सावन का महीना आने वाला है, क्या आपकी तैयारी पूरी हो गई? यह तो हम सभी जानते हैं कि सावन का महीना भारतीय संस्कृति में उल्लास, भक्ति और हरियाली का प्रतीक माना जाता है। यह समय होता है प्रकृति की ताजगी और स्त्री सौंदर्य के उत्सव का, जब आसमान में छाए बादल, धरती पर बिछी हरियाली और वातावरण में बहती ठंडी बयार हर मन को भा जाती है। इसी सुहाने मौसम में महिलाओं के श्रृंगार का एक खास हिस्सा बन जाती हैं, हरी चूड़ियां। यह न सिर्फ पारंपरिक आस्था से जुड़ी होती हैं, बल्कि स्त्रियों के सौंदर्य और सांस्कृतिक पहचान का भी एक अहम प्रतीक होती हैं। सावन के आते ही बाजारों में हरी चूड़ियों की रौनक बढ़ जाती है और हर महिला की कलाई में यह हरियाली सजीव हो उठती है। स्टाइल स्ट्रीट में आज आपको कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन के Green Bangles के विकल्प दिए गए हैं जिनको आप अपनी स्टाइल और पसंद के अनुसार चुन सकती हैं और ट्रेडिशनल के साथ-साथ फैशनेबल भी दिख सकती हैं।
सावन स्पेशल हरी चूड़ियों के डिजाइन और स्टाइलिंग टिप्स
क्या इस सावन आप अपनी परंपरा को बनाए हुए फैशन को भी बरकरार रखना चाहती हैं? तो क्यों ना ट्रेंड में चल रहे कुछ स्टाइलिश और आकर्षक डिजाइन वाली हरी चूड़ियों को ट्राई किया जाएं? यहां कुछ ट्रेंडिंग डिजाइन वाली चूड़ी और उनके स्टाइलिंग टिप्स बताएं गए हैं;
ट्रेंडी कांच की चूड़ियां: यह तो हम सभी जानते हैं कांच की चूड़ियां हमेशा ही सबसे क्लासी रहती हैं। लेकिन आजकल इन पर गोल्ड या सिल्वर लकीरें और पतले पत्थर का वर्क भी काफी ट्रेंड में हैं।
मोटे बैंगल्स: मोटे मेटल बेस पर ग्रीन एनामल या मलाईकलर इनेमल फिनिश वाला बैंगल फैशनेबल लुक दे सकता है।
वर्क वाली चूड़ी: हरी चूड़ियों पर कुंदन, पोल्की या सिंथेटिक क्रिस्टल्स वर्क डिजाइन, Sawan 2025 के त्योहार में आपकी कलाई में शोभा बढ़ाने के साथ-साथ के आपको ग्लैमरस लुक भी दे सकती है।
मिक्स-मैच सेट: हरी चूड़ियां के साथ आप सफेद, पिंक या गोल्डन चूड़ियों को मिक्स-मैच करके पहन सकती हैं जो आपके आउट्फिट के साथ आसानी से मेल खा सकते हैं।
स्टाइलिंग टिप्स-
एथनिक विद ट्विस्ट: आप प्लेन कॉटन साड़ी या लहंगे के साथ मोटी Green Bangles पहन सकती हैं, ताकि यह आउटफिट में कंट्रास्ट बनकर दिखे।
वेस्टर्न फ्यूजन: एथनिक टॉप या कुर्ती के साथ सिंपल स्टोन सेट वाली हरी चूड़ी पहनकर इंडो-वेस्टर्न लुक पाया जा सकता है।
मिनिमल एलिगेंस: ऑफिस या डेली वियर के लिए पतली शीतल हरी कांच की चूड़ियां चुन सकती हैं, जो आपके कैजुअल लुक में भी चार चांद लगाने में मदद कर सकते हैं।
एक्सेसरी मैचिंग: त्योहारों में, ईयररिंग्स, मांगटीका या नेकपीस में भी आप ग्रीन टोन शामिल कर सकती है, जो आपको सावन का एक परफेक्ट लुक दे सकता है।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Latest Stylish Metal Plain Green Velvet Chuda Bangles Set
मेटल से बनी हुई यह हरी चूड़ी प्लेन डिजाइन में आती है जोकि एक क्लासिक लुक देने में आपकी मदद कर सकते हैं। यह 48 बैंगल का सेट है जो आसानी से सुनहरे रंग की चूड़ियों के साथ मिक्स करके पहना जा सकता है। इसकी खासियत है कि इसके ऊपरी परत पर वेलवेट लगे हुए हैं जो इस सावन आपके आउट्फिट के साथ मेल खा कर आपको एक ग्लैमरस लुक दे सकती हैं। यह आपको 2.4, 2.6 और 2.8 की साइज में मिल जाएगी, जिसको आप अपनी साइज के अनुसार चुन सकती हैं। वेलवेट मटेरियल में बने होने की वजह से इसे पहनना काफी आसान होता है और यह हाथों की शोभा बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकती हैं। इस सावन इन Green Bangles Set की मदद से आप अपने लुक को और ज्यादा निखार सकती हैं।
01
ZENEME Gold-Plated Matte Finish Velvet Bangles
इस सावन कुछ हटके पहनना चाहती हैं, तो क्यों ना ट्रेंडी डिजाइन वाली इस चूड़ी को ट्राई किया जाए? ब्रास मटेरियल से बनी यह चूड़ी गोल्ड प्लेटेड है, जो वेलवेट की मैट फिनिश के साथ आती है। साथ ही, इसमें मखमली सफेद अमेरिकी डायमंड का डिजाइन किया गया है जो इसे काफी आकर्षक लुक देती हैं। स्लाइड क्लोजर के साथ आने की वजह से यह काफी सुरक्षित भी है और लंबे समय तक पहनने के लिए बढ़िया विकल्प भी बन सकती है। यह 36 सेट के साथ आती है जिसको आप सावन महीने के किसी भी त्योहार फिर वो सावन सोमवार हो या Teej 2025 का त्योहार हो, उसमें पहन सकती हैं और एक आकर्षक लुक पा सकती हैं। इसके अलावा यह एक ऐसा सदाबहार सेट है जिसको आप शादी, सगाई, शादी की सालगिरह आदि के फंक्शन में भी पहन सकती हैं और खुद को सबसे हटके दिखा सकती हैं।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
LAVAZZA Glass Bangle Set
कांच की बनी यह हरी चूड़ी, इस सावन आपकी कलाई में चार चांद लगाने में मदद कर सकते हैं। यह डार्क ग्रीन रंग में आती है और साथ ही इसपर स्टोन का वर्क किया गया है जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करते हैं। ग्लॉसी फिनिश के साथ आने वाली इस चूड़ी की सतह प्लेन है जिससे इसको पहनना और उतारना काफी आसान है और यह आपकी कलाई के लिए काफी सुरक्षित है। यह 24 चूड़ियों के सेट में आती है जो आपके हाथों को भरी-भरी दिखाने में मदद कर सकती है। इस कांच की ग्रीन Bangles Design को रोजाना पहनने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फैंसी बैंगल सेट ना सिर्फ महिलाएं बल्कि युवतियों के लिए भी हर अवसर पर पहनने के लिए के खूबसूरत विकल्प बन सकता है और आपको एक स्टाइलिश लुक देने में भी मददगार साबित हो सकता है।
03
Rajshyama Handicrafts Silk Thread Bangle Kada
इस सावन 2025 स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ रॉयल लुक भी पाना चाहती हैं तो यह हरे रंग में आने वाला 8 पीस सेट का बैंगल कड़ा सेट आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प साबित हो सकता है। इसे आप साड़ी से लेकर सलवार सूट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इस कड़े की खासियत यह है कि यह हैंडमेड है यानि इसको हाथों की मदद से सिल्क के धागों से बनाया गया है जिसपर कुंदन का वर्क किया गया है, जो इसे स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक दे रहे हैं। इसमें उपयोग किए गए सिल्क के धागे ग्लॉसी फिनिश के साथ आते हैं जो आकर्षक बनाने में मदद कर सकते है और साथ ही, यह काफी मुलायम भी है, जिससे आप आसानी से इसे पहन सकती हैं और अपनी कलाई की सुंदरता को निखार सकती हैं। यह सेट आपको 2.4, 2.6 और 2.8 साइज में मिल सकती है।
04
Traditional Raindrop Glass Bangles with Golden Beads
यह 12 कांच की चूड़ियों का सेट है, सोने के मनके वाले पैटर्न बने हुए है जो इसे काफी आकर्षक लुक दे रहे है आर साथ ही, इसकी इंद्रधनुषी रंग इसे काफी जीवंत बनाती है, जो आपके पारंपरिक आउट्फिट के साथ आसानी से मेल खा सकती है और आपको स्टाइलिश लुक भी दे सकती है। यह आपको ना सकिर हरी, बल्कि गुलाबी, नीले, पीले, और नारंगी रंगों में भी मिल सकते हैं, जिनको आप अपनी पसंद के अनुसार ले सकती हैं। प्रत्येक चूड़ी को पारंपरिक भारतीय शैली में नाजुक सुनहरे मनके के काम से सावधानीपूर्वक सजाया गया है, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। शादीशुदा महिला हो या कुंवारी लड़की यह Designer Green Bangle हर किसी के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। आप इसे त्योहार से लेकर रोजाना पहनने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अलग-अलग लुक के लिए आप इसे अन्य रंगों के साथ मिक्स-मैच करके भी पहन सकती हैं।
05
सावन में हरी चूड़ियों का क्या महत्व है?
हमने सावन में महिलाओं के हाथों में हरी-हरी चूड़ियां तो देखी हैं, लेकिन क्या आपको इसका महत्व पता है? आपको बता दें, सावन का महीना हमारी भारतीय संस्कृति में प्राकृतिक सुंदरता और उत्सव का प्रतीक माना जाता है। इस महीने में महिलाएं अपनी कलाई में हरी चूड़ियां सजाकर न केवल अपनी सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि सावन महीने का स्वागत करती है जो हमारी संस्कृति की एक झलक भी मानी जा सकती है। इसके अलावा सावन के सोमवार शिव जी को समर्पित होते हैं। इन दिनों महिलाएं भोलेनाथ की आराधना के साथ हरी चूड़ियां पहनकर व्रत की सफलता की कामना करती हैं। साथ ही, सावन महीने में जो तीज का त्योहार होता है उसमें झूला झूलने का रस्म भी होती है, जहां हरी चूड़ियां पहनकर महिलाएं मां पार्वती की भक्ति में लीन होती हैं। Sawan में हरी चूड़ियों को पहनना केवल एक श्रृंगार नहीं, बल्कि यह सदियों से चली आ रही एक परंपरा भी है जिसने ना सिर्फ हमारी संस्कृति को हरियाली की तरह समृद्ध किया है बल्कि सावन के त्योहार को विशेष रूप से यादगार भी बना दिया है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
सावन महीने की खास बात क्या है?
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र महीना है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना, व्रत और जलाभिषेक का विशेष महत्व है। साथ ही, समुद्र मंथन जैसी कथाएं भी सावन महीने को खास बनाती हैं।
सावन में हरी चूड़ियां क्यों पहनी जाती हैं?
हरे रंग की चूड़ियां मन की ताजगी और स्थिरता का भी प्रतीक मानी जाती हैं। सावन में हरी चूड़ियों का पहनना केवल एक पारंपरिक सौंदर्य की बात नहीं, बल्कि यह एक आध्यात्मिक आस्था, मानसिक शांति और सौभाग्य का गहरा प्रतीक भी माना जाता है।
हरी चूड़ियों के साथ कौन से अन्य रंग पहने जा सकते हैं?
हरी चूड़ियों के साथ आप सुनहरे रंग की चूड़ी को मिक्स करके पहन सकती हैं। इसके अलावा आप लाल और पीले रंग की चूड़ियों को भी पहन सकती हैं।