Aaj Ka Choghadiya 4 July 2025: शुरू कर रही हैं नई दुकान बनवाने का काम तो देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भड़ल्या नवमी के नाम से जाना जाता है। यह दिन एक अबूझ मुहूर्त होता है यानी बिना किसी अन्य मुहूर्त की गणना किए इस दिन शादी, गृह प्रवेश या किसी भी नए काम की शुरुआत की जा सकती है।
aaj ka choghadiya muhurat

4 जुलाई 2025, शुक्रवार का दिन पंचांग के अनुसार कई मायनों में खास है। इस दिन आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है जिसे भड़ल्या नवमी के नाम से जाना जाता है। यह दिन एक अबूझ मुहूर्त होता है यानी बिना किसी अन्य मुहूर्त की गणना किए इस दिन शादी, गृह प्रवेश या किसी भी नए काम की शुरुआत की जा सकती है और ऐसा माना जाता है कि ये कार्य सफल होते हैं। इसके साथ ही, इस दिन चित्रा नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा। ऐसे में अगर आप नई दुकान बनवाने का काम शुरू कर रहे हैं तो आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जान लें।

आज का चौघड़िया मुहूर्त 4 जुलाई 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
चर (सामान्य) सुबह 05:27 बजे से 07:11 बजे तक
लाभ (शुभ) सुबह 07:11 बजे से 08:56 बजे तक
अमृत (सर्वोत्तम) सुबह 08:56 बजे से 10:41 बजे तक
काल (अशुभ) सुबह 10:41 बजे से 12:26 बजे तक

aaj ka choghadiya muhurat 4 july 2025

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

चर (सामान्य): यह मुहूर्त सामान्य कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। यात्रा, कृषि कार्य या दैनिक कार्यों की शुरुआत के लिए अच्छा है।

लाभ (शुभ): यह व्यापार और शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए बहुत शुभ होता है। इस दौरान किए गए कार्यों में लाभ मिलने की संभावना अधिक होती है।

अमृत (सर्वोत्तम): यह सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम मुहूर्त है। नए व्यापार की शुरुआत, गृह प्रवेश, खरीदारी या महत्वपूर्ण यात्रा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

काल (अशुभ): इस मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। यह झगड़े, नुकसान और बाधाओं का कारण बन सकता है।

4जुलाई 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

शुभ (अच्छा):दोपहर 12:26 बजे से 02:10 बजे तक,यह मुहूर्त धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ, विवाह संबंधी बातचीत और दान-पुण्य के लिए शुभ माना जाता है।

रोग (अशुभ):दोपहर 02:10 बजे से 03:55 बजे तक,इस मुहूर्त में बीमारी से जुड़े काम, चिकित्सा संबंधी कार्य या ऐसे काम जिनसे परेशानी बढ़ सकती है, नहीं करने चाहिए।

उद्वेग (अशुभ):दोपहर 03:55 बजे से 05:39 बजे तक,यह मुहूर्त तनाव, चिंता और परेशानी देने वाला होता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने या नए काम शुरू करने से बचना चाहिए।

चर (सामान्य):शाम 05:39 बजे से 07:24 बजे तक,यह मुहूर्त भी सामान्य कार्यों और यात्रा के लिए ठीक माना जाता है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 4 जुलाई 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
रोग (अशुभ) शाम 07:24 बजे से 08:39 बजे तक
काल (अशुभ) रात 08:39 बजे से 09:55 बजे तक
लाभ (शुभ) रात 09:55 बजे से 11:10 बजे तक
उद्वेग (अशुभ) रात 11:10 बजे से 12:26 बजे तक

1

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

रोग (अशुभ):रात में इस अवधि में कोई शुभ काम न करें।

काल (अशुभ):रात में इस मुहूर्त में भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें।

लाभ (शुभ):रात में व्यापारिक या शिक्षा से जुड़े कार्यों पर विचार करने के लिए यह समय अच्छा है।

उद्वेग (अशुभ):रात में इस अवधि में तनावपूर्ण काम न करें।

4 जुलाई 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

शुभ (अच्छा):देर रात 12:26 बजे से 01:41 बजे तक,रात में धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ या शुभ बातचीत के लिए यह समय अच्छा है।

अमृत (सर्वोत्तम):देर रात 01:41 बजे से 02:57 बजे तक,रात में किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बनाने या शुभ कार्यों के लिए यह सर्वोत्तम है।

चर (सामान्य):देर रात 02:57 बजे से 04:12 बजे तक (5 जुलाई),रात में सामान्य यात्रा या गतिशील कार्यों के लिए ठीक है।

रोग (अशुभ):सुबह 04:12 बजे से 05:28 बजे तक (5 जुलाई),सुबह के समय इस अवधि में रोग संबंधी कार्य न करें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP