नवंबर हाउस पार्टी के लिए अपनी छोटी बालकनी को कैसे सजाएं? शानदार तरीके

नवंबर में हाउस पार्टी की योजना बना रहे हैं? अपनी छोटी Balcony Decor करने के लिए कुछ आसान और रचनात्मक विचारों की तलाश है? यह लेख आपको कम बजट में अपनी बालकनी को आरामदायक और आकर्षक बनाने में मदद करेगा।

नवंबर हाउस पार्टी के लिए इस तरह सजाएं अपनी छोटी बालकनी

अगर आप भी बदलते मौसम और हल्की गुलाबी ठंड के आते घर में एक शानदार पार्टी रखने का सोच रहे हैं और इसके लिए अपनी छोटी-सी बालकनी को आकर्षक रूप देना चाहते हैं! तो आज की जानकारी आपके काम आ सकती है। दरअसल, हम आपके लिए कुछ ऐसे शानदार और बजट में आने वाले सजावटी आइटम्स लेकर आए हैं, जो हाउस पार्टी के लिए आपकी छोटी बालकनी को बेहद सुंदर दिखा सकते हैं। छोटी बालकनी को पार्टी के लिए सजाते वक्त अक्सर जगह कम होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। मगर, आप कुछ खास तरह की चीजों और टिप्स का ध्यान रखते हुए कम जगह को भी बेहतर ढंग से सजा सकते हैं। इसके लिए आपको बस सही आकार, रंग और डिजाइन वाली चीजों का चयन करना होता है। ऐसे में आप नीचे कुछ ऐसी ही चीजों के विकल्प देख सकते हैं, जो हाउस पार्टी के लिए छोटी बालकनी को सजाने में काम आ सकते हैं।

साज-सज्जा में इसी तरह की सजावट से जुड़ी अन्य जानकारियां भी देख सकते हैं।

Loading...

  • Loading...

    Party Propz Multicolour Cotton Ball Lights for Decoration

    Loading...

    लाइट्स के बिना कोई भी पार्टी अधूरी है। ऐसे में आप नवंबर हाउस पार्टी के लिए अपनी छोटी बालकनी को इस तरह की सुंदर लाइट्स से सजा सकते हैं। यह 4 मीटर लंबी है और इसमें 10 एलईडी लाइट्स मिलती हैं। रंग-बिरंगे कॉटन बॉल डिजाइन में आने वाली यह लाइट आपकी पार्टी को भरपूर रोशन कर सकती है। लाइट में लगी बॉल को मजबूती देने के लिए इन्हें प्लास्टिक से सील किया गया है। इसमें लाइट कलर को आप अपने अनुसार बदल भी सकते हैं। ऐसे में अगर आप एक सूदिंग पार्टी कर रहे हैं, तो सॉफ्ट लाइट और साथ ही धमाल मस्ती वाली पार्टी के लिए वॉर्म लाइट का उपयोग कर सकते हैं।

    01

    Loading...

  • Loading...

    TrustBasket Bonfire Pit with Stand Outdoor Fire Pit

    Loading...

    नवंबर के महीने में हल्की-हल्की ठंड शुरू हो जाती है। वहीं, अगर आप रात के समय पार्टी कर रहे हैं, तो आपको ज्यादा ठंड भी लग सकती है। ऐसे में बालकनी की सजावट और ठंड से बचने दोनों के लिए यह आउटडोर फायर पिट (अग्निकुंड) बेहद काम आ सकता है। इसे मजबूत लोहे से बनाया गया है, जो टिकाऊ होने के साथ ही आग की गर्मी और मौसम की मार आराम से झेल सकता है। यह टिकाऊ और स्थिर रहने वाले स्टैंड के साथ आता है, जिसे आप अपनी बालकनी में कहीं पर भी आराम से खड़ा कर सकते हैं। यह वजन में हल्का है और दो कड़ों के साथ आता है, जिनकी मदद से इसे आसानी से उठाकर रख सकते हैं। इसकी चिकनी लोहे की फिनिश और आधुनिक डिजाइन आपके बालकनी सजावट के लिए एक सुंदर विकल्प बनाते हैं।

    02

    Loading...

  • Loading...

    viewcare Small Footstool Ottoman

    Loading...

    हाउस पार्टी में आने वाले लोगों के बैठने के लिए भी जगह बनानी है, मगर बालकनी छोटी होने के कारण वहां कुर्सी, बेंच जैसी चीजें भी वहीं रख सकते हैं तो इस तरह का स्टूल आपके काम आ सकता है। इसे कम जगह में भी आराम से रखा जा सकता है और इसके ऊपर आरामदायक वेलवेट फैब्रिक के साथ आने वाली सीट दी गई है। यह मजबूत लकड़ी से बना है, जिस वजह से यह लंबे समय तक चल सकता है। इसमें आपको ग्रे, काला, नीला, कॉफी, हरा, गुलाबी और बैंगनी रंग का विकल्प मिल सकता है, जिसे आप अपनी बालकनी या पार्टी की थीम के अनुसार ले सकते हैं। इसकी सीट 9.25 इंच ऊंची है, जिसपर आप आराम से बैठा जा सकता है और साथ ही इसमें फर्श पर स्थिर रहने वाले पैर दिए गए हैं।

    03

    Loading...

  • Loading...

    TAVASYA Plastic 40 Mm Artificial Green Grass Mat

    Loading...

    पार्टी के लिए बालकनी को साफ-सुथरा दिखाने और साथ ही ठंड के मौसम में सीधा फर्श पर पैर रखने से बचने के लिए यह चटाई आपके लिए उपयोगी हो सकती है। यह घास वाली चटाई है, जो ना सिर्फ देखने में सुंदर लगेगी बल्कि पैरों को आरामदायक एहसास भी दे सकती है। इस चटाई में पानी या आग से खराबी आने की भी परेशानी नहीं होगी, क्योंकि यह वॉटर और फायरप्रूफ है। इसमें ड्रेनेज होल भी दिया गया है, जिससे इसके ऊपर पड़ने वाला पानी अपने आप धीरे-धीरे नीचे निकल जाता है। इसमें आपको कई अलग-अलग साइज के विकल्प मिल जाएंगें, जिसे आप अपनी बालकनी आकार के अनुसार ले सकते हैं। वहीं, इसे आप पार्टी के बाद आराम से धुल भी सकते हैं।

    04

    Loading...

  • Loading...

    UHUD CRAFTS Beautiful Antique Wooden Fold-able Side Table

    Loading...

    अगर हाउस पार्टी के लिए आप अपनी बालकनी को सजा रहे हैं या फिर आप वहीं बैठकर मस्ती करने वाले हैं, तो जाहिर सी बात है कि खाने-पीने की चीजों को रखने के लिए आपको जगह चाहिए होगी। ऐसे में छोटी बालकनी में इस तरह की मेज रख सकते हैं, जिस पर छोटा-मोटा सामान आराम से रखा जा सकता है। यह टिकाऊ लकड़ी से बना है और सफेद व काले दो रंगों में उपलब्ध है। मॉडर्न स्टाइल में आने वाले इस मेज का आकार गोल है। इसे स्थिरता प्रदान करने के लिए इसमें लकड़ी से बने मजबूत पैर दिए गए हैं। यह वजन में हल्का और आकार में छोटा है, जो आपकी छोटी बालकनी में परफेक्ट तरीके से फिट हो सकता है।

    05

    Loading...

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • छोटी बालकनी को कैसे सजाएं?
    +
    जगह का कुशलता से उपयोग करें, बहुआयामी फर्नीचर का उपयोग करें, और लंबे व ऊंचाई वाले स्थान का उपयोग करें।
  • बालकनी पार्टी के लिए रोशनी का सही उपयोग कैसे करें?
    +
    स्ट्रिंग लाइट्स, लालटेन और मोमबत्तियां एक आरामदायक और शानदार माहौल बना सकती हैं।
  • नवंबर में बालकनी पार्टी के लिए किस प्रकार की सजावट उपयुक्त है?
    +
    शरद ऋतु के रंग, रोशनी और आरामदायक फर्नीचर या अन्य वस्तुएं सजावट के लिए अच्छी हो सकती हैं।