
Gemini Horoscope Today, 20 January 2026: 20 जनवरी 2026 का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत लेकर आ रहा है। आज चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपकी राशि का 9वां भाव भाग्य और धर्म का भाव का है। पिछले दो दिनों से जो मानसिक तनाव या रुकावटें आप महसूस कर रही थीं, आज वो कमहो जायेगा । आज आप खुद को बहुत हल्का और पॉजिटिव महसूस करेंगी। आज आपका रुझान आध्यात्म, धर्म-कर्म या किसी तीर्थ यात्रा की ओर हो सकता है। आज आपके कई दिन से रुके हुए कार्य बनेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है।
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। 9वें भाव का चंद्रमा रिश्तों में एक नई समझ और गहराई लाता है। आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने या लंबी ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकती हैं। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें आज किसी यात्रा के दौरान या किसी सामाजिक समारोह में कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है। आज का दिन अपने पार्टनर से दिल की बात कहने और पुरानी कड़वाहट को भुलाने के लिए बेहतरीन है।
उपाय - आज ॐ गं गणपतये नमः का जाप करें।
करियर के मामलो पर आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप उच्च शिक्षा, टीचिंग, वकालत या कंसल्टेंसी से जुड़ी हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा। अगर आप विदेश जाने या विदेश से जुड़े किसी काम की कोशिश कर रही हैं, तो आज उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। ऑफिस में आज माहौल आपके अनुकूल रहेगा और सीनियर्स आपके विचारों का समर्थन करेंगे।
उपाय - आज किसी गाय को हरा चारा खिलाएं या मूंग की दाल का दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिथुन राशि की महिलओं के लिये शुभ है। भाग्य स्थान का चंद्रमा इनकम के सौरसेस आसान करता है। आज आप धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ या किसी की मदद करने में धन खर्च कर सकती हैं। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर पिता या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा था, तो आज उसमें आपके पक्ष में फैसला आ सकता है।
उपाय - आज अपने पर्स में चांदी का एक सिक्का या चौकोर टुकड़ा हमेशा के लिए रखें।
सेहत के मामले में मिथुन राशि की महिला आज पिछले दिनों की तुलना में काफी बेहतर महसूस करेंगी। मानसिक तनाव दूर होगा और नई ऊर्जा का संचार होगा। 9वां भाव जांघों और कुंभ राशि पैरों का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए पैरों में हल्का दर्द या खिंचाव महसूस हो सकता है। अगर आप योगाभ्यास करती हैं, तो आज स्ट्रेचिंग पर ध्यान दें। आज ताजी हवा में टहलना आपके लिए दवा का काम करेगा।
उपाय - आज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।