महिलाओं के लिए सबसे Trendy Suit स्टाइल कौन से हैं? देखें इनके विकल्प

अपने डेली लुक को बनाना है खास तो काम आ सकते हैं इस साल के सबसे ट्रेंडी स्टाइल वाले सूट, यहां देखिए इनके शानदार डिजाइन वाले विकल्प और चुनें अपना परफेक्ट आउटफिट।

महिलाओं के लिए सबसे Trendy Suit स्टाइल कौन से हैं? देखें इनके विकल्प
Trendy Suit Styles को देखें

अक्सर हर महिला की इच्छा होती है कि वो भीड़ से अलग दिखे और उसका लुक भी ट्रेंडी हो। इसके लिए हमें तमाम तरह के कपड़े, फुटवियर और मेकअप को भी आजमाना पड़ता है। अगर, आप भी एक ऐसी महिला हैं, जिसे ट्रेंडी कपड़े पहनना पसंद है? तो आपके लिए इस साल ट्रेंडी स्टाइल वाले सूट अच्छे हो सकते हैं। आज हम जिन सूट के विकल्प दे रहे हैं, वो काफी चलन में हैं और आपको एक शानदार Trendy लुक दे सकते हैं। इतना ही नहीं, ये Suit इतने क्लासी और आरामदायक हैं, कि इनमें से कुछ को आप ऑफिस और कॉलेज जैसी जगहों पर भी पहन सकती हैं। ट्रेंड के साथ-साथ इन सूट सेट में आपको क्वालिटी का भी बेजोड़ तालमेल मिल सकता है। अच्छे फैब्रिक से बनाए गए से सूट आपके स्टाइल स्ट्रीट को फैशनेबल और आरामदायक दोनों बना सकते हैं। रेडीमेड स्टाइल में आने वाले इन सूट को सिलवाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और साथ ही ये आपको अलग-अलग साइज में भी मिल सकते हैं।

इन सूट के साथ मिलेगा आधुनिक और मॉर्डन लुक

सूट सेट को लेकर अक्सर महिलाओं को लगता है, कि वो उन्हें मॉर्डन लुक नहीं दे सकते हैं। जबकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप एक सही प्रकार के सूट सेट का चुनाव करके आधुनिक और मॉर्डन लुक पा सकती हैं। इसके लिए जरूरी है, कि आप वर्तमान चलन को फॉलो करते हुए अपने लिए सूट का चुनाव करें-

  • ए-लाइन सूट- वर्तमान में इस तरह के सूट काफी चलन में हैं और आपको एक आकर्षक लुक दे सकते हैं। A Line कुर्ता सेट ऑफिस और कॉलेज जैसी जगहों पर पहनने के लिए अच्छे रहते हैं। इनमें एक A आकार का Kurta और अक्सर बॉटम के लिए प्लाजो मिलता है। इनमें महिलाओं को अक्सर सॉलिड पैटर्न वाले विकल्प पसंद आते हैं।
  • कॉटन कुर्ता सेट- गर्मियों के मौसम के हिसाब से कॉटन कुर्ता सेट काफी ट्रेंड कर रहे हैं। ये ना सिर्फ आपको आरामदायक एहसास देते हैं, बल्कि आपके लुक को भी क्लासी बना सकते हैं। कॉटन से बने कुर्ता सेट में आप फ्लोरल प्रिंट वाले विकल्प देख सकते हैं। इन्हें सेमी फॉर्मल लुक के लिए भी स्टाइल किया जा सकता है।
  • वी-नेक सूट- एक ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक के लिए वी-नेकस्टाइल वाले सूट पहन सकती हैं। आजकल वी-आकार के गले वाले सूट काफी चलन में हैं और लगभग हर बॉडी टाइप पर अच्छे भी लग सकते हैं। इनमें आप स्ट्रेट फिट या फिर ए-लाइन दोनों प्रकार के सूट सेट देख सकती हैं।
  • चिकनकारी कुर्ता सेट- सिर्फ अभी नहीं बल्कि Chikankari कुर्ता सेट काफी समय से महिलाओं के बीच पसंदीदा विकल्प हैं। गर्मियों से लेकर लगभग हर मौसम में आरामदायक रहने वाले इन Kurta सेट के प्रिंटेड डिजाइन ट्रेंड में हैं। इनके प्रिंटेड डिजाइन और चिकनकारी कढ़ाई के साथ आने वाले प्लाजो और कुर्ता सेट काफी वायरल हो रहे हैं।
  • अंगरखा सूट- अगर आपको किसी फंक्शन और पार्टी में ट्रेंडी लुक चाहिए, तो आप अंगरखा स्टाइल वाले सूट पहन सकती हैं। इनमें वी-नेकस्टाइल और साइड में डोरी के साथ आने वाला लंबा कुर्ता मिलता है, जो आपके लुक को ट्रेंडी बना सकता है। वहीं, बॉटम में प्लाजो, पैंट या लैंगिग जैसे अलग-अलग विकल्प आपको मिल सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Anouk Empire A Line Kurta With Palazzos

    यह कुर्ता और प्लाजो सेट सॉलिड पैटर्न में आता है, जो कि आपको ऑफिस या कॉलेज में एक सेमी फॉर्मल लुक दे सकता है। इसमें ए-लाइन आकार वाला कुर्ता मिलता है, जो कि एंपायर स्टाइल में आता है। इसके कुर्ते में आपको वी-नेक के साथ ही तीन चौथाई लंबी रेगुलर आस्तीनें मिलती हैं। काफ लेंथ में आने वाले इस कुर्ता की हेमलाइन सीधे आकार में आती है। इसका कुर्ता और प्लाजो दोनों ही Silk ब्लेंड मटेरियल से बने हैं, जिन्हें मशीन में भी आराम से धुला जा सकता है। इसमें मिलने वाला प्लाजो सॉलिड पैटर्न और इलास्टिक कमरबंद के साथ मिलता है, जिसे आसानी से पहना जा सकता है। इस Kurta Set में हरे के अलावा लाल और बर्गन्डी दो अन्य रंगों के विकल्प भी मिल सकते हैं। वहीं, यह कुर्ता प्लाजो सेट XS से लेकर 2XL तक के साइज में मौजूद है।

    स्टाइलिंग टिप- इस ए-लाइन कुर्ता सेट के साथ ब्लॉक हील्स और गोल्डन रंग के झुमके आपको ट्रेंडी लुक दे सकते हैं। लुक को पूरा करने के लिए आप इसके साथ एक गोल्डन रंग का क्लच भी कैरी कर सकती हैं।

    01
  • Rustorange Women Floral Printed Cotton Kurta with Palazzos

    स्ट्रेट स्टाइल में आने वाला यह कुर्ता सेट गर्मियों में पहनने के लिए अच्छा हो सकता है। इस कुर्ता सेट को प्योर कॉटन से बनाया गया है, जो कि पहने पर आरामदायक हो सकता है। इसे आसानी से मशीन में भी धुला जा सकता है। वहीं, यह कॉटन कुर्ता सेट फ्लोरल प्रिंटेड डिजाइन में आता है, जो कि आपको एक ट्रेंडी लुक दे सकता है। इसमें वी-आकार के गले और रेगुलर स्टाइल वाला कुर्ता मिलता है। इसके अलावा यह कुर्ता तीन चौथाई आस्तीनों और एक जेब के साथ आता है। इसमें इलास्टिक कमरबंद के साथ आने वाला प्रिंटेड प्लाजो मिलता है। इसका कुर्ता काफ लेंथ में आता है और साथ ही इसकी फिटिंग थोड़ी लूज़ रहने वाली है। गुलाबी रंग के इस कुर्ता प्लाजो सेट में आपको XS से लेकर 2XL तक के साइज विकल्प मिल सकते हैं।

    स्टाइलिंग टिप- यह कुर्ता सेट बालियों और फ्लैट्स के साथ एक शानदार लुक दे सकता है। वहीं, ऑफिस या कॉलेज जैसी जगहों पर इसके साथ एनालॉग घड़ी पहनी जा सकती है।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Sangria Women Pure Cotton Kurta, Palazzo & Dupatta

    स्लीवलेस स्टाइल वाले कुर्ता सेट आजकल महिलाओं के बीच काफी ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में यह प्योर कॉटन से बना स्लीवलेस स्टाइल वाला कुर्ता सेट गर्मियों में आपको एक ट्रेंडी लुक दे सकता है। इसका कुर्ता सॉलिड पैटर्न और वी-नेक स्टाइल में आता है, जो इसे देखने में और भी क्लासी बनाता है। इस कुर्ता का आकार सीधा है और यह काफ लेंथ में आता है। इस कुर्ते में सीधी हेमलाइन के साथ ही कई स्लिट्स भी दिए गए हैं। इस सेट में कुर्ता के साथ ही सॉलिड पैटर्न वाला प्लाजो और प्रिंटेड दुपट्टा मिलता है। 100% Cotton मटेरियल से बना यह Kurta सेट घर पर ही आसानी से हाथों से धुला जा सकता है। काले रंग वाला यह कुर्ता प्लाजो और दुपट्टा सेट आपको स्मॉल से लेकर 2XL तक के साइज में मिल सकता है।

    स्टाइलिंग टिप- ट्रेंडी सूट लुक के लिए इस कुर्ता सेट के साथ आप ऑक्सीडाइज्ड झुमके, मेटल की चूड़ियां और अंगूठी पहन सकती हैं। इसके साथ पैरों में जूतियां पहनकर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

    03
  • Seva Chikan Ethnic Motifs Chikankari Kurta with Palazzos

    गर्मियों में आरामदायक और ट्रेंडी लुक के लिए आप इस चिकनकारी वाले कुर्ता प्लाजो सेट को स्टाइल कर सकती हैं। यह चिकनकारी कुर्ता एथनिक मोतिफ एंब्राइडर्ड पैटर्न में आता है, जो कि आजकल काफी ट्रेंड में है। वहीं, यह कुर्ता सीधे आकार में आता है और साथ ही इसका स्टाइल रेगुलर है। इसमें नॉच स्टाइल वाले गले के साथ ही काफ लेंथ मिलती है। इसकी आस्तीनें तीन चौथाई लंबी हैं और साथ ही यह सीधे आकार के हेम में आता है। इस कुर्ता के साथ एंब्राइडर्ड पैटर्न वाला प्लाजो दिया गया है, जो कि अच्छी फिटिंग के लिए इलास्टिक कमरबंद और नाड़े के साथ आता है। कॉटन ब्लेंड से बना यह Chikankari Kurta प्लाजो Set पहनने में आरामदायक और धुलने में आसान हो सकता है। इस कुर्ता सेट में आपको पीच के साथ ही पीला, गुलाबी, नीला और हरा रंग का विकल्प मिल सकता है।

    स्टाइलिंग टिप- इस चिकनकारी कुर्ता सेट के साथ एंब्राइडर्ड फ्लैट्स और झुमके पहने जा सकते हैं। वहीं, इसके साथ एक स्लिंग बैग लेकर आप अपने लुक को ट्रेंडी बना सकती हैं।

    04
  • MANOJAVA Bandhani Angrakha Kurta With Palazzos And Dupatta

    खूबसूरत बांधनी प्रिंट वाले इस सूट सेट में अंगरखा स्टाइल वाले कुर्ते के साथ ही प्लाजो और मैचिंग दुपट्टा मिलता है। इसका अंगरखा कुर्ता अनारकली स्टाइल में आता है, जो कि आपको पार्टी-फंक्शन में एक ट्रेंडी लुक दे सकता है। इस अंगरखा कुर्ते में वी-आकार वाले गले के साथ ही रेगुलर आस्तीनें दी गई हैं। वहीं, यह कुर्ता काफ लेंथ और घेरदार हेम के साथ आता है। यह कुर्ता सेट प्योर कॉटन से बना है, जो कि गर्मियों में पहनने के लिए अच्छा हो सकता है। वहीं, इसमें प्रिंटेड प्लाजो दिया गया है, जो कि इलास्टिक कमरबंद के साथ आता है। इस कुर्ता सेट के साथ एथनिक मोतिफ प्रिंटेड दुपट्टा मिलता है, जिसमें प्रिंटेड बॉर्डर भी दिया गया है। इसमें नीले के साथ ही आपको पर्पल रंग का विकल्प भी मिल सकता है।

    स्टाइलिंग टिप- अंगरखा स्टाइल वाले इस कुर्ता सेट के साथ आप कानों में बालियां और पैरों हील्स या फिर फ्लैट्स पहन सकती हैं। पार्टी लुक के अपनी ज्वेलरी को आप थोड़ा हैवी भी कर सकती हैं।

    05

सूट के साथ ट्रेंडी एक्सेसरीज करें पेयर

किसी भी लुक को पूरा करने के लिए एक्सेसरीज का खास योगदान होता है। ऐसे में अगर आप एक ट्रेंडी सूट पहन रही हैं, तो उसके साथ आपको एक्सेसरीज भी सोच-समझकर पेयर करनी चाहिए-

  • आप अपने लुक को ट्रेंडी बनाने के लिए सूट सेट के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहन सकती हैं। इसके लिए झुमके, नेकपीस, नोज़पिन और ब्रेसलेट जैसी अलग-अलग चीजें अपने लुक के हिसाब से पहनी जा सकती हैं।
  • ऑक्सीजडाइज्ड ज्वेलरी के अलावा आप ट्रेंडी लुक के लिए मोती और स्टोन वर्क वाले विकल्प भी देख सकती हैं। इसके लिए आप सूट से मैच करती हुई ज्वेलरी भी पहन सकती हैं।
  • अगर बात करें फुटवियर की तो यह पूरी तरह से आपकी पसंद और आराम पर निर्भर करता है। हालांकी, आजकल ब्लॉक और प्लेटफॉर्म हील्स काफी चलन में हैं। इनके अलावा आप सूट के साथ ट्रेंडी कोल्हापुरी चप्पलें भी पहन सकती हैं।
  • अपने सूट लुक को पारंपरिक और ट्रेंडी बनाने के लिए आप उसके साथ मेटल की चूड़ियां भी पहन सकती हैं। इसके अलावा मल्टीलेयर वाले ब्रेसलेट आपको एक मॉर्डन लुक दे सकते हैं।
  • आजकल स्नेक स्टाइल वाली घड़ियां काफी ट्रेंड में हैं, जो कि कैजुअल से लेकर सूट सेट्स के साथ भी पहनी जा सकती हैं। इसके लिए आप गोल्डन या सिल्वर रंग की घड़ी पहन सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • इस साल महिलाओं के लिए सबसे ट्रेंडी सूट स्टाइल कौन से हैं?
    इस साल ए-लाइन सूट, Cotton कुर्ता सेट, वी-नेक सूट, चिकनकारी Kurta सेट और अंगरखा सूट सबसे ट्रेंडी हैं। इन्हें अलग-अलग मौकों के लिए स्टाइल किया जा सकता है।
  • सूट के साथ कौन सी एक्सेसरीज पहननी चाहिए?
    आप सूट के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, मोती और स्टोन वर्क वाले विकल्प, ब्लॉक और प्लेटफॉर्म हील्स, कोल्हापुरी चप्पलें, मेटल की चूड़ियां और स्नेक स्टाइल वाली घड़ियां पहन सकती हैं।
  • ए-लाइन सूट किसके लिए सबसे उपयुक्त है?
    A Line सूट ऑफिस और कॉलेज जैसी जगहों पर पहनने के लिए अच्छे रहते हैं। इनमें एक A आकार का Kurta और अक्सर बॉटम के लिए प्लाजो मिलता है।
  • गर्मियों के लिए सबसे आरामदायक सूट कौन सा है?
    गर्मियों के मौसम के हिसाब से कॉटन कुर्ता सेट काफी ट्रेंड कर रहे हैं। ये ना सिर्फ आपको आरामदायक एहसास देते हैं, बल्कि आपके लुक को भी क्लासी बना सकते हैं।
  • पार्टी के लिए कौन सा सूट सबसे अच्छा है?
    अगर आपको किसी फंक्शन और Party में ट्रेंडी लुक चाहिए, तो आप अंगरखा स्टाइल वाले Suit पहन सकती हैं। इनमें वी-नेकस्टाइल और साइड में डोरी के साथ आने वाला लंबा कुर्ता मिलता है, जो आपके लुक को ट्रेंडी बना सकता है।