गले में हल्दी का तिलक लगाने से क्या होता है?


Preeti Sharma
14-08-2024, 08:00 IST
gbsfwqac.top

    हल्दी का इस्तेमाल हर घर में होता है। इसे पूजा-पाठ से लेकर मांगलिक कार्यों में उपयोग किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार हल्दी का तिलक करना भी फायदेमंद माना जाता है। कुछ लोग इसका तिलक माथे और गले पर भी लगाते हैं। गले पर हल्दी से तिलक करना शुभ है या नहीं? आइए, जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दाहिया से इस बारे में-

हल्दी होती है शुभ

    हल्दी ज्योतिष और औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसे शुभ और मांगलिक कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। इसका तिलक लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है।

गले में हल्दी का तिलक

    आमतौर पर लोग माथे पर हल्दी का तिलक लगाते हैं। वहीं, कुछ लोग गले में भी तिलक लगाते हैं। ऐसा करने हिंदू धर्म में शुभ और लाभदायक माना जाता है।

नकारात्मकता दूर करे

    ज्योतिष के अनुसार हल्दी को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे गले में लगाने से ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है। यह सकारात्मक ऊर्जा देता है।

सुख-समृद्धि मिलती है

    मान्यताओं के अनुसार गले में हल्दी का तिलक लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसा करने से जीवन में सफलता के नए अवसर खुलते हैं।

विष्णु भगवान की कृपा

    हल्दी का तिलक गले पर लगाने से ग्रह दोष दूर होते हैं। साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा भी व्यक्ति पर बनी रहती है। ऐसा करना शुभ फल देता है।

मन शांत रहता है

    माना जाता है कि गले में रोजाना हल्दी का तिलक लगाने से मन और दिमाग दोनों शांत रहता है। साथ ही, यह तनाव दूर करने में भी मदद करता है।

धन लाभ होता है

    कहते हैं कि हल्दी का तिल गले पर रोजाना लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं। यह व्यक्ति की आर्थिक स्थित को बेहतर करने में मदद कर सकता है।

    गले में रोजाना हल्दी का तिलक लगाना लाभदायक माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।