
Virgo Horoscope Today, 16 January 2026: 16 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए आज एनर्जी और इमोशन्स के बीच रहेगी असंजस की स्थिति , पंचांग के अनुसार, आज शुक्र प्रदोष व्रत है। सूर्य और उच्च का मंगल का यह संयोग आपकी बुद्धि, निर्णय क्षमता और क्रिएटिविटी को बहुत शार्प कर देगा। आज आपका दिमाग कंप्यूटर से भी ज्यादा तेज चलेगा। चंद्रमा आज धनु राशि में है, जो मन को थोड़ा भावुक और घर-परिवार की ओर खींच सकता है। आज आप दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगी। आज का दिन आपकी मन की बेचैनी को शांत करेगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज कन्या राशि की महिलाओं को थोड़ा ध्यान रखना होगा। 5वें भाव में सूर्य और उच्च के मंगल की युति लव लाइफ में जुनून तो लाएगा साथ में भयंकर गुस्सा और ईगो भी देगा । आज आप अपने पार्टनर की छोटी सी गलती पर भी भड़क सकती हैं। ब्रेकअप या बड़ी लड़ाई होने के आसार हैं, इसलिए आज शांत रहें। विवाहित महिलाओं के लिए 4था चंद्रमा घर में शांति रखेगा, बच्चों के साथ सख्ती बरतने से बचें।
उपाय: आज शाम को खीर बनाएं और उसमें थोड़ा सा केसर डालकर पति/पार्टनर के साथ खाएं।
करियर के मामले पर आज का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए अच्छा है। 5वें भाव में उच्च का मंगल आपको कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आज सफलता दिला सकती है। अगर आप शेयर मार्केट, ट्रेडिंग, राइटर या आईटी सेक्टर में हैं, तो आज आपका प्रेजेंटेशन शानदार रहेगा। आपके आइडियाज इतने दमदार होंगे कि सब लोग तुरंत मान जाएंगे।जो महिला वर्क फ्रॉम होम या प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े कामों में है उनके लिए आज लाभ दिखा रहा है। आज ऑफिस में आज किसी से बहस न करें, क्योंकि आपके शब्द आज बहुत कड़वे हो सकते हैं।
उपाय: आज गणेश जी को लाल फूल चढ़ाएं और दूर्वा अर्पित करे।
आर्थिक दृष्टि से आज के दिन कन्या राशि की महिलाओं को किसी भी तरह का रिस्क लेने से पहले सोचना चाहिए । आज के दिन शेयर मार्किट से अचानक बड़े लाभ हो सकते है। आज आपकी कैलकुलेशन सटीक बैठेगी। आज घर की डेकोरेशन व्हीकल की रिपेयरिंग या मां की सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च हो सकता है । शुक्र प्रदोष होने के कारण आज आप अपने लिए महंगे गैजेट्स या लग्जरी आइटम खरीदने का मन भी बना सकती हैं।
उपाय: आज मां लक्ष्मी को इत्र और सफेद चंदन अर्पित करें।

स्वास्थ्य के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं को एसिडिटी और पेट दर्द से परेशांन होना पड़ सकता है। 5वां भाव पेट का है और वहां सूर्य और मंगल बैठे हैं। आज मसालेदार या तला-भुना खाना जहर समान है। आपको सीने में जलन या अल्सर की शिकायत हो सकती है। साथ ही छाती में कफ या एंग्जायटी भी हो सकता है। आज ठंडा दूध पीना और मेडिटेशन करना आपकी सेहत के लिए अनिवार्य है।
उपाय: आज गाय को भीगी हुई मूंग की दाल और गुड़ खिलाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।