lucky colour for aries zodiac

अगर आपकी राशि मेष है तो ये रंग आपके लिए हैं बहुत शुभ

हर राशि के लिए उपाय, रंग, वास्तु अलग-अलग रूप से वर्णित है। ताकि राशि अनुसार चीजें करने से ज्यादा लाभ मिले और जीवन में शुभ परिणाम नजर आएं।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-29, 16:56 IST

Colour Astrology: हर राशि का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। प्रत्येक राशि पर उसके ग्रह स्वामी का शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है।

स्वामी ग्रह की दिशा और दशा उस राशि के लोगों के जीवन में होने वाली घटनाओं को नियंत्रित करती है एवं अच्छ-बुरे परिणाम भी दर्शाती है। 

ग्रह स्वामी के अनुसार ही उस राशि की हर एक चीज तय होती है जैसे कि शुभ दिन, शुभ रंग, देवी-देवता की पूजा, ज्योतिष-वास्तु उपाय आदि। 

इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं कि मेष राशि के लोगों के लिए कौन सा रंग है ज्यादा शुभ और क्या है उस रंग का महत्व। 

मेष राशि के लिए कौन सा रंग है शुभ?

mesh rashi ke liye shubh rang

  • मेष राशि के ग्रह स्वामी मंगल हैं। ऐसे में मेष राशि के लोगों की हर वस्तु मंगल ग्रह (मंगल ग्रह के मंत्र) के अनुसार ही निर्धारित होगी। मंगल ग्रह का रंग लाल होता है।
  • ऐसे में मेष राशि के लिए शुभ रंग लाल है। लिहाजा मेष राशि के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाल रंग या उससे जुड़ी वस्तु का प्रयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मेष राशि वालों को अपनाने चाहिए ये सरल वास्तु उपाय, दिखने लगेगा लाभ

मेष राशि के लिए क्या है लाल रंग का महत्व?  

  • लाल रंग को कई तरह से दर्शाया जाता है जैसे कि इसे प्यार का प्रतीक भी मानते हैं और गुस्से का भी। लाल रंग को खतरे का रंग भी माना जाता है।
  • हालांकि मेष राशि के लिए इस रंग का महत्व शुभता के रूप में है। यानी कि लाल रंग मेष राशि के लिए अग्नि और जुनून का प्रतिनिधित्व करता है। 
  • ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के लिए लाल रंग उनमें आत्मविश्वास, बल, साहस, सकारात्मक ऊर्जा, शक्ति, दिव्यता और प्यार का संचार करता है। 
  • इसलिए मेष राशि के लोगों को अधिक से अधिक लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए। इस रंग के प्रभाव से मेष राशि के जातक सफल बनते हैं। 

यह भी पढ़ें: मेष राशि के जातक पहनें ये रत्न, व्यापार में हो सकता है लाभ

मेष राशि के लोग कहां करें लाल रंग का प्रयोग? 

mesh rashi ka shubh rang

  • हर चीज में लाल रंग होना संभव नहीं है। मेष राशि के लोग अपने नौकरी (नौकरी में तरक्की के उपाय), विवाह, घर आदि से जुड़ी वस्तुओं में लाल रंग का प्रयोग कर सकते हैं।  

 

अगर आपकी राशि मेष है तो आपको भी अनी अरशी के अनुसार इस रंग का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए जिससे रंग के प्रभाव के कारण जीवन में शुभता का आगमन हो। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;