Aaj Ka Panchang 18 July: आज सावन अष्टमी पर बन रहा है महालक्ष्मी योग, चूक न जाएं पूजा का ये खास पहर, देखें आज का पंचांग

आइए इस लेख में आज यानी कि 18 जुलाई शुक्रवार के दिन के पंचांग के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही आज किस मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
aaj ka panchang 18 july 2025 friday maa lakshmi nishita kaal puja muhurat remedies and mantras

हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण की अष्टमी तिथि है। आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक के जीवन में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तो माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है। साथ ही इस दिन सुकर्मा योग बन रहा है और अश्विनी नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मेष राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में शुक्रवार के दिन किस मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा-पाठ करने से भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज का पंचांग 18 जुलाई 2025

goddess-lakshmi-puja

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
श्रावण कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि अश्विनी नक्षत्र शुक्रवार सुकर्मा योग बालव और कौलव

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 18 जुलाई 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 18 जुलाई 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक
अमृत काल शाम 07 बजकर 26 मिनट से शाम 08 बजकर 56 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बज्कर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 18 जुलाई 2025

राहु काल सुबह 10 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 07 बजकर 35 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 14 मिनट तक
यमगंड दोपहर 03 बजकर 51 मिनट से लेकर शाम 05 हजकर 31 मिनट तक
दिशाशूल पश्चिम दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त सुबह 08 बजकर 34 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 27 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 18 जुलाई 2025

tips-to-please-goddess-lakshmi (2)

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। इस दिन मां लक्ष्मी के विशेष उपाय और मंत्रों का जाप करने से भाग्योदय हो सकता है।

आज शुक्रवार के उपाय 18 जुलाई 2025

  • शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अपने घर के पूजा स्थल पर देवी लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। उन्हें लाल फूल, कमल, रोली, चंदन, अक्षत, धूप और दीपक अर्पित करें। लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और फिर घी का दीपक जलाकर आरती करें।
  • श्री सूक्त देवी लक्ष्मी को समर्पित एक शक्तिशाली वैदिक मंत्र है। शुक्रवार के दिन इसका पाठ करने से धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
  • शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे चावल, दूध, दही, चीनी, सफेद वस्त्र या चांदी का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। सफेद रंग शुक्र ग्रह से संबंधित है, जो धन और ऐश्वर्य का कारक है। दान करने से न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।
  • शुक्रवार के दिन कुंवारी कन्याओं को खीर या कोई मीठा भोजन कराना बहुत ही लाभकारी होता है। कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है और उन्हें भोजन कराने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

आज शुक्रवार के खास मंत्र 18 जुलाई 2025

  • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः
  • ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महासरस्वती देवी मम गृहे आगच्छ आगच्छ ह्रीं नमः
  • ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
  • ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सौं जगत्प्रसूत्यै नमः
  • ॐ श्रीं श्रीं ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्मी धनं देहि देहि ॐ श्रीं श्रीं ॐ श्रीं श्रीं नमः
  • ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः
  • ॐ क्लीं श्रीं ह्रीं महालक्ष्मी देव्यै नमः

18 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व

images (19)

पंचांग के हिसाब से आज शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से पूजा-पाठ करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। शुक्रवार का दिन व्यक्ति के जीवन में सभी तरह की समस्याएं दूर हो सकती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP