Aaj Ka Rashifal 26 June 2025: अपने स्‍वभाव में इन 5 राशि के जातकों को बदलाव लाने की है जरूरत, वहीं इन 2 राशि के जातकों के काम की होगी तारीफ...आप भी पढ़ें अपना आज का राशिफल

आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई शुरुआत और तरक्की का संकेत लेकर आया है, वहीं कुछ राशि के जातकों  को अपने व्यवहार और खर्चों में सुधार की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल। 
Aaj Ka Rashifal

हर दिन अपने संग कुछ नया लेकर आता है, साथ ही आपके ग्रह नक्षत्रों की चाल भी बदलती है। ऐसे में आपके कर्म और आपके व्‍यवहार से तय होता है कि आपको फल क्‍या मिलेगा। आज भी बहुत सारी राशियों को अपने स्‍वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है, वहीं राशियों को उनके कर्मों का फल भी मिल सकता है। तो अगर आप भी जानना चाहती हैं कि आपके साथ आज क्‍या होने वाला है, तो एक बार पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा की गई भविष्‍यवाणी पढ़ लें।

आज का राशिफल - मेष राशि

aries zodiac  horoscope

आज आपके जीवन में नई शुरुआत के संकेत हैं। जो काम पहले रुके हुए थे, अब आगे बढ़ सकते हैं। आपका नजरिया पॉजिटिव रहेगा जिससे अटके काम भी पूरे हो सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले किसी बुजुर्ग की सलाह जरूर लें। दफ्तर में आपकी बातें लोगों को प्रभावित करेंगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 3

उपाय: केले के पेड़ को जल दें और “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र 108 बार जपें।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृषभ राशि

आज रिश्तों में हल्की खटास हो सकती है। साथी से बातचीत में धैर्य रखें। खर्चों पर काबू रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है। घर में किसी को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। संयम से काम लें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

उपाय: मां लक्ष्मी को केसर और इलायची चढ़ाएं और “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद” मंत्र पढ़ें।

वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

आज कोई नया विचार या संपर्क फायदेमंद हो सकता है। करियर में कोई पुराना जानकार मदद कर सकता है। सोशल मीडिया से लाभ हो सकता है, खासकर अगर आप डिजिटल काम से जुड़े हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

उपाय: पक्षियों को हरी मूंग खिलाएं और “ॐ नमः भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

घर-परिवार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। भावनाएं हावी रहेंगी। कोई फैसला लेना हो तो आज न लें। जीवनसाथी से बात करने से मन हल्का होगा। बातचीत से समाधान मिल सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

उपाय: चावल और दूध का दान करें और “ॐ सोमाय नमः” मंत्र पढ़ें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

leo zodiac horoscope

आज आपका आत्मविश्वास बहुत काम आएगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। अगर आप लीडर की भूमिका में हैं, तो सबको साथ लेकर चलें। विनम्रता बनाए रखें।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 1

उपाय: सूर्य को गुड़ मिला जल चढ़ाएं और “ॐ आदित्याय नमः” मंत्र पढ़ें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

सेहत और दिनचर्या पर ध्यान दें। आज आप अपने कामों में सुधार ला सकते हैं। आपकी मेहनत की सराहना होगी। अच्छा प्रदर्शन आपके आत्मबल को बढ़ाएगा।

शुभ रंग: बादामी

शुभ अंक: 4

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और “ॐ नारायणाय नमः” मंत्र 108 बार पढ़ें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

रिश्तों में मिठास रहेगी। कोई खास व्यक्ति आपको गिफ्ट या खुशखबरी दे सकता है। कला, फैशन, अभिनय आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

उपाय: मां दुर्गा को गुलाब के फूल चढ़ाएं और “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै नमः” मंत्र पढ़ें।

तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

आज आप गंभीर मूड में रहेंगे। आत्मनिरीक्षण करेंगे। कोई पुराना पारिवारिक मुद्दा फिर उभर सकता है। शांत रहकर सोच-समझकर जवाब दें। संतुलन बनाए रखें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें और हनुमान चालीसा पढ़ें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

sagittarius horoscope weekly

धार्मिक या आध्यात्मिक सोच बढ़ेगी। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। किसी ज्ञानी या गुरु की सलाह आपके लिए मददगार होगी। नई दिशा मिलेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

उपाय: पीले वस्त्र पहनें और “ॐ गुरवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि, सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। थकान लगे तो आराम जरूर करें।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 8

उपाय: शनिदेव को तिल और सरसों का तेल अर्पित करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र पढ़ें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

आपको नए विचार आएंगे। कोई नया प्रोजेक्ट या कोर्स शुरू करने का मन बनेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें, वरना मौके हाथ से निकल सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

उपाय: नीले वस्त्र किसी जरूरतमंद को दें और “ॐ वं वरेण्याय नमः” मंत्र पढ़ें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

आज आप रचनात्मक कामों की ओर आकर्षित रहेंगे। संगीत, लेखन या ध्यान जैसे कामों को करने में मन लगेगा। भावनाएं खुलकर व्यक्त करें, मन हल्का होगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

उपाय: शिवलिंग पर इत्र मिला जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र 108 बार जपें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इस राशिफल से जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP