Navratri 2025 को बनाए खास, टिश्यू सिल्क साड़ी के नौ अलग रंगों के साथ!

Navratri 2025 Colours: टिश्यू सिल्क साड़ी में 9 अलग-अलग रंगों की झलक नवरात्रि के उत्सव को और भी खास बना सकती है। चमकदार और हल्के फैब्रिक की यह साड़ी पूजा के दौरान भी आपको आराम देने में मदद कर सकती हैं। देखिए यहां खूबसूरत विकल्प।

Navratri 2025 को बनाए खास, टिश्यू सिल्क साड़ी के नौ अलग रंगों के साथ!
Navratri 2025 9 रंग की टिश्यू सिल्क साड़ी

दुर्गा पूजा शुरू हो चुकी है और यह त्योहार भारत की संस्कृति, श्रद्धा और रंगों का अनोखा उत्सव माना जाता है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की भक्ति में रचा-बसा यह पर्व हर दिन के लिए एक विशेष रंग को समर्पित करता है। ऐसे में यदि इन पावन दिनों में महिलाएं टिश्यू सिल्क जैसी पारंपरिक और भव्य साड़ी पहनती हैं, तो उनका आकर्षण और भी बढ़ सकता है। इन फैब्रिक की साड़ी अपनी हल्की चमक, कोमल बनावट और शाही लुक के कारण त्योहारों और पूजन के लिए महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय भी हो रही हैं। आप शारदीय नवरात्रि के लिए 9 अलग रंगों वाली खूबसूरत साड़ियों की तलाश कर रही हैं तो यहां कुछ बेहतरीन विकल्प दिए गए हैं जिनको आप अपनी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं और इस नवरात्रि छा सकती हैं अपनी सुंदरता के साथ। 

वहीं, अगर आपको फैशन से जुड़ी अन्य जानकारी चाहिए, तो स्टाइल स्ट्रीट आपकी मदद कर सकता है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • SIRIL Women's Tissue Silk Saree

    नारंगी रंग में आने वाली यह साड़ी 5.50 मीटर की है जो हर बॉडी टाइप की महिला पर जंच सकती है। इस साड़ी पर पठानी जैकर्ड का काम किया गया है जो इसकी खूबसूरती को निखारने में मदद कर सकता है। इसके साथ आपको ब्लाउज का कपड़ा मिल रहा है जिसे आप अपनी पसंद के डिजाइन और फिटिंग के अनुसार सिलवा सकती हैं। इसके ब्लाउज पीस का रंग रानी है यह साड़ी काफी हल्की और मुलायम है जिसे आसानी से पूरे दिन पहना जा सकता है।

    01
  • Womens Soft Tissue Silk Solid Saree

    यह हरे और नीले रंग में आने वाली साड़ी सियान रंग के समान दिखाई दे सकती है जिसे फिरोजा रंग भी कहा जाता है। टिश्यू सिल्क से बनी यह साड़ी काफी मुलायम और हल्की है, जो त्योहारों के दिनों में आपको पूरे दिन आराम बनाए रखने में मदद कर सकती है। आप इसे मशीन की मदद से धो कर रख सकती हैं। इसके साथ आने वाले ब्लाउज पीस को आप अपनी फिटिंग के अनुसार सिलवा सकती हैं।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Gold-Toned Woven Design Silk Zari Tissue Saree

    हरे रंग में आने वाली यह साड़ी पहनने में काफी आसान मानी जाती है और इसे ड्राई क्लीन करवा कर लंबे समय तक सही-सलामत रखा जा सकता है। यह 100% टिश्यू सिल्क से बनी हुई है जिसके प्लेटस बनाना बेहद आसान माना जाता है। यह आपको और भी कई सारे रंगों में मिल जाएंगे जैसे, गुलाबी, मरून, पिस्ता, फिरोजी आदि जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। यह काफी आरामदायक और हल्की भी है।

    03
  • SIRIL Women's Tissue Silk Embroidery Saree

    टिश्यू सिल्क साड़ी हमेशा से ही शाही अंदाज और पारंपरिक सुंदरता का प्रतीक रही है। लाल रंग की इस साड़ी पर खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी और स्कैलप्ड बॉर्डर बने है जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। इसके साथ दिया गया अनस्टिच्ड ब्लाउज आपको अपने अनुसार सिलवाने और स्टाइल करने की आज़ादी दे सकता है। Shardiya Navratri जैसे पावन पर्व पर इसे पहनकर आप पारंपरिक होते हुए भी एक आधुनिक और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। यह साड़ी न सिर्फ आपके लिए बल्कि उपहार के रूप में भी एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है, जो हर खास मौके को यादगार बना सकती है।

    04
  • MUNIR Women's Silver Tissue Silk Saree

    इस साड़ी के फैब्रिक में टिश्यू सिल्क का इस्तेमाल किया गया है और पूरी साड़ी पर सीक्वेंस, जरी डोरी वर्क और रियल मिरर वर्क से खूबसूरत कढ़ाई की गई है। इसके बॉर्डर पर मोती की फैंसी लेस लगी हुई है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा सकती है। साथ में दिया गया ब्लाउज पीस भी इसी तरह के काम से सजा हुआ है और इसे अपने नाप के अनुसार सिलवाया जा सकता है। यह साड़ी 5.60 मीटर लंबी है और इसका ब्लाउज पीस 0.90 मीटर है। इसकी देखभाल के लिए सिर्फ ड्राई क्लीन की सलाह दी जाती है।

    05
  • Women's Kanjivaram Tissue Pure Soft Silk Saree

    कांचीवरम ऑर्गेंज़ा टिश्यू सॉफ्ट सिल्क साड़ी भारतीय परंपरा और आधुनिकता का एक सुंदर मेल है। यह साड़ी खास अवसरों पर पहनने के लिए बनाई गई है और इसका जरी वूवन डिज़ाइन इसे और भी आकर्षक बनाती है। क्रीम रंग की यह साड़ी 5.50 मीटर लंबी है और इसके साथ 0.80 मीटर का ब्लाउज पीस भी दिया गया है। नरम और आरामदायक फिनिश होने के कारण इसे लंबे समय तक पहनना आसान है। यह साड़ी पारदर्शी नहीं है और इसकी फ्री साइज हर किसी पर खूबसूरती से फिट बैठ सकती है।

    06
  • Women's Tissue Silk Saree

    रानी पिंक रंग की यह साड़ी अपने आप में शाही अंदाज का प्रतीक लगती है। यह साड़ी त्योहारों, शादियों और पार्टी जैसे खास मौकों पर पहनने के लिए बढ़िया चॉइस बन सकती है। टिश्यू सिल्क फैब्रिक पर सीक्वेंस एंब्रॉयडरी और स्कैलप्ड बॉर्डर इसकी खूबसूरती को और निखार देते हैं। इसके साथ दिया गया ब्लाउज पीस भी सीक्वेंस वर्क और स्कैलप्ड बॉर्डर के साथ आता है, जिसे अपनी पसंद और फिटिंग के अनुसार सिलवाया जा सकता है। इसके साथ आप चोकर या गोल्डन ज्वेलरी भी पहन सकती हैं, जो आपकी सुंदरता को निखारने में मदद कर सकती है। 

    07
  • Women Inspired Tissue Silk Saree

    यह पीले रंग की टिश्यू सिल्क जैक्वार्ड साड़ी अपने शानदार डिज़ाइन और आकर्षक लुक के कारण हर अवसर पर पहनने लायक है। इसकी बॉर्डर और ब्लाउज पर की गई बारीक कढ़ाई और सजावट इसे और भी खास बना सकती है। मुलायम सिल्क और जॉर्जेट फैब्रिक से बनी यह साड़ी पहनने में बेहद आरामदायक है। इसका रोज-गोल्ड टच और पीला रंग किसी भी शादी या नवरात्रि के त्योहार में आपकी खूबसूरती को निखार सकता है।

    08
  • Jhanvi Kapoor Inspired Tissue Silk Saree

    हल्के गुलाबी रंग में आने वाली यह साड़ी मात्र 400 ग्राम की है जो वजन में भी काफी हल्की है और इसे पूजा-पाठ के दौरान पूरे दिन आराम से पहना जा सकता है। इसपर किए गए गोल्डन रंग के काम इसकी खूबसूरती को और भी ज्यादा निखार सकते हैं। साथ ही, यह रोशनी में काफी चमकदार लग सकती है। इसे ड्राई क्लीन करवा कर रखने की सलाह दी जाती है। 

    09

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • नवरात्रि में 9 देवी के पीछे की कहानी क्या है?
    हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी दुर्गा के नौ रूपों को राक्षस राजा महिषासुर के साथ नौ दिनों के युद्ध के दौरान दुर्गा के नौ चरण माना जाता है, जिसमें अंतिम और दसवां दिन वह था जब देवी दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध किया गया था और इसे हिंदू धर्म में विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है।
  • मां दुर्गा के नौ रूप कौन-कौन से है?
    मां दुर्गा के नौ रूप, जिन्हें 'नवदुर्गा' भी कहते हैं, ये हैं: शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री। नवरात्रि के दौरान इन नौ देवियों के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है।
  • क्या नवरात्रि में 9 अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनना जरूरी है?
    ऐसा जरूरी नहीं है कि आप 9 अलग-अलग रंगों के कपड़े पहने ही, यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है। हां, लेकिन आमतौर पर मां की पूजा करते समय विशेष 9 अलग रंगों के पारंपरिक परिधान पहनना अच्छा माना जाता है।