Aaj Ka Panchang 19 June 2025: आषाढ़ महीने के इस शुभ मुहूर्त और योग में सफलता प्राप्ति के लिए बेहद खास है आज का पंचांग, विस्तार से पढ़ें

आइए इस लेख में आज यानी कि 19 जून गुरुवार के दिन किस मुहूर्त में पूजा-पाठ और मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
aaj ka panchang 19 june 2025 asadh month shubh muhurat remedies mantras and significance know in detail

हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी 11 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी और उसके बाद फिर नवमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। आज उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ सौभाग्य योग भी बन रहा है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। आज गुरुवार के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा अगर विधिवत किया जाए तो व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कुंडली में ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में आज 19 जून गुरुवार को किस मुहूर्त में पूजा-पाठ और श्रीहरि की आराधना करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज का पंचांग 19 जून 2025

lord-vishnu-image

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र गुरुवार सौभाग्य योग कौलव और तैतिल

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 19 जून 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 45 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 10 मिनट तक
चंद्रोदय प्रात: 12 बजकर 26 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 12 बजकर 56 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 19 जून 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 04 बजकर 57 मिनट तक
अमृत काल शाम 06 बजकर 41 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 12 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 19 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 40 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 02 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 42 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 19 जून 2025

राहु काल दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 49 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 09 बजकर 07 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक
यमगंड सुबह 05 बजकर 45 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 26 मिनट तक
दिशाशूल दक्षिण दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त सुबह 10 बजकर 14 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 07 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 19 जून 2025

vishnu-chalisa-105432021

पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज गुरुवार के दिन आप भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करें। साथ ही इस दिन पीले रंग की चीजों का दान-पुण्य करने का भी विधान है। साथ ही इस दौरान अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो भगवान विष्णु की पूजा करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

आज गुरुवार के उपाय 19 जून 2025

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसमें जल चढ़ाएं और हल्दी, चना दाल और गुड़ अर्पित करें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। पीला रंग भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को प्रिय है। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
गुरुवार को भगवान विष्णु की आराधना करें। उनकी मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या "ऊं नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें।
ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः या ऊं बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
गुरुवार के दिन पीली चीजों जैसे चना दाल, बेसन, गुड़, हल्दी, पीले वस्त्र या पीले फल का दान करना शुभ होता है। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है।ॉ
इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि केले के पेड़ की पूजा की जाती है।
गुरुवार के दिन अगर आप बाल कटवा रहे हैं तो भूलकर भी न कटवाएं। साथ ही इस दिन नाखून भी नहीं कटवाने चाहिए।
गुरुवार के दिन किसी भी भूलकर भी सरसो तेल का दान न करें। इससे दोष लग सकता है।

आज गुरुवार के खास मंत्र 19 जून 2025

Bhagwan-Vishnu-Ki-Puja-

आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। साथ ही इस दिन विष्णु जी के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
ऊ नमो भगवते वासुदेवाय
नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये

19 जून 2025 आज के पंचांग का महत्व

आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही आज गुरुवार का दिन है। इस दिन विष्णु जी की पूजा से व्यक्ति की कुंडली में स्थित गुरुग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही समस्याएं भी दूर हो सकती है। इसके अलावा अगर किसी जातक के वैवाहिक जीवन में कोई समस्या आ रही है तो इस दिन पीले रंग की चीजों का दान करने से लाभ हो सकती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP