हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। साथ ही साध्य योग बन रहा है और विशाखा नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। आज रविवार का दिन भी है जो सूर्यदेव की पूजा के लिए समर्पित है। वहीं आज एकादशी तिथि भी है। जिसे देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसी दिन से भगवान विष्णु की योग निद्रा में चले जाएंगे औक देवउठनी एकादशी के बाद उठेंगे। इसलिए अगर आप भगवान विष्णु की पूजा करने जा रहे हैं तो उनकी पूजा मुहूर्त से लेकर शयन करने तक के बारे में विस्तार से इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आज का पंचांग 06 जुलाई 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि | विशाखा नक्षत्र | रविवार | साध्य योग | बव और वणिज |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 06 जुलाई 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 51 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 14 मिनट तक |
चंद्रोदय | प्रात: 01 बजकर 46 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 01 बजकर 15 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 06 जुलाई 2025
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 14 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 02 मिनट तक |
अमृत काल | दोपहर बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
रवि योग | सुबह 05 बजकर 56 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 42 मिनट तक |
त्रिपुष्कर योग | रात 09 बजकर 14 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 42 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 06 जुलाई 2025
राहु काल | शाम 05 बजकर 32 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 12 मिनट तक |
गुलिक काल | दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 32 मिनट तक |
यमगंड | दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 11 मिनट तक |
दिशाशूल | दक्षिण दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | शाम 05 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 12 मिनट तक |
देवशयनी एकादशी पूजा मुहूर्त 2025
- एकादशी तिथि प्रारंभ- 5 जुलाई 2025, शाम 06:58 बजे
- एकादशी तिथि समाप्त-6 जुलाई 2025, रात 09:14 बजे
- उदया तिथि के अनुसार व्रत- 6 जुलाई 2025, रविवार
- देवशयनी एकादशी व्रत का पारण- 7 जुलाई 2025 को सुबह 05:29 बजे से सुबह 08:16 बजे तक।
आज पर्व और त्योहार 06 जुलाई 2025
पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन विशेष रूप से विशेष रूप से विष्णु जी का ध्यान करें और उनकी पूजा-अर्चना करें। इससे व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।
आज रविवार के उपाय 06 जुलाई 2025
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा गुड़, लाल चंदन और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय "ॐ सूर्याय नमः" या "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें। यह मान-सम्मान और अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
- देवशयनी एकादशी पर तुलसी को भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। संध्या के समय तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं और तीन या सात बार परिक्रमा करें। इससे भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा मिलती है।
- रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत लाभकारी होता है। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
- देवशयनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है, इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। रविवार को नारंगी, सुनहरा, गुलाबी और लाल रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। नीले, भूरे और काले रंग के कपड़े पहनने से बचें।
- रविवार के दिन गुड़ और तांबे का दान करना विशेष महत्व रखता है।
आज रविवार के खास मंत्र 06 जुलाई 2025
- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः
- ॐ भास्कराय विद्महे महाद्युतिकराय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात्
- ॐ घृणि सूर्याय नमः
- ॐ भानवे नमः, ॐ पूष्णे नमः
06 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन सूर्यदेव के साथ-साथ विष्णु जी की पूजा करने का विधान है। इस दिन विशेष उपायों और मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों