Bandhani स्टाइल Kurta Set के साथ अपने एथनिक लुक को बना सकती हैं खास

इस सीजन अपने वार्डरोब में पारंपरिक अंदाज़ के साथ एक फैशनेबल ट्विस्ट जोड़ना चाहती हैं तो यहां मौजूद बांधनी कुर्ता सेट के कुछ शानदार विकल्प आपकी मदद कर सकते हैं।

Bandhani स्टाइल Kurta Set
Bandhani स्टाइल Kurta Set

क्या आप भी अपने लुक को पारंपरिक अंदाज के साथ-साथ एक स्टाइलिश टच देना चाहती हैं? लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन-सा आउट्फिट आपको सबसे अलग दिखने में मदद कर सकता है, तो आपको बता दें, कुछ ड्रेस ऐसे भी होते हैं जो भले किसी एक राज्य की पहचान हो, लेकिन ट्रेंड के दौर में हर जगह के लोग इसे पहनना पसंद करते हैं। हम बात कर रहे हैं बांधनी कुर्ता सेट की, जो खासतौर पर राजस्थान और गुजरात की पहचान है लेकिन अब यह डिज़ाइन पूरे देश में फैशन ट्रेंड का हिस्सा बन गया है। भारतीय पारंपरिक पहनावे में बांधनी प्रिन्ट का एक अलग ही खास स्थान है, जो हमारे सांस्कृतिक धरोहर को भी दर्शाता है। साथ-साथ यह आज की मॉडर्न महिलाओं के लिए भी स्टाइल और कंफर्ट का परफेक्ट विकल्प साबित हो सकता है। स्टाइल स्ट्रीट में मौजूद यह बांधनी प्रिन्ट कुर्ता रंगों की बहार लेकर आता है जिसमें आपको लाल, पीला, हरा, नीला जैसे चमकदार रंग देखने को मिल सकते हैं। ये कुर्ता सेट खास मौकों जैसे पूजा, त्योहार, हल्दी या फैमिली फंक्शन के लिए एकदम बढ़िया विकल्प साबित हो सकते हैं और इसे नई नवेली दुल्हन भी आराम से पहन सकती हैं। 

बांधनी स्टाइल कुर्ते की क्या खासियत है? 

बांधनी कुर्ता भारतीय पारंपरिक पहनावे का एक अनमोल हिस्सा है जो अपने अनोखे रंग-बिरंगे प्रिन्ट और हाथ से बनाए गए डिजाइन के लिए मशहूर है। बांधनी जिसे टाई एंड डाई तकनीक भी कहा जाता है, मुख्य रूप से राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक कला है। इस तकनीक में कपड़े को गांठ बांधकर रंगों में डुबोया जाता है, जिससे सुंदर और अनोखे पैटर्न बनते हैं। आपको बता दें, यह पूरे तरीके से हाथ से बनाया जाता है, जो काफी खास दिखता है। साथ ही, यह आपको चटकदार रंगों में मिल जाएंगे जैसे कि लाल, पीला, हरा, नीला आदि जो आंखों को तुरंत लुभा सकता है। इसे पहनकर एक भारतीय सांस्कृतिक पहचान का अनुभव हो सकता है, जो खासतौर पर त्योहार के सबसे हमें आकर्षक दिखा सकता है। बांधनी कुर्ते आमतौर पर हल्के और सूती कपड़ों में मिलते हैं, जो गर्मियों में बेहद आरामदायक होते हैं। आपको बता दें, आज के समय में Bandhani Kurta Set कई सारे मॉडर्न कट्स और डिज़ाइनों में तैयार किया जाता है, जिससे यह ट्रेंडी और कंफर्टेबल दोनों बन सकता है।

Top Five Products

  • Women Turquoise Blue Bandhani Printed Kurta with Trousers & Dupatta

    यह ब्लू प्रिंटेड बांधनी कुर्ता स्ट्रेट कट के साथ आता है जो आपके लुक को आकर्षक बनाने में मददगार साबित हो सकता है। Libas ब्रांड का यह सेट आपको पैंट और दुपट्टा के साथ मिल रहा है, जो एक परफेक्ट लुक बना सकता है। कुर्ती के साथ-साथ दुपट्टे पर भी प्रिंटेट बांधनी डिजाइन बना हुआ है जो इसे काफी खूबसूरत बनाता है। इसके दुपट्टे के बॉडर पर, पैंट के बॉडर पर और कुर्ते पर जरी के काम किये गए हैं, जो इसे यूनिक बनाते हैं। इसके पैंट में एलास्टिक लगे हुए हैं, जिससे इसको पहनना काफी आसान रहता है। आप इसे त्योहार से लेकर ऑफिस के पार्टी में भी पारंपरिक लुक पाने के लिए पहन सकती हैं। यह फूल स्लीव और गोल गले वाले डिजाइन के साथ आता है जिसको आप बड़े झुमकों और सिंपल सिल्वर चेन के साथ पहन सकती हैं।

    01
  • Bandhani Printed Pure Soft Silk Chiffon Anarkali Kurta

    मुलायम सिल्क शिफॉन से बना यह बांधनी अनारकली सूट हर एक वार्डरोब के लिए एक शानदार चॉइस साबित हो सकता है। इसमें आपको ट्राउज़र और दुपट्टा भी मिल रहा है जिसमें दुपट्टा सिल्क शिफॉन और ट्राउज़र कॉटन से बना हुआ है जो आराम के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी दे सकता है। इसको आप ड्राई क्लीन करवा के आसानी से रख सकती हैं। यह स्लीवलेस डिजाइन में आता है और साथ ही इस अनारकली के पीठ का डिजाइन भी डोरी वाली है, जो इसे ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न टच भी प्रदान कर सकता है और आपको मनमोहक लुक दे सकता है। यह आपको लाल रंग में मिल जाएगा जिसको आप त्योहार से लेकर शादी तक में पहन सकती हैं। इसका कुर्ती लेंथ फ्लोर लेंथ है जो काफी लंबा है तथा घेरेदार भी है जोकि आकर्षक दिख सकता है।

    02
  • Women Bandhani Embroidered Kurta with Sharara & Dupatta

    नेवी ब्लू रंग में आने वाला यह कुर्ता और शरारा सेट गोल्ड एंब्रॉइडरी वर्क के साथ आता है, जो इसे काफी आकर्षक लुक देता है। यह बांधनी डिजाइन का शरारा सेट स्ट्रेट शेप में आता है, जिसके गले का डिजाइन गोल है और साथ ही, यह थ्री कॉर्टर स्लीव के साथ आता है जो इसे मॉडर्न टच दे रह है। इस कुर्ते सेट का फैब्रिक ऑर्गेंजा है जो वजन में काफी हल्का होता है और साथ ही हवादार भी होता है, जिससे आप इस सेट को गर्मियों के मौसम में भी आराम से पहन सकती हैं। आपको बता दें, यह फैब्रिक प्राकृतिक चमक के साथ आती है। घुटनों तक के लंबाई वाले इस कुर्ते में थ्रेड वर्क किये गए हैं, जो इसे आकर्षक बनाते हैं।

    03
  • Bandhani Printed V-Neck Angrakha Pure Cotton Kurta

    कॉटन से बना यह कुर्ता सेट आपको नीले रंग में मिल जाएगा जो पूरे दिन पहने रहने पर भी आपको आराम दे सकता है और साथ ही स्टाइलिश को बरकरार भी रख सकता है। यह अंगरखा स्टाइल में आता है और इस सेट के साथ आपको पलाजो और दुपट्टा मिल रहा है जो आपको एक परफेक्ट लुक दे सकता है। यह V-Neck डिजाइन के साथ आता है जिसको आप चोकर के साथ कैरी करके एक स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। यह अनारकली शेप में आती है जिसमें काफी गोल घेरा बना हुआ है, जो एक खूबसूरत लुक प्रदान कर सकता है। यह लंबे स्लीव और फ्लेयर्ड पैटर्न के साथ आता है, जो हर टाइप के बॉडी पर सूट कर सकता है और साथ ही आप इसको हाथ से धो कर आराम से साफ कर सकती हैं।

    04
  • Bandhani Printed Round Neck Straight Kurta With Trousers & Dupatta

    गोलाकार गले के साथ आने वाला यह बांधनी प्रिन्ट कुर्ता सेट आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। Straight डिजाइन में आने वाले इस कुर्ते के साथ ट्राउजर और दुपट्टा भी मिल रहा है जो आपके लुक को पूरा कर सकता है। यह आपको S साइज़ से लेकर 5XL साइज़ तक में मिल जाएग जिसको आप अपनी साइज़ के अनुसार चुन सकती हैं। यह लाल रंग में मिल रहा है जो नई-नवेली दुल्हन के लिए भी एक खूबसूरत विकल्प बन सकता है। विस्कोस रेयान फैब्रिक से बना यह बांधनी कुर्ता सेट इतना हल्का है कि आराम से इसे पूरे दिन पहन कर रहा जा सकता है और इसका प्रिंटेड डिजाइन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

    05

बांधनी कुर्ते के साथ किस तरह की ज्वेलरी पहन सकते हैं? 

क्या आपने अपने लिए बांधनी कुर्ते का चुनाव कर लिया है, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि इसे किस तरह की ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकते हैं? तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि यहां हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन टिप्स और विकल्प को बताएंगे जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। बांधनी का प्रिंट वैसे ही बहुत बोल्ड और रंगीन होता है, इसलिए इसके साथ ज्वेलरी का चयन सोच-समझकर करना चाहिए ताकि पूरा लुक संतुलित और ग्रेसफुल लगे। आप यहां टिप्स देख सकती हैं; 

  • ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी: बांधनी कुर्ते के साथ ऑक्सिडाइज्ड झुमके, चोकर या अंगूठियां बेहद स्टाइलिश लग सकती है। यह लुक पारंपरिक के साथ-साथ ट्रेंडी भी नजर आता है। बांधनी कुर्ता सेट खुद ही चटकदार रंगों में आते हैं इसलिए ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी इसे बैलेंस कर सकते हैं। 
  • झुमके या चांदबाली: अगर आपका बंधनी कुर्ता सिंपल है, तो बड़े झुमके या चांदबाली पहनकर आप एक स्टाइलिश और शानदार लुक बना सकती हैं।
  • बैंगल्स या चूड़ियां: बांधनी कुर्ते के साथ कांच की रंगीन चूड़ियां या मेटल की पतली बैंगल्स इस कुर्ते के रंगों से मेल खाकर ट्रेडिशनल और खूबसूरत बनाने में मदद कर सकती है।
  • सिंपल चेन और पेंडेंट: अगर आप ऑफिस या डेली वियर में बांधनी कुर्ता पहन रही हैं, तो एक सिंपल गोल्ड या सिल्वर चेन के साथ छोटा पेंडेंट काफी एलिगेंट दिख सकता है।
  • बिंदी और एथनिक रिंग: Trending Bandhani Kurta Set के साथ छोटी बिंदी और ट्रेडिशनल रिंग पहनना लुक को और भी क्लासिक बना सकती है।

बांधनी कुर्ता खुद में ही बहुत सुंदर होता है, इसलिए ज्वेलरी का चुनाव हमेशा उसके रंग और डिज़ाइन को ध्यान में रखकर करें। सिंपल लेकिन एथनिक टच वाली ज्वेलरी आपके लुक को और निखार सकती है।

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बांधनी कुर्ते कौन-कौन सी फैब्रिक में आते हैं?
    +
    बांधनी कुर्ते आपको कॉटन से लेकर जॉर्जेट, रेशम और सिल्क जैसी फैब्रिक में मिल सकते हैं, जो मुलायम तो होंगे ही, साथ ही पहनने में भी आरामदायक रहेंगे।
  • बांधनी अनारकली को क्या नई-नवेली दुल्हन पहन सकती है?
    +
    बांधनी अनारकली आजकल महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं जो नई-नवेली दुल्हन के लिए भी एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। इसके लाल, पीले रंग नई-नवेली दुल्हन पर खूब जंच सकता है।
  • बांधनी कुर्ता किस राज्य का लोकप्रिय परिधान है?
    +
    Bandhani Kurta मुख्य रूप से गुजरात और राजस्थान का एक मुख्य परिधान माना गया है, जोकि दिखने में काफी खूबसूरत होते हैं और आपको बेहतरीन पारंपरिक लुक देने में मदद कर सकते हैं।
  • क्या बांधनी कुर्ते की देखभाल मुश्किल है?
    +
    नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है, बांधनी कुर्ता सेट आपको ऐसे फैब्रिक में मिल सकते हैं जिनको आप आसानी से हाथों या मशीनों की मदद से धो सकती हैं। साथ ही, रेशमी फैब्रिक वाले सूट को आप ड्राई क्लीन भी करवा सकती हैं।