कभी-कभी कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन पर मन तो तुरंत फैसला लेने का होता है, मगर वास्तव में बहुत सोच समझकर कोई कदम उठाना जरूरी होता है। बहुत सी राशि के जातकों को आज के दिन इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मगर कहते हैं, तो कुछ भी करने से पहले दो बार सोचना चाहिए, तो बस अच्छे से सोच-समझकर और अपना फायदा नुकसान देखकर ही निर्णय लें। बाकी राशि के जातकों के लिए आज का दिन कितना भाग्यशाली रहने वाला है और किन घटनाओं का उन्हें सामना करना पड़ सकता है, यह जान लेते हैं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा की गई भविष्यवाणी से।
आज का राशिफल - मेष राशि
आज आप पुराने फैसलों पर पुनः विचार करेंगे। कुछ पछतावा हो सकता है, लेकिन आत्मग्लानि में न रहें। करियर में नई दिशा मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें।
शुभ रंग: गाढ़ा लाल
शुभ अंक: 8
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनिदेव का ध्यान करें।
आज का राशिफल - वृषभ राशि
पैसों को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। मित्रों से विवाद संभव है। अपनी बातें शांतिपूर्वक रखें। ससुराल पक्ष से कोई समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 4
उपाय: शनिदेव को नीले फूल चढ़ाएं और काले तिल का दान करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मिथुन राशि
अपनी मल्टीटास्किंग क्षमता से आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा, लेकिन उत्पादक भी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
उपाय: शनिवार को छायादान करें – एक कटोरी सरसों का तेल सिर पर से उतारकर मंदिर में चढ़ाएं।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कर्क राशि
कोई पुरानी बात मन को खाएगी, लेकिन आप उसे समझदारी से ठीक करेंगे। माता-पिता से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। कार्य में एक नया मोड़ आ सकता है।
शुभ रंग: मोती सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप 108 बार करें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - सिंह राशि
आपका नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रेरित करेगी। कोई नया काम शुरू करने का सही समय है। प्रसिद्धि और सम्मान दोनों मिल सकते हैं।
शुभ रंग: सुनहरा पीला
शुभ अंक: 1
उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें, और सूर्य को ताम्बे के लोटे से जल दें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कन्या राशि
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। कार्य में पूर्णता दिखाने की कोशिश में खुद को मत थकाएं। खुद पर भरोसा रखें, सब होगा।
शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन
शुभ अंक: 3
उपाय: हरे मूंग का दान करें और गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - तुला राशि
प्रेम जीवन में कुछ स्पष्टता आएगी। रिश्तों में नया मोड़ आएगा – या तो गहरा होगा या खत्म। रचनात्मकता से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 6
उपाय: मां दुर्गा को गुलाबी पुष्प अर्पित करें और “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” का जाप करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
घर से जुड़ा कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोग आज सतर्क रहें। इच्छाएं ज्यादा होंगी – भोजन और भावनाओं दोनों में।
शुभ रंग: चॉकलेट ब्राउन
शुभ अंक: 7
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें, मंगलवार को व्रत रखें।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - धनु राशि
संचार में स्पष्टता जरूरी है। कोई गलतफहमी रिश्ते में समस्या ला सकती है। आज कुछ नया पढ़ने या सीखने का मन होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
उपाय: केले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं और गुरु मंत्र का जाप करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मकर राशि
आय बढ़ाने का मौका मिलेगा, लेकिन साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे। बजट पर ध्यान दें। पिता से कोई सलाह मूल्यवान साबित हो सकती है।
शुभ रंग: स्लेट ग्रे
शुभ अंक: 8
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और काले कपड़े में काले तिल बांधकर मंदिर में रखें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कुंभ राशि
नया विचार मन में बार-बार आएगा। उसे नजरअंदाज न करें। काम से हटकर कुछ रचनात्मक गतिविधि आज ताजगी देगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
उपाय: शनि मंदिर में नीले फूल चढ़ाएं और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मीन राशि
आपकी कल्पना आज हद से आगे बढ़ेगी। ध्यान करें ताकि आप ज़मीन से जुड़े रहें। सपने आज दिशा देंगे। अंतर्ज्ञान तेज़ रहेगा।
शुभ रंग: लैवेंडर
शुभ अंक: 2
उपाय: जल में केवड़ा डालकर भगवान विष्णु को अर्पित करें और मछलियों को आटा खिलाएं।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों