Aaj Ka Rashifal 27 June 2025: बिना मेहनत किए फल पाने की चाहत रख रहे हैं इन 5 राशि के जातक...सर्तक हो जाएं और काम पर लग जाएं, इन 2 राशि के जातकों भी देना होगा काम पर ध्‍यान

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आया है। अगर आप जानना चाहती है कि आपके लिए 27 जून 2025 का दिन कैसा रहेगा तो यह राशिफल जरूर पढ़ें। 
Aaj Ka Rashifal

आज कुछ राशियों के लिए ग्रहों की स्थिति कुछ खास संकेत दे रही है। कई लोग ऐसे हैं जो बिना मेहनत किए तुरंत फल पाने की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन ज्योतिष के अनुसार, आज के दिन ऐसा सोचना ठीक नहीं होगा। खासकर 5 ऐसी राशियों के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है जो मेहनत किए बिना ही सफलता की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अगर समय रहते उन्होंने काम पर ध्यान नहीं दिया, तो उन्हें नुकसान हो सकता है। पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा। यह दैनिक राशिफल जरूर पढ़ें।

आज का राशिफल - मेष राशि

aries zodiac  horoscope

आज का दिन भावनाओं से भरा रहेगा। आप थोड़े भावुक हो सकते हैं, लेकिन किसी अपने से बात करके मन हल्का हो जाएगा। अगर आप निवेश का सोच रहे हैं, तो सोच-समझकर फैसला लें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई चढ़ाएं और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र 108 बार जपें।

आज का राशिफल - वृषभ राशि

आज का दिन नई शुरुआत के लिए बहुत अच्छा है। आपकी मेहनत और तरीका लोगों को पसंद आएगा। प्रेम जीवन में भी सब ठीक रहेगा और तालमेल बना रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय: मां को चंदन और इत्र चढ़ाएं और “ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं नमः” मंत्र का जाप करें।

वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

आज आप हर छोटी बात पर ध्यान देंगे। कोई पुराना दोस्त मिल सकता है जिससे मिलकर मन खुश हो जाएगा। आप कुछ नया और अलग करने की सोच सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
उपाय: हरी मूंग का दान करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र 21 बार जपें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

घर के मामलों में थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। संयम से सब सुलझ जाएगा। हर समस्या का हल तुरंत नहीं होता, धैर्य रखें।
शुभ रंग: दूधिया
शुभ अंक: 4
उपाय: चंद्रमा को दूध में मिश्री मिलाकर अर्घ्य दें और “ॐ सोम सोमाय नमः” मंत्र बोलें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

leo zodiac horoscope

आज नए लोगों से मिलने और बात करने से आपको लाभ हो सकता है। आपके विचारों को लोग पसंद करेंगे। यह समय आपके पक्ष में है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य को जल चढ़ाएं और “ॐ आदित्याय नमः” मंत्र 11 बार पढ़ें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

काम में कुछ छोटी गलतियां हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। अकेले में समय बिताकर सोच-विचार करें। सेहत की अनदेखी न करें।
शुभ रंग: हल्का भूरा
शुभ अंक: 7
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और “ॐ नारायणाय नमः” मंत्र जपें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जो लोग कला या डिजाइन के क्षेत्र में हैं, उन्हें कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। अपने लिए थोड़ा समय निकालना ज़रूरी है।
शुभ रंग: चांदी जैसा सफेद
शुभ अंक: 6
उपाय: मां दुर्गा को इत्र चढ़ाएं और “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै नमः” मंत्र पढ़ें।

तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

आज मन शांत और स्थिर रहेगा। कोई छिपी बात या पुराना राज सामने आ सकता है। गुस्से से दूरी बनाएं, वरना नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

sagittarius horoscope weekly

घूमने या किसी धार्मिक जगह जाने की योजना बन सकती है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन खुश हो जाएगा। अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: केले के पेड़ को जल चढ़ाएं और “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र 108 बार जपें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

पुराने अधूरे कामों को पूरा करने का सही समय है। आज आप जो भी करेंगे, उसमें व्यावहारिक सोच बहुत काम आएगी। सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8
उपाय: शनिदेव को काले तिल और तेल चढ़ाएं और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र 11 बार बोलें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

आज आपकी सोच सबसे अलग होगी और लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। अकेले काम करने के बजाय टीम पर भरोसा रखें, काम आसान होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
उपाय: नीले कपड़े किसी गरीब को दान करें और “ॐ वं वरेण्याय नमः” मंत्र जपें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

आपकी छठी इंद्री यानी अंदर की समझ आज बहुत तेज होगी। किसी पुराने सपने या भावना को लेकर कोई स्पष्टता मिलेगी। मन को शांत रखने के लिए ध्यान या संगीत का सहारा लें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर इत्र मिला जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र 108 बार जपें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इस राशिफल से जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP