Aaj Ka Rashifal 15 June: आज रविवार के दिन किन 3 राशियों के लिए बन सकते हैं धन लाभ के योग, जानें आज का राशिफल

अगर आप भी अपनी राशि के लिए आज का राशिफल जानना चाहते हैं तो हम आपको बारह राशियों के बारे में विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं। इस राशिफल से आप अपना भविष्य जान सकते हैं।
image

आज रविवार का दिन कुछ विशेष राशियों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आ सकता है, वहीं कुछ राशियों के लिए चुनौतियां आ सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव से हमारे जीवन में कई बदलाव आते हैं। आज के दिन कुछ राशियों को अपने काम और प्रयासों से धन लाभ हो सकता है, जिससे उनके जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ सकती है। आज का राशिफल पढ़कर आप अपने दिन की योजना बना सकते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तैयार हो सकते हैं। आइए पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानते हैं कि आज यानी की 15 जून का दिन आपके जीवन में कौन से नए मोड़ ला सकता है और आज का राशिफल क्या कहता है।

आज का राशिफल - मेष राशि

aries zodiac  horoscope

आज का दिन खुद पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उत्तम है। कोई ऐसा काम जो आप काफी दिनों से टाल रहे हैं उसके पूरा होने के योग हैं। आज आपको अपने लिए कुछ नई योजनाएं बनाने की जरूरत है।
उपाय: तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें और 'ॐ घृणिः सूर्याय नमः' मंत्र जपें।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृषभ राशि

आज के दिन इमोशनल बातों को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है। किसी पुराने व्यक्ति से जुड़ा खट्टा-मीठा अनुभव हो सकता है। आपको जीवन में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।
उपाय: तुलसी को जल दें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

कोई रुका हुआ काम जल्द ही पूरा होगा। यात्रा की योजना बना सकते हैं और आप रिश्तों में संवाद कायम करें तो बेहतर हो सकता है। किसी भी तरह की ग़लतफ़हमी आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
उपाय: पक्षियों को सात प्रकार के दाने खिलाएं और कनकधारा स्तोत्र पढ़ें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

आज मन थोड़ा शांत बना रहेगा। जो चीजें आप समझ नहीं पा रहे थे, आज उनकी क्लैरिटी मिलेगी। आज आपको प्रकृति के साथ वक्त बिताने की जरूरत है।
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं और एक चुटकी चावल भी अर्पित करें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

leo zodiac horoscope

आज आप करियर के लिए कोई बड़ी योजना बनाने में सफल हो सकती हैं। वर्कप्लेस पर आपको कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। अपने ईगो को दूर रखें और बड़ों की सलाह लेने की कोशिश करें।
उपाय: गेंहू और गुड़ मंदिर में दान करें और 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र बोलें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

आज के दिन आपको कोई भी निर्णय लेने में दोराय का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी पुराने मित्र का साथ मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। अपनी नींद का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है।
उपाय: श्री विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और 'ॐ नमो नारायणाय' मंत्र का जाप करें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है। आज फैशन से जुड़े लोगों को कोई सरप्राइज मिल सकता है। प्रेम जीवन में भी आपको एक सरप्राइज मिलने के योग हैं जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।
उपाय: मां दुर्गा को सुगंधित इत्र और गुलाबी पुष्प अर्पित करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

आज आपको रिलेशनशिप में कोई नया निर्णय लेने की जरूरत है। आपको अपनी सीमाएं तय करनी होंगी जिससे आप आगे बढ़ने में सफल हो सकते हैं। खुद के लिए थोड़ा समय निकालें और अपने ऊपर काम करें।
उपाय: पीपल की परिक्रमा करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

sagittarius horoscope weekly

अचानक से कोई आध्यात्मिक विचार आपके मन में उभरेगा जो आपको नई दिशा प्रदान करेगा। आज का दिन आतंरिक विकास के लिए बहुत शुभ हो सकता है।
उपाय: केले के पेड़ को जल चढ़ाएं और 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का जप करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

आज आपको अपने काम में सफलता मिल सकती है। अपने पर्सनल रिलेशन में संभलकर रहें। किसी भी बात के बारे में ज्यादा सोचने से बचें।
उपाय: शनिदेव को तिल का तेल चढ़ाएं और शनिवार को नीले वस्त्र पहनें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

जो लोग तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए समय बहुत शुभ है। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। आगे चलकर आपके जीवन में ज्यादा ग्रोथ हो सकती है।
उपाय: शनिवार को लोहे की वस्तु का दान करें और गरीबों को नीला कपड़ा दें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

आज के दिन आपके सपने पूरे हो सकते हैं। कोई छिपा हुआ टैलेंट सामने आ सकता है। आज आपके मन को आतंरिक शांति मिल सकती है।
उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं और जल में गुलाब की पंखुड़ियां बहाएं।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP