अंगरखा सूट एक पारंपरिक भारतीय परिधान है, जिसकी खासियत इसकी लपेटने वाली डिजाइन है, जिसमें ऊपर की तरफ कपड़े का हिस्सा दिया जाता है, जिसे कोने में बांधना होता है। पुराने ज़माने में इस तरह की डिजाइन वाले कुर्ते पुरुष पहना करते थे और बाद में ये महिलाओं के बीच भी लोकप्रिय हो गए। ‘अंगरखा’ नाम संस्कृत शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है ‘शरीर रक्षक’, जो एक परिधान के रूप में इसके ऐतिहासिक इस्तेमाल को दर्शाता है। ऐसा माना जाता है कि इसकी शुरूआत राजस्थान से हुई थी और अब यह पूरे भारत में पसंद किया जाता है। इसी कड़ी में हम आपको अंगरखा सूट को पहनने के तरीकों के बारे में बताएंगे जो अलग-अलग अवसरों पर आकर्षक लग सकते हैं। यहां आपको इस तरह के सूट के कुछ विकल्प भी देखने को मिल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे स्टाइल करने के तरीके और विकल्पों पर-
अंगरखा सूट को अलग-अलग तरह से कैसे करें स्टाइल?
अंगरखा पैटर्न में आने वाले सूट को आप अलग-अलग अवसरों के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। इनके साथ आसानी से तरह-तरह के बॉटमवियर, गहने, चप्पलें और अन्य चीजों को मैच करके लिया जा सकता है:
- बॉटम वियर- चूंकि ज्यादातर अंगरखा पैटर्न वाले सूट घेरदार होते हैं इस वजह से इनके साथ फिटिंग वाले बॉटम ज्यादा अच्छे लगते हैं। आप अपने अंगरखा पैटर्न सूट के साथ लेगिंग्स, पैंट्स या चूड़ीदार पैजामा पहन सकती हैं। ये बॉडी को सही आकार देते हुए आपको पतला दिखा सकते हैं। अगर आपके अंगरखा सूट का कुर्ता लंबा है तो उसके साथ लेगिंग्स या चूड़ीदार सबसे अच्छे लगेंगे। वहीं, अगर आपके सूट में शॉर्ट कुर्ती दी गई है तो उसके साथ शरारा या प्लाजो भी पहना जा सकता है। आप आराम व पसंद के हिसाब से भी अपने अंगरखा सूट के साथ सही बॉटम का चुनाव कर सकती हैं।
- ज्वेलरी- आप अवसर व सूट के रंग के हिसाब से सही तरह की ज्वेलरी का चुनाव कर सकती हैं। जंबो झुमका या चांद बालियां अंगरखा पैटर्न सूट के साथ अच्छे लग सकते हैं। आप चाहें तो ऑक्सिडाइज्ड या गोल्डेन रंग की ज्वेलरी पहन सकती हैं। इसी के साथ आप चाहें तो सूटे के मिलते-जुलते रंग की ईयरिंग्स भी चुन सकती हैं। अगर आपके सूट का गला गहरा है तो आप उसके साथ कोई नेक-पीस, चेन या छोटा पेंडेंट भी पहन सकती हैं। इसके अलावा अंगरखा सूट के साथ आप चाहें तो चूड़ियां, कड़े या ब्रेस्लेट भी पहन सकती हैं। इसी के साथ आप पैरों में पायल या ऐंक्लेट भी डाल सकती हैं।
- फुटवियर- अंगरखा पैटर्न सूट के साथ हील्स और फ्लैट दोनों तरह की चप्पलें अच्छी लगती हैं। आप इनके साथ फ्लैट चप्पल, जूती या कोल्हापुरी चप्पल पहन सकती हैं। इसके अलावा आप अपने अंगरखा सूट के साथ किसी भी तरह की आरामदायक हील्स को भी पहन सकती हैं। आप अपने सूट के रंग से मैच करते हुए या किसी सामान्य रंग वाले फुटवियर का चुनाव कर सकती हैं।
- अन्य- इन सब चीजों के अलावा आप चाहें तो सूट से मेल खाता हल्का या भारी दुपट्टा ले सकती हैं। इसके अलावा एक आधुनिक स्पर्ष के लिए आप पसंदीदा घड़ी को भी अंगरखा सूट के साथ पहन सकती हैं। आप चाहें तो अलग-अलग तरह की हेयर ऐक्सेसरीज को भी सूट के साथ मैच करके लगा सकती हैं।
अगर आपको फैशन से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारी चाहिए, तो आप स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक कर सकती हैं।