
Aries Horoscope Today, 5 January 2026: 5 जनवरी 2026 का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए आंतरिक हलचल लेकर आ रहा है। आज चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है और उस पर पुष्य नक्षत्र का प्रभाव है। यह योग के प्रभाव से आज आप बाहर से भले ही शांत दिखे, लेकिन अंदर से बहुत कुछ सोचने,और समझने का संकेत देता है। आज आप सामान्य से अधिक संवेदनशील रहेंगी, छोटी बात भी दिल को छू सकती है और किसी की एक बात को लेकर पूरे दिन ख़राब कर सकती है।
आज के प्रेम राशिफल की बात करे तो जो आज आप किसी की भावनाओ में बह सकती है इस लिए आज अपने इमोशंस में कण्ट्रोल रखें। जो महिलाएं किसी भी तरह से रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज अपने पार्टनर की कोई बात पर कई सवाल खड़े कर सकती है। आपको लगेगा कि आप अपने पार्टनर को ज्यादा समय दे रही और वो आपको नहीं समझ पा रहा है। लेकिन सच्चाई यह भी हो सकती है कि आपका पार्टनर किसी समस्या में भी उलझा हुआ है,इसी कारन वो आपको समय नहीं दे पा रहा ! आज बहस करने से ज़्यादा ज़रूरी है सही समय पर सही निर्णय लेवें । सिंगल रह रही महिला किसी पुराने रिश्ते को लेकर अचानक मन को विचलित कर सकती है।
उपाय - आज शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा केसर मिलाकर अर्पित करे।
करियर के मामले में आज का दिन शीघ्र निर्णय लेने के लिए नहीं है। चंद्रमा का कर्क में होना बताता है कि आज आप किसी भी काम को दिल से लेंगी, लेकिन यहीं गलती भी हो सकती है। आज के दिन आपको आपके साथ काम कर रहे लोगो की बात बुरी लग सकती है,लेकिन उनका उद्देश्य आपको सीखना होगा न की आपको परेशान करना। ऑफिस में आपको आज ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहना चाहिए। किसी भी बात का जबाब सोच समझकर देवें ,अगर आप जॉब बदलने या किसी नए प्रोजेक्ट की सोच रही हैं, तो आज का दिन सामान्य है।
उपाय - आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों में आज सतर्कता ज़रूरी है। पुष्य नक्षत्र आमतौर पर शुभ माना जाता है, लेकिन चंद्रमा का कर्क में होना फ़िज़ूल खर्चे को बढ़ा सकता है। आज आप किसी पर ज़रूरत से ज़्यादा खर्च कर सकती हैं भावनाओ में आकर आज किसी को पैसा उधार न देवें।
आज लोन, उधार या इन्वेस्टमेंट से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला न लें। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में भी सावधानी रखें, छोटी सी गलती नुकसान करा सकती है। हालांकि पुराने पैसे की वापसी या रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद बन रही है।
उपाय: आज शाम को तिजोरी या पर्स में इलायची का एक दाना रखे।
स्वस्थ के हिसाब से देखा जाये तो मेष राशि की महिलाओं को आज सबसे ज्यादा मानसिक देखने को मिलगे । सिर भारी रहना, नींद पूरी न होना, या बिना वजह बेचैनी महसूस होना संभव है। आज आपका हार्मोनल इंबैलेंस या पेट से जुड़ी हल्की समस्या देखने को सकती है। ठंडे पानी और बहुत ज़्यादा मीठा खाने से बचें। आज शरीर से ज़्यादा मन को आराम देने की ज़रूरत है।
उपाय - 1 निम्बू को 7 बार एंटीक्लॉक वाइज उतार के शाम के समय किसी चौराहे में फेंके।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।