हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ ही आज इन्द्र योग बन रहा है और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। आज गुरुवार के दिन भी है। जो भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन गुरु पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा। इसके अलावा आज आषाढ़ पूर्णिमा भी है। इस दिन अगर कोई जातक अपने गुरु से दीक्षा लेना चाहते हैं तो विधिवत रूप से ले सकते हैं। साथ ही आज मां लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से करने की मान्यता है। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में पूजा-पाठ करें और किस मुहूर्त में यात्रा करने से बचना है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
पूर्णिमा तिथि | पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र | गुरुवार | इन्द्र योग | बव और बालव |
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 51 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 12 मिनट तक |
चंद्रोदय | प्रात: 05 बजकर 24 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 04 बजकर 06 मिनट तक |
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 14 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 02 मिनट तक |
अमृत काल | दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 54 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
राहु काल | दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 52 मिनट तक |
गुलिक काल | सुबह 09 बजकर 52 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 05 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक |
दिशाशूल | पश्चिम दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | सुबह 10 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक |
पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन को गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। साथ ही गुरुवार के दिन पड़ने के कारण इस दिन को और भी अधिक शुभ माना जा रहा है। साथ ही आज भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करें।
गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। साथ ही, चने की दाल, बेसन के लड्डू, पीले वस्त्र, हल्दी, पीतल के बर्तन और केले जैसी पीली चीजों का दान गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को करें। इससे कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्नान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और गुरु ग्रह मजबूत होता है। यह विवाह में आ रही बाधाओं को भी दूर करने में सहायक है।
केले के पेड़ की जड़ में चना और गुड़ चढ़ाएं। शाम को केले के पेड़ की जड़ में एक रुपये का सिक्का दबाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
जिन छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगता या करियर में बाधाएं आ रही हैं, वे गुरु पूर्णिमा पर अपने घर में गुरु यंत्र स्थापित करके उसका नियमित पूजन करें।
पूर्णिमा के दिन व्रत रखने के बाद रात में चंद्रमा को दूध, जल, शक्कर और चावल मिलाकर अर्घ्य दें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए भी यह उपाय लाभकारी है।
एक पानी वाला नारियल लेकर उस पर लाल सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। इसे अपने पूजा स्थल पर रखकर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हुए पूजा करें। पूजा के बाद इस नारियल को किसी बहती नदी में प्रवाहित कर दें।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय"
ॐ विष्णवे नमः
ॐ बृं बृहस्पतये नमः
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः"
गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णुः गुरु देवो महेश्वरः। गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः
अखंड मंडलाकारं व्याप्तं येन चराचरम्। तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्री गुरुवे नमः
आज 10 जुलाई गुरुवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने के विधान है। साथ ही आज ही आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत भी रखा जा रहा है और गुरु पूर्णिमा का व्रत भी जाएगा। इसलिए यह दिन और भी अधिक खास माना जा रहा है। इसलिए इस दिन विधिवत रूप से उपाय और मंत्रों का जाप करें। सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।