
Aquarius Weekly Horoscope कुंभ राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह आत्म-साक्षात्कार और भारी बदलाव का सप्ताह है। आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति ऐतिहासिक होने जा रही है। सप्ताह की शुरुआत 16 फरवरी को चंद्रमा के मकर राशि में होने से होगी, जहा वे उच्च के मंगल के साथ चंद्र-मंगल लक्ष्मी योग बनाएंगे। बारहवें भाव में यह योग विदेश और खर्चों के लिए बहुत प्रबल है। 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है और चंद्रमा आपकी अपनी राशि कुम्भ में प्रवेश करेंगे। यहाँ सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के साथ चंद्रमा का मिलन पंचग्रही योग बनाएगा। लग्न में इतने सारे ग्रहों का होना आपके व्यक्तित्व को चुंबक जैसा बना देगा, लेकिन मानसिक दबाव भी चरम पर होगा। 19 फरवरी को चंद्रमा मीन राशि में और 21 फरवरी से मेष राशि में रहेंगे। शनि देव धन भाव में मीन राशि में और गुरु पंचम भाव में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कुम्भ राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
कुंभ राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ में ईगो क्लैश का रहेगा। 17 और 18 फरवरी को लग्न में पंचग्रही योग और शुक्र-राहु की युति आपको बेहद अट्रैक्टिव बनाएगी। आप जहां भी जाएंगी, अट्रैक्शन का केंद्र रहेंगी। सिंगल महिलाओं को कई प्रपोजल मिल सकते हैं। लेकिन सावधान रहें! लग्न में सूर्य, राहु और अमावस्या का प्रभाव आपको बहुत जिद्दी और अहंकारी बना सकता है। आप पार्टनर की बात सुनने के बजाय अपनी बात मनवाने पर अड़ी रहेंगी, जिससे रिश्ता बिगड़ सकता है। 16 फरवरी को बारहवें भाव में चंद्र-मंगल योग बेडरूम लाइफ में जुनून तो देगा, लेकिन नींद की कमी से चिड़चिड़ापन रहेगा। 19 और 20 फरवरी को दूसरे भाव में शनि-चंद्रमा का 'विष योग' वाणी को कड़वा बना सकता है, जिससे परिवार में क्लेश हो सकता है। 21 फरवरी को भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।
करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपको लीडरशिप की परीक्षा में डालेगा। 17 फरवरी को लग्न में 5 ग्रहों का संयोग आपको नई ऊर्जा और नए आइडिया देगा। अगर आप खुद का काम करती हैं, तो आपकी पर्सनल ब्रांडिंग बहुत मजबूत होगी। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। 16 फरवरी को बारहवें भाव में उच्च का मंगल और चंद्रमा उन महिलाओं के लिए जैकपॉट है जो एम ऐन सी , अस्पताल, जेल प्रशासन या इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में हैं। विदेश से कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। 19 और 20 फरवरी को दूसरे भाव में शनि-चंद्रमा के कारण पैतृक बिजनेस में नुकसान या धन का ठहराव हो सकता है। 21 फरवरी को तीसरे भाव का चंद्रमा मार्केटिंग और ट्रेवल से लाभ दिलाएगा।
उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में काले तिल और तेल चढ़ाएं, और किसी मजदूर को भोजन कराएं।
आर्थिक मामलो पर यह सप्ताह खर्चों का है। 16 फरवरी को बारहवें भाव में चंद्र-मंगल लक्ष्मी योग विदेश यात्रा, वीज़ा या किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर भारी खर्च करवा सकता है। यह खर्च आपकी खुशी के लिए होगा। 17 और 18 फरवरी को लग्न में पंचग्रही योग खुद पर सेल्फ -ग्रूमिंग , पार्लर या कपड़ों पर खर्च करने के लिए उकसाएगा। आप खुद को मेकओवर के लिए पैसा खर्च करेंगी। 19 और 20 फरवरी को धन भाव में शनि-चंद्रमा की युति बैंक बैलेंस को हिला सकती है। पैसा आने में देरी होगी या किसी को दिया उधार फंस सकता है। इस दौरान निवेश करने से बचें। पंचम भाव का गुरु शेयर मार्केट में लंबी अवधि के इन्वेस्टमेंट से लाभ दिला सकता है।
उपाय: शुक्रवार को माँ लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से कुंभ राशि की महिलाओं को इस सप्ताह सिर और आंखों का विशेष ध्यान रखना होगा। 17 और 18 फरवरी को लग्न में 5 ग्रहों का भारी दबाव, सूर्य-राहु का ग्रहण दोष और अमावस्या का प्रभाव भयंकर सिरदर्द, माइग्रेन या मानसिक तनाव दे सकता है। बीपी के मरीज अपनी दवाई समय पर लें। 16 फरवरी को बारहवें भाव में उच्च का मंगल अनिद्रा और पैरों में चोट का कारण बन सकता है। 19 और 20 फरवरी को दूसरे भाव में शनि-चंद्रमा का 'विष योग' दांत दर्द, मुंह के छाले या गले में इन्फेक्शन दे सकता है। ठंडा पानी पीने से बचें। 21 फरवरी से सेहत में सुधार होगा, लेकिन थकान बनी रहेगी।
उपाय: बुधवार को गाय को चारा खिलावें और मस्तक पर रोली का तिलक लगाएं।
यह साप्ताहिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।