Aaj Ka Panchang 09 July 2025: अभिजीत मुहूर्त से लेकर संध्या पूजन मुहूर्त तक उपायों और मंत्रों का जाप करने के लिए देखें आज का पंचांग, बन रहे हैं 2 विशेष योग

आइए इस लेख में आज यानी कि 09 जुलाई बुधवार के दिन के पंचांग के बारे में विस्तार से जानेंगे कि आज किस मुहूर्त में काम करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। 
aaj ka panchang 09  july 2025 wednesday abhijeet to evening shubh muhurat shubh yog and significance

हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ ही आज ब्रह्म योग बन रहा है और मूल नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा धनु राशि में ही मौजूद है। आज बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में चल रही समस्याएं दूर हो सकती है।
अगर किसी जातक की कुंडली में बुधदोष है तो भगवान गणेश की पूजा करने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में पूजा-पाठ करें और किस मुहूर्त में यात्रा करने से बचना है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज का पंचांग 09 जुलाई 2025

af15624a141cab7778d806d340002237

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि मूल नक्षत्र बुधवार ब्रह्म योग वणिज और गर

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 09 जुलाई 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 51 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय प्रात: 05 बजकर 24 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 04 बजकर 06 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 09 जुलाई 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 14 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 02 मिनट तक
अमृत काल सुबह 05 बजकर 58 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 43 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक
संध्या मुहूर्त

शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 09 जुलाई 2025

राहु काल दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 32 मिनट तक
गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 21 मिनट तक
यमगंड सुबह 09 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक
दिशाशूल पूर्व दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त सुबह 08 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 09 जुलाई 2025

sapne-lord-ganesh

पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने से कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर हो सकती है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।

आज बुधवार के उपाय 09 जुलाई 2025

बुधवार के दिन सुबह स्नान करके भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें। उन्हें मोदक या लड्डू का भोग लगाएं और 21 दूर्वा घास अर्पित करें। यह बुद्धि और विवेक में वृद्धि करता है और सभी बाधाओं को दूर करता है।
बुधवार के दिन दुर्गा सप्तशती के मध्यम चरित्र का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आप कीलक अर्गला स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं, जिससे जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान करना बहुत शुभ होता है। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और करियर, व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है।
बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना बहुत ही अच्छा उपाय माना जाता है। यह कर्ज मुक्ति और व्यापार में उन्नति के लिए लाभदायक है।
गणेश जी की पूजा में शमी के पत्ते अर्पित करना शुभ होता है। ऐसा करने से तनाव और मानसिक संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

आज बुधवार के खास मंत्र 09 जुलाई 2025

ॐ गं गणपतये नमः।
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।।
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः
ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः। स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवांसस्तनूभिव्यशेम देवहितं यदायुः।।
ॐ बुं बुधाय नमः।।
ऊं नमो गणपत्ये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा ।।

09 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व

images (15)

आज चतुर्दशी तिथि है औज बुधवार का दिन भी है। इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवने में चल रही समस्याएं दूर हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है। बुधवार के दिन आप बप्पा के मंत्रों का जाप जरूर करें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP