(Gemstones For Aries) ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में ग्रहों की स्थिति बनती और बिगड़ती रहती है। जिसके कारण व्यक्ति को शुभ और अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में राशि के आधार पर व्यक्ति को रत्न धारण करने के बारे में विस्तार से बताया गया है।
जिससे व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है और ग्रहों की स्थिति भी ठीक हो सकती है। बता दें, सभी ग्रहों का संबंध अलग-अलग राशि से हैं। जिसके लिए विभिन्न रत्न के बारे में विस्तार से बताया गया है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कि मेष राशि के जातकों को कौन का रत्न धारण करना शुभ माना जाता है।
ज्योतिषाचार्य के हिसाब से मेष राशि के जातकों के लिए मूंगा बहुत शुभ माना जाता है। इनका स्वामी ग्रह मंगल होता है। साथ ही मूंगा मंगल को मजबूत बनाता है। इसे धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, धन और वैभव में वृद्धि होती है और रिश्तों में भी मधुरता आती है।
मेष राशि के जातकों को दाएं हाथ के कनिष्ठिका अंगुली यानी ती तर्जनी अंगुली में मंगलवार (मंगलवार मंत्र) के दिन लाल रंग का मूंगा पहनना चाहिए। अगर किसी जातक का मंगल ग्रह कमजोर है, तो उसे तांबे की धातु में मूंगा लगाकर पहनना शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - मेष राशि के लोगों को किस क्षेत्र में करनी चाहिए नौकरी?
मेष राशि के जातकों के लिए हीरा भी बहुत भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि हीरा पहनने से मेष राशि के जातकों की कुंडली से सभी प्रकार के दोष दूर हो सकते हैं। साथ ही बिगड़े काम भी बनने लग जाते हैं। हीरा धारण करने से मंगल की ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है। इस राशि के जातक ब्लडस्टोन, पुखराज, नीलम और सूर्यकांत मणि भी धारण कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Aries Zodiac: मेष राशि वालों की ये आदतें दिलाती हैं उन्हें नौकरी में सफलता
मेष राशि के जातक व्यापार में लाभ के लिए पन्ना रत्न पहनें। ऐसी मान्यता है कि अगर व्यापार और नौकरी में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो पन्ना रत्न बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को लाभ हो सकता है। अगर आप पन्ना रत्न पहन रहे हैं,तो उसे हमेशा सीधे हाथ में कनिष्ठा अंगुली में पहनें। इसके अलावा हरे धागे में पन्ने का स्टोन डालकर पहनें। पन्ना धारण करने का शुभ दिन बुधवार (बुधवार मंत्र) है। इस दिन गाय के कच्चे दूध और गंगाजल से पन्ना रत्न का अभिषेक करें और बुध मंत्र का जाप करें। साथ बी पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की ओर मुख करके पन्ना धारण करें।
अगर आपकी भी राशि मेष है, तो इन रत्नों को धारण करें और यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।