हिंदू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है। आज विशाखा नक्षत्र के साथ इस दिन का आरंभ हो रहा है। शिव योग है। ज्योतिष गणना के हिसाह से चंद्रमा तुला राशि में मौजूद हैं। सोमवार का दिन है। यह दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
साथ ही उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। अब ऐसे में आप आज के तिथि के हिसाब से सोमवार का व्रत रख सकते हैं। अब ऐसे में आज 09 जून 2025 को किस मुहूर्त में काम करना शुभ माना जाता है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना चाहिए। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है।
इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
आज का पंचांग 09 जून 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
त्रयोदशी | विशाखा नक्षत्र | सोमवार | शिव योग | गर और वणिज |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 09 जून 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 44 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 06 मिनट तक |
चंद्रोदय | प्रात: 6 बजकर 10 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 09 जून 2025
सर्वार्थ सिद्धि योग | सुबह 03 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक |
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 08 मिनट से लेकर सुबह 04 बजकर 56 मिनट तक |
अमृत काल | सुबह 05 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 35 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 11 बजकर 58 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 40 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 17 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 17 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 09 जून 2025
राहु काल | दोपहर 07 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 05 मिनट तक |
गुलिक काल | दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 46 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 10 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक |
दिशाशूल | पूर्व दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें |
दुर्मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 52 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 46 मिनट तक |
आज पर्व और त्योहार 09 जून 2025
पंचांग के हिसाब से आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। वहीं आज सोमवार का दिन है। इस दिन शिव जी की उपासना करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है।
आज सोमवार के उपाय 09 जून 2025
- शिवलिंग पर दूध और गंगाजल मिलाकर अभिषेक करें। 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते रहें। यह उपाय सुख-शांति और बरकत लाता है।
- शास्त्रों के अनुसार, सोमवार को भोलेनाथ को तिल और जौ अर्पित करने से पापों से मुक्ति मिलती है।
- यदि जीवन में परेशानियां बनी हुई हैं, तो सोमवार को शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करना अति शुभ होता है। महादेव इससे प्रसन्न होकर सभी संकट दूर करते हैं।
- धन संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए सोमवार के दिन गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत लाभकारी होता है।
- एक बेलपत्र पर सफेद चंदन का टीका लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। यह एक उत्तम उपाय माना जाता है।
- गंगाजल में काले तिल मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें और साथ में महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करें।
आज सोमवार के खास मंत्र 09 जून 2025
आज सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करें और भोलेनाथ के मंत्रों का जाप करने का भी विधान है।
- ॐ नमः शिवाय:
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
- ॐ शंकराय नम
- ॐ हं हं सहः
- ॐ पशुपतये नमः
09 जून 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। यह व्रत भक्तों को सभी प्रकार के कष्टों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों