लखनऊ शहर की विरासत और यवुतियों से लेकर बड़ी उम्र वाली महिलाओं की पसंद माने जाने वाली चिकनकारी कुर्ती हमेशा से ही फैशन की दुनिया में ट्रेंड कर रही है। चिकनकारी कुर्ती को अलग-अलग अवसरों पर आसानी से पहना जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जींस के साथ भी आपकी पसंदीदा चिकनकारी कुर्ती को पहना जा सकता है। जी हां! सिर्फ प्लाजो, लेगिंग्स या चूड़ीदार के साथ ही नहीं जींस के साथ भी ये काफी अच्छी लगेंगी। इसी कड़ी में हम आपको आज जींस के साथ जचने वाली कुछ चिकनकारी कुर्ती के विकल्पों के बारे में बताएंगे और साथ-साथ उन्हें किस तरह की पहना जा सकता है। इनमें आपको रंगों और पैटर्न की बड़ी रेंज मिल जाएगी और इन्हें आप अपनी पसंद व फिटिंग के हिसाब से चुन सकती हैं। तो चलिए नजर डालते हैं 5 कुर्तियों के विकल्प के साथ ही उन्हें पहनने के तरीकों पर-
जींस के साथ पहनने के लिए चिकनकारी कुर्ती के प्रकार
- छोटी कुर्ती- छोटी लंबाई वाली चिकनकारी कुर्ती जींस के साथ पहनने के लिए हमेशा से ही पसंद की जाती हैं। इनमें आपको स्ट्रेट-कट से लेकर अंगरखा शैली विकल्प भी आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह की कुर्तियां चूंकि घुटने से ऊपर तक की लंबाई वाली होती है, तो आपकी बॉडी को काफी अच्छा आकार मिलता है और ये अलग-अलग तरह की जींस के साथ आसानी से पहनी जा सकती है। इनमें आपको गोल गले से लेकर वी-नेक पैटर्न वाली कुर्तियां मिल जाएंगी। ये हल्के से गहरे रंगों में आती हैं और इन्हें आप कॉलेज, ऑफिस, कहीं घूमने जाते समय या यात्रा के दौरान आसानी से पहन सकती हैं।
- लंबी कुर्ती- चिकनकारी कुर्ती में लंबे लेंथ वाले विकल्प काफी लोकप्रिय हैं। इनमें आपको स्ट्रेट से लेकर ए-लाइन स्टाइल वाले विकल्प मिल जाएंगे। ये हल्के से लेकर भारी काम के साथ आती हैं जिन्हें अलग-अलग अवसरों पर आसानी से जींस के साथ पहना जा सकता है। सीधे पैटर्न में आने वाली चिकनकारी कुर्तियां कॉटन, रेयॉन, शिफॉन और जॉर्जेट मटेरियल में आपको मिल जाएंगी जिन्हें पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है। अगर आपको जींस के साथ लंबी लेंथ वाली चकिनकारी कुर्ती पहननी है तो आप कॉलेज, ऑफिस, किसी त्योहार, घूमने जाते समय या गेटटुगेदर के दौरान इन्हें आजमा सकती है।
- अन्य विकल्प- जींस के साथ पहनने के लिए चिकनकारी कुर्ती में आपको कई अन्य तरह के विकल्प भी मिल जाएंगे, जिनमें स्लीवलेस डिजाइन, नूडल स्ट्रेप, स्टैंड कॉलर डिजाइन और कई तरह के आधुनिक शैली वाले विकल्प मिल जाएंगे। इस तरह की कुर्तियां अलग-अलग तरह की जींस के साथ और अलग-अलग अवसरों पर पहनी जा सकती हैं। इन्हें आप किसा खास अवसर या रोजाना पहनने के लिहाज से चुन सकती हैं।
फैशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए स्टाइल स्ट्रीट की कैटेगरी पर जा सकते हैं।
Loading...
Loading...
ADA Women Black & Grey Chikankari Hand Embroidered Pure Cotton Straight Handloom Kurti
Loading...
प्योर कॉटन मटेरियल से बनी यह चिकनकारी कुर्ती स्ट्रेट कट के साथ आती है और इसका गला गोल आकार वाला है। रेगुल फिटिंग के साथ आना वाली यह कुर्ती 3/4 लंबाई वाली आस्तीन के साथ आती है और इसकी खासियत है कि इसपर हाथ से कढ़ाई की गई है। चिकनकारी काम वाली यह कॉटन कुर्ती आसानी से घर पर हाथ से धोई जा सकती है और रोजाना पहनने के लिहाज से यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। इस शॉर्ट कुर्ती में आपको अलग-अलग साइज के साथ कई तरह के रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। यह चिकनकारी कुर्ती ब्लैक-व्हाइट, ब्लैक-रेड, ब्लैक-ग्रीन, ब्लैक-पर्पल और ब्लैक-बेज जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।
- किस तरह की जींस के साथ पहनें?
काले रंग की इस शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती को आप हल्के नीले रंग या सफेद रंगे के साथ पहन सकते हैं। यह कुर्ती स्किनी, फ्लेयर्ड या बूट कट जैसी जीं के साथ पहन सकती हैं।
- किस अवसर पर पहना जा सकता है?
इस कुर्ती को आप जींस के साथ कॉलेज, ऑफिस, कहीं घूमने जाने के दौरान या किसी गेटटुदेगर में पहन सकती हैं।
यह चिकनकारी कुर्ती ऑक्सडाइज्ड ज्वेलरी, चूड़ियों और एक एनलॉग के साथ पेयर कर सकती हैं। इसके साथ आप फुटवियर में फ्लैट सैंडल्स या चप्पल पहन सकती हैं।
01
Loading...
Loading...
GoSriKi Floral Embroidered Chikankari Straight Kurta
Loading...
गुलाबी-सफेद और पर्पल-व्हाइट जैसे रंगों के विकल्प में आने वाली यह फ्लोरल काम वाली चिकनकारी कुर्ती जींस के साथ आसानी से पहनी जा सकती है। रेयॉन मटेरियल से बनी यह कुर्ती नॉच-नेक के साथ आती है और इसमें आपको 3/4 लेंथ वाली स्लीव्स मिल जाएगी। स्ट्रेट कट में आने वाली यह कुर्ती रेगुलर फिटिंग वाली है और इसकी लंबाई काफ तक की है। यह चिकनकारी कुर्ता रोजाना पहनने के लिहाज से काफी अच्छा विकल्प हो सकता है और मुलायम कपड़े की वजह से यह पहनने में भी काफी आरामदायक रहेगा। इसमें आपको अलग-अलग साइज के भी विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें फिटिंग के हिसाब से चुना जा सकता है।
- किस तरह की जींस के साथ पहनें?
यह चिकनकारी कुर्ती डार्क ब्लू रंग की या ब्लैक कलर की स्किनी जींस के साथ काफी अच्छी लगेगी। स्किन के अलावा आप इसे बॉयफ्रेंड जींस के साथ भी पेयर कर सकती हैं।
- किस अवसर पर पहना जा सकता है?
इस कुर्ती को आप जींस के साथ कॉलेज, ऑफिस या यात्रा के दौरान पहन सकती हैं।
यह चिकनकारी कुर्ती छोटे झुमकों के साथ पेयर काफी अच्छी लगेगी। इसके साथ आप कोल्हापुरी चप्पल या मोजड़ी पहन सकती हैं।
02
Loading...
Loading...
Seva Chikan Ethnic Motifs Embroidered Chikankari Angrakha Kurti With Slip
Loading...
अंगरखा पैटर्न में आने वाली यह शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती पॉली जॉर्जेट मटेरियल से बनी है, जो दिखने में काफी स्टाइलिश और पहनने में काफी आरामदायक रहेगी। ए-लाइन कट वाली यह V नेक कुर्ती फुल लेंथ वाली स्लीव्स के साथ आती है। इस शॉर्ट कुर्ती की खासियत है कि इसके साथ आपको मैचिंग स्लिप भी मिलेगी जिसे कुर्ती के अंदर पहना जा सकता है। मशीन वीव डिजाइन वाली यह चिकनकारी कुर्ती फ्लेयर्ड डिजाइन वाली है और इसका वीव पैटर्न रेगुलर है। इसमें आपको साइज के साथ-साथ आपको 12 अलग-अलग रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। इस कुर्ती को आप आसानी से घर पर ही हाथ से धो सकती हैं।
- किस तरह की जींस के साथ पहनें?
यह चिकनकारी कुर्ती सफेद रंग की जींस के साथ काफी अच्छी लगेगी। इसके साथ स्किनी जींस काफी अच्छी लगेगी और सफेद के अलावा ब्लैक जींस के साथ भी पहना जा सकता है।
- किस अवसर पर पहना जा सकता है?
किसी पूजा, त्योहार या फैमिली फंक्शन में इस कुर्ती को स्टाइल किया जा सकता है।
यह कुर्ती जंबो झुमका, ब्रेसलेट और घड़ी के साथ पेयर की जा सकती है। इस कुर्ती के साथ आप हील्स या फ्लैट्स दोनों पहन सकत हैं।
03
Loading...
Loading...
Stylum Women Embroidered Chikankari Lace Frills Bows and Ruffles Dobby Kurta
Loading...
क्रीम रंग में आने वाली यर लंबी लेंथ की चिकनकारी कुर्ती जींस के साथ पहनकर आपको आधुनिक लुक मिल सकता है। रेयॉन मटेरियल से बनी यह कुर्ती नूडल स्ट्रैप के साथ आती है और इसका गला गोल है। स्ट्रेट कट में आने वाली यह कुर्ती घुटने तक की लेंथ के साथ आती है और इसे आप आसनी से घर पर वॉशिंग मशीन में धो सकती हैं। यह चिकनकारी कुर्ती रेगुलर फिटिंग वाली है और इसमें आपको साइज के भी अलग-अलग विकल्प मिल जाएंगे। साइड स्लिट के साथ आने वाली यह कुर्ती डॉबी वीव पैटर्न के साथ आती है और यह आपको काफी आकर्षक लुक देगी।
- किस तरह की जींस के साथ पहनें?
इस कुर्ती को आप ब्लैक कलर की स्किन या वाइड लेग जींस के साथ पेयर कर सकती हैं। डार्क ब्लू कलर की जींस के साथ भी यह कुर्ती काफी खिलेगी।
- किस अवसर पर पहना जा सकता है?
किसी त्योहार या खास अवसर पर यह चिकनकारी कुर्ती काफी अच्छी लगेगी और इसे आप कॉलेज या ऑफिस भी पहनकर जा सकती है।
यह कुर्ती सिल्वर ईयररिंग्स, नेक-पीस और चूड़ियों के साथ काफी अच्छी लगेगी। इसके साथ आप हील्स या फैल्ट्स दोनों ही पहन सकती हैं।
04
Loading...
Loading...
PARAMOUNT CHIKAN Ethnic Motifs Embroidered Chikankari A Line Kurta
Loading...
लाल, पीले, गुलाबी, सफेद, नीले और हरे रंगों के विकल्पों में आने वाली यह चिकनकारी कुर्ती गोल गले के साथ आती है और इसका लुक काफी आकर्षक है। काफ तक की लंबाई के साथ आने वाली यह कुर्ती लंबी लेंथ की स्लीव के साथ आती है और इसकी फिटिंग भी रेगुलर है। यह कुर्ती रेयॉन मटेरियल से बनी है और इसे आप घर पर ही हाथ से धो सकती हैं। इस चिकनकारी कुर्ती पर थ्रेड वर्क किया गया है और इसमें साइज के भी अलग-अलग विकल्प मिल जाएंगे। मशीन वीव वाली यह कुर्ती आपको काफी प्यारा लुक देगी।
- किस तरह की जींस के साथ पहनें?
इस कुर्ती को आप सफेद या लाइट ब्लू कलर की जींस के साथ पहन सकती हैं। स्किनी जींस के साथ यह चिकनकारी कुर्ती काफी अच्छी लगेगी।
- किस अवसर पर पहना जा सकता है?
किसी त्योहार, पूजा या फंक्शन में यह कुर्ती काफी अच्छी लगेगी। इस कुर्ती को शादी के किसी कार्यक्रम में भी पहना जा सकता है
यह कुर्ती थोड़ी सिंपल ज्वेलरी, ब्रेस्लेट और घड़ी के साथ पेयर की जा सकती है। इसके साथ आप कोल्हापुरी चप्पल और मोजड़ी पहन सकती हैं।
05
Loading...
किस तरह की जींस को चिकनकारी कुर्ती के साथ पहना जा सकता है?
चिकनकारी कुर्तियों को जींस की विभिन्न शैलियों के साथ पहना जा सकता है, जिसमें स्किनी, स्ट्रेट-लेग, फ्लेयर्ड और यहां तक कि बॉयफ्रेंड जींस भी शामिल है, जो काफी हद तक आपके मनचाहे लुक पर निर्भर करता है।
- स्किनी जींस- ये फिटेड और आधुनिक लुक के लिए एक अच्छा विकल्प हैं, खासकर छोटी चिकनकारी कुर्तियों के साथ।
- स्ट्रेट लेग जींस- यह एक बहुमुखी विकल्प जो छोटी और लंबी दोनों तरह की चिकनकारी कुर्तियों के साथ अच्छी लगती है।
- वाइड-लेग जींस- ये एक रेट्रो या बोहेमियन लुक देने का काम करती हैं, खासकर जब इन्हें आप लंबी कुर्तियों के साथ पहनेंगी तो।
- रिप्ड जींस- यह एक आधुनिक विकल्प है जिसे सफेद या पेस्टल रंग की चिकनकारी कुर्ती के साथ पहना जा सकता है।
- बॉयफ्रेंड जींस- काले रंग की कुर्ती के साथ पहनने पर ये आरामदायक और कैजुअल लुक देने का काम करती हैं।
- डार्क वॉश्ड जींस- गहरे नीले या काले रंग की जींस, हल्के रंग या सफेद चिकनकारी कुर्ती के साथ पहनने के लिए अच्छा विकल्प मानी जाती है।
- लाइट वॉश्ड जींस- हल्के नीले या सफेद जैसे रंग की जींस को लंबी सफेद या पेस्टल चिकनकारी कुर्ती के साथ पहना जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...