Sat Mar 21, 2026 | Updated 03:38 AM IST HZ Awards 2026
राधा जी की आरती

राधा जी की आरती

~~~ ✦✦ ~~ ✦ ~~ ✦✦ ~~~
आरती श्री वृषभानुसुता की,
मंजुल मूर्ति मोहन ममता की ॥ त्रिविध तापयुत संसृति नाशिनि, विमल विवेकविराग विकासिनि ॥
पावन प्रभु पद प्रीति प्रकाशिनि,
सुन्दरतम छवि सुन्दरता की ॥ ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥ मुनि मन मोहन मोहन मोहनि, मधुर मनोहर मूरति सोहनि । अविरलप्रेम अमिय रस दोहनि, प्रिय अति सदा सखी ललिता की ॥ ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥ संतत सेव्य सत मुनि जनकी, आकर अमित दिव्यगुन गनकी । आकर्षिणी कृष्ण तन मनकी, अति अमूल्य सम्पति समता की ॥ ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥ । आरती श्री वृषभानुसुता की । कृष्णात्मिका, कृष्ण सहचारिणि, चिन्मयवृन्दा विपिन विहारिणि । जगजननि जग दुखनिवारिणि, आदि अनादिशक्ति विभुता की ॥ ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥ आरती श्री वृषभानुसुता की, मंजुल मूर्ति मोहन ममता की ॥
~~~ ✦✦ ~~ ✦ ~~ ✦✦ ~~~

सभी प्रसिद्ध आरती

गणपति से हनुमान जी तक सभी प्रसिद्ध आरतियों का पावन संग्रह एक ही स्थान पर। भक्ति में लीन होकर दिव्यता का अनुभव करें।

चुनें अपना राशिफल

जानिए अपने आने वाले भविष्य से जुड़ी सारी जानकारी। आपकी जन्मतिथि के अनुसार हम बताएंगे आपका राशिफल, एस्ट्रो रेमेडीज और एक्सपर्ट टिप्स।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।