
Aquarius Weekly Horoscope कुम्भ राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह बहुत अधिक हलचल और बदलाव वाला रहने वाला है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मकर राशि में चार बड़े ग्रह सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ बैठे हैं। यह स्थिति विदेश यात्रा, बड़े खर्चों और नींद से जुड़ी समस्याओं की ओर इशारा कर रही है। चंद्रमा की शुरुआत 26 जनवरी को मेष राशि से होगी। 28 जनवरी को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा। 30 जनवरी को यह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और 01 फरवरी को कर्क राशि में जाएगा। राहु आपकी अपनी राशि कुम्भ में बैठकर आपको थोड़ा कन्फ्यूज्ड कर सकता है, जबकि केतु सिंह राशि में हैं। देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कुम्भ राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल
कुंभ राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में बहुत संभलकर चलने का है। लग्न में राहु और सप्तम भाव में केतु की स्थिति पति-पत्नी या पार्टनर के बीच ईगो की दीवार खड़ी कर सकती है। बारहवें भाव में शुक्र होने से कुछ सीक्रेट रिलेशनशिप्स बन सकते हैं, लेकिन इनसे बदनामी का डर भी है। सप्ताह की शुरुआत में तीसरे भाव का चंद्रमा कम्युनिकेशन को बेहतर करेगा पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। 28-29 जनवरी को घर के माहौल में थोड़ी नीरसता रह सकती है। 30 जनवरी के बाद का समय लव लाइफ के लिए सबसे बेहतरीन है। पंचम भाव में चंद्रमा और गुरु का मिलन गजकेसरी योग में सिंगल महिलाओं को कोई अच्छा प्रपोजल मिल सकता है।
उपाय: शनिवार को काले तिल का दान करें और झूठ बोलने से बचें।

करियर के लिहाज से यह सप्ताह उन महिलाओं के लिए शानदार है जो विदेशी कंपनियों , इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट, अस्पताल या ऑनलाइन बिजनेस से जुड़ी हैं। बारहवें भाव का चतुर्ग्रह योग आपको विदेश से धन लाभ या काम के अवसर दिला सकता है। 26 जनवरी को पराक्रम भाव का चंद्रमा आपको एनर्जेटिक रखेगा; मार्केटिंग और सेल्स में लाभ होगा। 28 और 29 जनवरी को वर्क फ्रॉम होम या प्रॉपर्टी डीलिंग में सफलता मिलेगी। 30 जनवरी के बाद, जब चंद्रमा और गुरु पंचम भाव में युति करेंगे, तो आपकी बुद्धि और क्रिएटिविटी चरम पर होगी। यह समय शिक्षा, लेखन और कला जगत से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी सफलता वाला है। 01 फरवरी को ऑफिस में किसी से विवाद न करें।
उपाय: प्रतिदिन ॐ शं शनैश्चराय नमः का 108 बार जाप करें।
यह भी पढ़ें- 2026 में कुंभ राशि वालों की लग सकती है लॉटरी, अमीर बनने के ये 3 उपाय एस्ट्रोलॉजर से जानें
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह खर्चीला साबित होगा। बारहवें भाव में ग्रहों की युति खर्चों का संकेत दे रही है। आप लक्जरी आइटम, कपड़ों या गैजेट्स पर बजट से ज्यादा खर्च कर सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा पर धन खर्च हो सकता है। 28 और 29 जनवरी को घर के रख-रखाव पर पैसा लगेगा। 30 जनवरी के बाद पंचम भाव में गुरु की स्थिति शेयर मार्केट अचानक धन लाभ करा सकती है, राहु के प्रभाव को देखते हुए बहुत बड़ा रिस्क न लें। इस सप्ताह सेविंग्स कर पाना थोड़ा मुश्किल होगा।
उपाय: शुक्रवार को माँ लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
स्वास्थ्य के मामले में कुंभ राशि की महिलाओं को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लग्न में राहु आपको मानसिक तनाव, एंग्जायटी या ओवर थिंकिंग का शिकार बना सकता है। बारहवें भाव में मंगल और सूर्य आंखों में जलन, नींद न आना या पैरों में चोट/दर्द की समस्या दे सकते हैं। 26 से 29 जनवरी के बीच यात्रा के दौरान थकान महसूस होगी। 30 जनवरी के बाद, गुरु और चंद्रमा की युति से मानसिक शांति मिलेगी और स्वास्थ्य में सुधार आएगा। 01 फरवरी को पेट या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें। मेडिटेशन और योग इस सप्ताह आपके लिए अनिवार्य है।
उपाय: बुधवार को पक्षियों को दाना डालें और राहु की शांति के लिए माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
यह साप्ताहिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।