Aaj Ka Rashifal 03 July: मेष से लेकर मीन तक इन 3 राशियों के जीवन में आ सकती हैं मुसीबतें, आज का राशिफल दे रहा है बड़े संकेत

हम सभी अपना भविष्य जानना चाहते हैं जिससे आने वाले समय को उज्जवल बनाने में मदद मिल सके। अगर आप भी इस बात की जानकारी लेना चाहती हैं कि 03 जुलाई का समय मेष से लेकर मीन तक सभी बारह राशियों के लिए कैसा हो सकता है तो यहां पढ़ें आज का राशिफल।
image

आज का दिन आपके जीवन में कौन से मोड़ ला सकता है? आपको किन स्थानों पर सफलता मिल सकती है और किन जगहों पर करना पड़ेगा इन्तजार? आपकी आर्थिक स्थिति कैसी हो सकती है? बन रहे हैं धन लाभ के योग या हो सकती है धन हानि? रिश्तों के लिए समय कैसा हो सकता है? ऐसे कई सवालों के जवाब आपको ज्योतिष से मिल सकते हैं। अगर आप भी अपनी राशि के लिए ये जानकारी लेना चाहती हैं कि 03 जुलाई का समय आपके जीवन में कौन से नए मोड़ ला सकता है, तो ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें सभी राशियों का भविष्यफल विस्तार से।

आज का राशिफल - मेष राशि

aries zodiac  horoscope

आज के दिन आपके विचारों में गंभीरता बनी रहेगी। कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। किसी बुज़ुर्ग की सलाह जीवन में बदलाव ला सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा।
उपाय: पीले वस्त्र में चने की दाल बांधकर मंदिर में अर्पित करें और “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र जपें।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृषभ राशि

आज भाग्य आपके साथ है, लेकिन आपको आज के दिन ज्यादा मेहनत की भी आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या नया अवसर मिल सकता है। धार्मिक यात्रा का योग है।
उपाय: केले के वृक्ष को जल अर्पित करें और 'ॐ श्री गुरवे नमः' मंत्र 11 बार बोलें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

आज के दिन कुछछिपी हुई बातें आपके सामने आ सकती हैं। अनजान भय या चिंता से मन विचलित रह सकता है। गुप्त योजना पर काम करें।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और “ॐ विष्णवे नमः” मंत्र का जप करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

आज के दिन आप अपने रिश्तों में जितना ज्यादा पारदर्शी रहेंगी उतना बेहतर होगा। अगर आप पार्टनरशिप में काम कर रही हैं तो ादरीमेन्ट पर ध्यान दें जिससे सामने वाला आपको धोखा न दे सके।
उपाय: चांदी की वस्तु का दान करें और “ॐ चंद्राय नमः” मंत्र 11 बार जपें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

leo zodiac horoscope

आज के दिन आपके काम में परफेक्शन और लीडरशिप दोनों ही चीजें दिखाई दे सकती हैं। आपके सहकर्मी आपकी काबिलियत की तारीफ करेंगे। आपके लिए आज के दिन स्वभाव में थोड़ा विनम्रता लाना आवश्यक है।
उपाय: सूर्य को गुड़ और जल चढ़ाएं, साथ में 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र पढ़ें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

आज के दिन आप अपनी हेल्थ पर फोकस करें। आपको आज के दिन मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। आपके काम में व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
उपाय: तुलसी पर जल चढ़ाकर “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का 108 बार जप करें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

आज के दिन आपका मन रचनात्मक रहेगा। कला, संगीत या देकर से जुड़े कार्यों में आपका मन लगेगा। प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम मिलेगा।
उपाय: देवी लक्ष्मी को इत्र अर्पित करें और 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

आज के दिन घर या ऑफिस में कोई पुराना मुद्दा उठ सकता है। आपको सलाह दी जाती है संयम से बात करें। किसी गुप्त शत्रु पर नजर रखें। शांत रहना सबसे बड़ा उपाय है।
उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें और “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र पढ़ें।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

sagittarius horoscope weekly

आज के दिन आपको नए ज्ञान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। कोई धार्मिक या किताब पढ़ने का मन हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा।
उपाय: गुरुवार को पीली मिठाई दान करें और 'ॐ बृहस्पतये नमः' मंत्र का जप करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

फाइनेंस से जुड़ा निर्णय आज के दिन आपको लाभ देगा। आपको किसी बड़े निवेश से फायदा होगा। अधिकारी वर्ग से सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र 21 बार बोलें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

आज के दिन आपको नया दृष्टिकोण मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति से विचारों का आदान-प्रदान आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। आपको आज टीमवर्क से लाभ होने के योग हैं।
उपाय: शनिवार का व्रत रखें और 'ॐ नीलांजन समाभासं' शनि मंत्र पढ़ें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

आज के दिन अंदरूनी शांति सबसे ऊपर होगी। ध्यान, संगीत या क्रिएटिव काम में शांति मिलेगी। किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाकर 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र 108 बार जपें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP