प्यार हो जाएगा बेशुमार, पार्टनर के साथ देखें ये रोमांटिक फिल्में


Hema Pant
17-01-2023, 14:58 IST
gbsfwqac.top

    अपने पार्टनर के साथ बैठे फिल्में देखने का मजा ही कुछ और होता है। खासतौर पर रोमांटिक मूवी। बॉलीवुड में एक नहीं बल्कि कई आइकॉनिक रोमांटिक फिल्में बन चुकी हैं। आज हम आपको बॉलीवुडी की मोस्ट रोमांटिक फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

    प्यार का नाम आए और शाहरूख खान को न याद किया जाए ये बात तो गलत है। किंग ऑफ रोमांस शाहरूख की सबसे हिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' इस लिस्ट में शामिल है। यह बॉलीवुड की मोस्ट रोमांटिक फिल्म है। Imbd द्वारा इस फिल्म को 8 रेटिंग मिली है। इस वीकेंड अपने पार्टनर के साथ डीडीएलजे देखने का प्लान बनाएं।

वीर-जारा

    यश चोपड़ा द्वारा बनाई गई फिल्म वीर-जारा बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्म है। कहा जाता है कि यह फिल्म रियल लाइफ से इंस्पायर है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहती हैं तो यह मूवी देखें।

कल हो न हो

    जैसा कि इस फिल्म के नाम से पता चलता है, वैसे ही यह फिल्म भी अपने इस नाम को जस्टिफाई करती है। शाहरूख की सबसे रोमाटिंक फिल्मों में से एक है कल हो न हो। इस फिल्म को देखने के बाद आप अपने पार्टनर के अधिक करीब आ जाएंगे।

रॉकस्टार

    रणबीर कपूर की सबसे बेस्ट और हिट फिल्म 'रॉकस्टार' को भला कोई कैसे भूल सकता है। हमेशा की तरह इमतियाज अली ने इस फिल्म में एक नया रोमाटिंक एंगल दिया है। अपने लव्ड वन के साथ इस फिल्म को देखने का अलग ही मजा है।

जब वी मेट

    जव वी मेट एक बेहद ही प्यारी और इमोशनल लव स्टोरी है। इस फिल्म की कहानी से लेकर गाने तक सभी चीजें आपके दिल को छू जाएंगी। साथ ही करीना और शाहिद की जोड़ी की बात ही अलग है।

माय नेम इज खान

    शाहरूख और काजोल एक साथ बेहद अच्छे लगते हैं। दोनों बॉलीवुड की कई रोमांटिक फिल्मों में एक साथ नजर आए हैं। इनमें माय नेम इज खान फिल्म भी है। इस फिल्म के जरिए प्यार की एक नई परिभाषा को जनता के सामने लाने की कोशिश की गई है।

देवदास

    कैसे एक आशिक प्यार में अपनी जान भी दे सकता है। यह बात जमाने वालों को कई बार बताई जा चुकी है। देवदास फिल्म भी इस बात से परे नहीं है। प्यार में दीवानगी की कोई हद नहीं होती है।

    तो अगली बार जब भी आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करने की सोचें तो इन मूवीज को देख सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो हमें कमेंट करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।