Brihaspati Temple Kashi: हमारे भारत में अनेकों मंदिर है। इन सभी मंदिरों की मान्यताएं भी अलग-अलग हैं। साथ ही, इनमें होने वाली पूजा पाठ के तरीके भी अलग है। काशी में भी आपको कई सारे मंदिर मिल जाएंगे। जहां पर आप अलग-अलग भगवान के दर्शन कर पाएंगी। वहां पर एक बहुत प्राचीन गुरु बृहस्पति देव का मंदिर है। जब भी कोई काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आता है, तो इसके बाद इस मंदिर में जरूर जाता है। मंदिर मार्केट में पड़ता है। इसलिए वहां पर आप काशी विश्वनाथ जी के दर्शन के बाद पैदल जा सकते हैं। इस मंदिर की मान्यता है कि यहां पर आपके सारे कष्टों का निवारण होता है। चलिए आपको भी बताते हैं कैसे इस मंदिर का निर्माण हुआ और यहां किस तरह से पूजा की जाती है।
काशी को शिव की नगरी कहा जाता है। यहां पर हर कण-कण में भगवान शिव विराजमान हैं। आप किसी भी मंदिर में चले जाएं वहां पर भोले बाबा के जयकारों की ही आवाज सुनाई देती है। लेकिन यहां पर गुरु बृहस्पति देव का मंदिर भी है, जो काशी विश्वनाथ से करी 2 किमी की दूरी पर बना हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव ने खुद गुरु बृहस्पति को यहां पर स्थान दिया है। इसलिए गुरु बृहस्पति देव का स्थान काशी में सबसे ऊपर माना जाता है। इस मंदिर में पीली वस्तुओं का प्रसाद चढ़ाया जाता है। साथ ही, इसे सजाया भी पीली चीजों से है।
अगर आपको करियर, धन या संतान सुख चाहिए, तो इसके लिए आप इस मंदिर में जाकर पूजा करा सकते हैं। यहां पर पंडित जी हर तरह की पूजा को करवाते हैं, ताकि आपको गुरु बृहस्पति मजबूत हो सके। साथ ही, आपको इन सारी समस्याओं से जल्द छुटकारा मिल सके। लेकिन इसके लिए आपको भी पूजा के विधि-विधान का खास ध्यान रखना होगा। आप भी चाहें तो शिव की नगरी काशी में जाकर अपनी इस समस्या का निवारण करा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कुंडली में बृहस्पति कमजोर होने पर मिलते हैं कुछ विशेष संकेत
मंदिर बहुत सुंदर तरह से बनाया गया है। यहां पर आपको भगवान शिव के साथ गुरु बृहस्पति देव विराजमान हैं। इसलिए आपको इस मंदिर में दोनों के दर्शन करने को मिल जाएंगे। इस मंदिर में पीली चीजों का उपयोग होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरु बृहस्पति देव को पीली चीजें सबसे ज्यादा प्रिय हैं। हम भी इस मंदिर में गए बहुत अच्छा अनुभव रहा। काशी में गुरु बृहस्पति के दर्शन होना हमारे लिए भी सौभाग्य की बात रही।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Personal, Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।