Navratri Colours 2025: 9 दिन का जश्न 9 रंगों की साड़ी के संग!

Navratri Colours List 2025: शारदीय नवरात्रि की पूजा के लिए अगर आपको भी रोज अलग-अलग रंगों की साड़ी पहनने की है तो हम कर सकते हैं आपकी मदद। यहां देखिए पूरी सूची और साड़ियों के भी विकल्प।

Navratri Colours 2025: 9 दिन का जश्न 9 रंगों की साड़ी के संग!
Navratri Colours 2025

सोमवार यानि 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू हो जाएगा और 9 दिनों के लिए पूरा देश मां दुर्गा की भक्ति में डूब जाएगा। नवरात्रि के दौरान जितना महत्व पूजा-पाठ और व्रत का है उतना ही महत्व अलग-अलग रंगों का भी है। ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा के सभी स्वरूपों के लिए अलग अलग रंग पहनने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इन रंगों को पहनकर पूजा करने से मां का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं Nine Navratri 2025 Colours की पूरी सूची और साथ ही बताएंगे 9 रंगों की साड़ी के विकल्प जिन्हें पहनकर आप मंदिर जा सकती हैं, घर पर ही पूजा कर सकती हैं या पंडाल घूमने भी जा सकती हैं। तो आइए नजर डालते हैं 9 दिनों के 9 रंगों की सूची पर। 

शारदीय नवरात्री 2025 के लिए 9 रंगों की सूची

देवी के नौ स्वरूपों के हिसाब से ही नवरात्री के रंगो का चयन किया जाता है। जिस देवी को जो रंग पसंद होता है उसी हिसाब से हर तिथी पर रंग पहने जाते हैं। Navratri Color 2025 कुछ इस प्रकार हैं:

दिन

तारीख

रंग

देवी का नाम

1

22 सितंबर

नारंगी

मां शैलपुत्री 

2

23 सितंबर

सफेद

मां ब्रह्मचारिणी

3

24 सितंबर

लाल

मां चंद्रघंटा

4

25 व 26 सितंबर

रॉयल ब्लू

मां कुष्मांडा

5

27 सितंबर

पीला

मां स्कंदमाता

6

28 सितंबर

हरा

मां कात्यायनी

7

29 सितंबर

ग्रे

मां कालरात्रि

8

30 सितंबर

बैंगनी

मां महागौरी

9

1 अक्टूबर

मोरपंखी

मां सिद्धिदात्री

तो आइए अब नजर डालते हैं इन्हीं रंगों की साड़ी के विकल्पों पर। वहीं, फैशन संबंधित अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए कीजिए स्टाइल स्ट्रीट का रुख।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Satrani Women's Organza Sequins Embroidery Jacquard Saree

    ऑर्गैंज मटेरियल से बनी नारंगी रंग की यह साड़ी पहले दिन पहनी जा सकती है। इसकी लंबाई 5.10 मीटर है और इसके साथ मिलने वाला ब्लाउज 0.8 मीटर है। जैक्वार्ड वीव के साथ आने वाली इस साड़ी पर गोल्डन रंग की जरी का काम देखने को मिल जाएगा और इसकी बॉर्डर रानी पिंक कलर की है। इस साड़ी को आप आसानी से घर पर ही वॉशिंग मशीन में साफ कर सकती हैं।

    01
  • C J Enterprise Women's Banarasi Saree

    बनारसी सॉफ्ट सिल्क मटेरियल से बनी यह सफेद रंग की साड़ी दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा के दौरान पहनी जा सकती है। सॉफ्ट लिची सिल्क मटेरियल से बनी यह साड़ी जरी की बुनाई के साथ आती है। इसकी लंबाई 5.5 मीटर है और इसके साथ मिलने वाले ब्लाउज की लंबाई 0.8 मीटर है। सफेद-गोल्ड के कॉम्बिनेशन में आने वाली इस साड़ी के साथ का ब्लाउज काफी भारी डिजाइन वाला है, जो आपके रूप में जान डालने का काम करेगा।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Sugathari Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree

    तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की अराधना का दिन होता है जिसके लिए लाला रंग की यह कांजीवरम साड़ी काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। बनारसी सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बनी यह साड़ी 5.5 मीटर लंबी है और इसके साथ 0.8 मीटर का ब्लाउज पीस भी मिलेगा। गोल्ड-लाल रंग के कॉम्बिनेशन में आने वाली इस साड़ी के पल्लू और प्लीट्स पर आपको भारी काम देखने को मिलेगा। इसपर दी गई गोल्डन बॉर्डर इसे एक शाही टच दे रही है और यह काफी अलग-अलग तरह से स्टाइल करके पहनी जा सकती है।

    03
  • C J Enterprise Women's Pure Soft Kanjivaram Silk Saree

    रॉयल ब्लू रंग की यह सुंदर साड़ी चौथे दिन के उत्सव के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। आर्ट सिल्क मटेरियल से बनी इस साड़ी पर सिल्वर रंग की जरी का काम किया गया है। सॉलिड प्रिंट वाल यह साड़ी भारी बॉर्डर के साथ आती है, जो इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम कर रही है। इस साड़ी की लंबाई 5.5 मीटर है और इसके साथ आपको 0.8 मीटर का मैचिंग ब्लाउज पीस मिलेगा। यह पहनने में भी काफी आरामदायक हो सकती है।

    04
  • MIRCHI FASHION Chiffon Georgette Batik Blocks Printed Saree

    पांचवा दिन मां स्कंदमाता की अराधना का होता है और इस दिन पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। Navratri 2025 के हिसाब से इस दिन पीला रंग की पहनना चाहिए और यह साड़ी काफी आरामदायक विकल्प हो सकती है। शिफॉन सिल्क मटेरियल से बनी यह साड़ी 5.5 मीटर लंबी है और इसके साथ मिलने वाला 0.8 मीटर का ब्लाउज पीस भी शिफॉन मटेरियल का ही बना है। बाटीक प्रिंट के साथ आने वाली यह साधारण सी दिखने वाली साड़ी पहनने पर काफी सुंदर लग सकती है। इसके ब्लाउज पर भी प्रिंट किया गया है जो पूरी साड़ी में जान डालने का काम कर रहा है। इसे आसानी से घर पर ही वॉशिंग मशीन में साफ किया जा सकता है।

    05
  • SIRIL Women's Floral Printed Chiffon Saree

    नवरात्रि के छटे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है और इस दिन हरा रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है। 5.50 मीटर की इस साड़ी को शिफॉन मटेरियल से बनाया गया है और इसके साथ आपको 0.8 मीटर का मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा। फ्लोरल प्रिंट वाली इस साड़ी पर पतली लेस से बॉर्डर दी गई है, जो इसे काफी सुंदर बना रही है। इसक पल्लू पर नीचे की तरफ लटकन लगे हुए जो इसमें आधुनिकता का स्पर्श जोड़ रहे हैं। यह साड़ी पहनने में भी काफी आरामदायक हो सकती है।

    06
  • SIRIL Women's Self Woven, Jacquard Border Cotton Saree

    ग्रे रंग में आने वाली यह साड़ी सातवें दिन मां कालरात्री की पूजा के लिए पहनी जा सकती है। इसे कॉटन मटेरियल से बनाया गया है और इसके साथ आपको मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा। 5.30 मीटर की इस साड़ी पर आपको सफेद रंग की बॉर्डर देखने को मिलेगी और यह पहनने में काफी हल्की रहेगी। इसका ब्लाउज सेल्फ डिजाइन के साथ आता है, जिसकी लंबाई 0.80 मीटर है और यह साधारण सी साड़ी में जान डालने का काम कर रहा है। ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी के साथ यह साड़ी काफी अच्छी लगेगी। 

    07
  • Yashika Women's Woven Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Jaquard Saree

    बैंगनी रंग में आने वाली यह बनरासी कॉटन सिल्क साड़ी अष्टमी पर मां महागौरी पूजन के दौरान पहनी जा सकती है। 5.25 मीटर की इस साड़ी के साथ आपको 0.75 मीटर का मैचिंग ब्लाउज पीस मिलेगा, जिसे पसंद की डिजाइन व फिटिंग के हिसाब से सिलवाया जा सकता है। बुनी हुई शैली में आने वाली यह साड़ी पहनने में काफी आरामदायक हो सकती है इस साड़ी पर आपको सिल्वर रंग की बॉर्डर देखने को मिल जाएगी और इसके पल्लू पर भी काफी भारी काम किया गया है। इस साड़ी पर आपको छोटी-छोटी बूटीयां भी देखने को मिलेंगी, जो इसे एक आकर्षक रूप दे रही हैं। 

    08
  • SGF11 Women's Kanjivaram Zari Woven Soft Silk Saree

    नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है, जिसके लिए मोरपंखी रंग की यह साड़ी काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। कांजीवरम शैली वाली इस साड़ी की लंबाई 5.50 मीटर है और इसके साथ आपको 0.80 मीटर का ब्लाउज पीस मिलेगा। सॉफ्ट सिल्क मटेरियल से बनी यह साड़ी काफी पारंपरिक शैली वाली है जिसपर आपको गोल्डन बॉर्डर देखने को मिलेगी। इसके पल्लू पर जरी काम किया गया है और नीचे की तरफ लटकन भी लगे हैं। सॉलिड प्रिंट वाली यह साड़ी पहनने में काफी हल्की रहेगी और इसे पूरे दिन भी सहजता के साथ पहना जा सकता है।

    09

  

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या इस बार नवरात्रि 10 दिनों की है?
    साल 2025 में नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू होने जा रहा है जो की 1 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार नवरात्र 9 दिनों का ना होकर 10 दिनों का रहने वाला है क्योंकि इस बार चतुर्थी की तिथि दो दिन पड़ रही है।
  • क्या नवरात्रि सिर्फ उत्तर भारत में ही मनाई जाती है?
    नहीं, नवरात्र‍ि सिर्फ उत्तर भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों में भी मनाई जाती है। हालांकि हर जगह मनाने के तरीके और परंपराएं अलग-अलग होती हैं। कुछ क्षेत्रों में यह दुर्गा पूजा के रूप में मनाई जाती है, तो गुजरात की गरबा और कर्नाटक की मैसूर दशहरा जैसी खास परंपराएं देखने को मिलती हैं।
  • नवरात्रि के 9 दिन 9 अलग-अलग रंग क्यों पहने जाते हैं?
    नवरात्रि के दौरान 9 अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।