गंगाजल का छिड़काव घर की किस दिशा में करना चाहिए ?


Sneha Sharma
14-02-2025, 17:15 IST
gbsfwqac.top

    हिंदू धर्म में गंगा जल को अत्यधिक पूजनीय माना जाता है और इसका उपयोग पूजा-पाठ और धार्मिक क्रियाओं में बड़े श्रद्धा भाव से किया जाता है। इसी कारण गंगा स्नान को शुभ दिन और अवसरों पर किया जाता है, क्योंकि यह मोक्ष की प्राप्ति का कारण माना जाता है।

गंगाजल का छिड़काव

    गंगा जल को अमृत के समान माना जाता है, और इसे घर में छिड़कने से भी कई लाभ होते हैं। अब हम आपको बताएंगे कि गंगा जल का छिड़काव घर की किस दिशा में करना चाहिए और इसके क्या लाभ होते हैं। तो आइए, इसके बारे में आइए Life Coach और Astrologer, Sheetal Shaparia जी से जानें गंगाजल से जानते हैं।

किस दिशा में करना चाहिए गंगाजल का छिड़काव

    गंगा जल को घर में रखने से न केवल आर्थिक स्थिति में सुधार होता है, बल्कि यह घर से नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है। इसका सही तरीके से उपयोग करना जरूरी होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ध्यान रहे, गंगा जल को कभी भी प्लास्टिक की बोतल में नहीं रखना चाहिए।

ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा)

    मान्यता है कि घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में गंगा जल का छिड़काव करने से घर की सारी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं और कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।

घर में हमेशा गंगा जल होना चाहिए,

    वास्तु के अनुसार, घर में हमेशा गंगा जल होना चाहिए, क्योंकि यह बुरी शक्तियों को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, जिससे शांति और धन लाभ के अवसर बनते हैं।

व्यापार या करियर की परेशानी

    यदि आपके व्यापार या करियर में कोई परेशानी आ रही हो, तो आप घर के ईशान कोण में गंगा जल का छिड़काव करके व्यापार में तरक्की और सफलता पा सकते हैं।

बिस्तर के आस-पास छिड़काव करें

    इसके अलावा, अगर आप बुरे सपनों से परेशान हैं, तो सोने से पहले अपने घर और बिस्तर के आस-पास गंगा जल का छिड़काव करें। इससे न केवल बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है, बल्कि यह वास्तु दोष को भी दूर करता है।

    मान्यता है कि घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में गंगा जल का छिड़काव करने से घर की सारी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं । इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva