क्या आपके किचन में सामान फैले रहते हैं? जिस वजह से आप परेशान हैं, तो आप एक अच्छी गुणवत्ता वाले कैबिनेट किचन में लगवा सकते हैं, जो आपके रसोईघर के लुक को आकर्षक तो बनाएंगे ही , साथ ही सामान को सही तरह रसे रखने में भी मददगार होंगे। इनकी मदद से आप अपनी पारंपरिक रसोई को मॉड्यूलर किचन में भी बदल सकते हैं। इन सभी kitchen cabinets में अलग-अलग डिजाइन और शेल्फ मिलते हैं, जिसमें आप बर्तन, डिब्बे और क्रॉकरी जैसे कई सामान को आसानी से रख सकते हैं। वैसे तो आजकल बाजार में कई प्रकार के किचन कैबिनेट मिलते हैं, कुछ को दीवार पर लगाया जा सकता है, तो कुछ को नीचे रखा जा सकता है। इन सभी में अलग-अलग प्रकार के रंग भी मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार किचन में लगवा सकते हैं। ऐसी ही जानकारी के लिए साज- सज्जा की मदद ले सकते हैं।
कैसे करें सही किचन कैबिनेट का चुनाव?
डिजाइन- किचन कैबिनेट लेते हैं तो हम उसके डिजाइन के बारे में जरूर जानते हैं, जिसमें 3, 4 या फिर उससे ज्यादा भी शेल्फ मिलते है।
रंग- किचन कैबिनेट के लिए रंग भी काफी जरूरी होता है, अगर आप एक अच्छे रंग के कैबिनेट नहीं लेंगे तो यहां आपके किचन के लुक को खराब कर सकता है।
आकार-दरअसल किचन केबिनेट अलग-अलग आकार के मिल सकते हैं जिसकी लंबाई और चौड़ाई भी अलग हो सकती है ऐसे में अपने किचन के जगह को देखते हुए कैबिनेट को चुन सकते हैं।
जगह-जब भी आप अपने रसोई घर के लिए कैबिनेट लाते हैं तो उससे पहले आप अपने से घर की जगह को नाप ले और उसी हिसाब से अपने कैबिनेट को चुन सकते हैं।
बजट-बता दें कि किसी भी चीज के लिए बजट काफी जरूरी होता है, वैसे ही कैबिनेट अलग-अलग दाम में मिल सकता है। लेकिन इसका शुरुआती दाम 5 से 8 हजार के बीच हो सकता है।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
ABOUT SPACE 5 ft Kitchen Cabinet
इंजीनियर्ड लकड़ी से बना यह किचन कैबिनेट चौकोर शेप का है। 5 फीट की लंबाई के साथ आने वाले इस स्टोरेज कैबिनेट में 5 टियर स्पेस मिलता है, जिसमें 3 खुले शेल्फ हैं और 2 टियर में दरवाज़े दिए गए हैं, जो कि काफी मजबूत हैं और इस वजह से यह लंबे समय तक चल सकता है। इस किचन कैबिनेट में चुंबकीय दरवाजे और जिंक हैंडल दिया गया है, जिसे आसानी से खोला या बंद किया जा सकता है। इसे आप किचन के अलावा लिविंग रूम, क्लासरूम, होम ऑफिस जैसे जगहों पर लगा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आसानी से लगाया जा सकता है।
01
Nilkamal Freedom Big FMM Plastic Cabinet
फ्लोर माउंट डिजाइन के साथ आने वाला यह किचन कैबिनेट नीलकमल ब्रांड का है, जो उच्च गुणवत्ता वाले प्लास्टिक से बनाया गया है, जो लंबे समय तक चल सकता है। इसमें 4 स्टोरेज शेल्फ मिलते हैं, जिसमें किचन के सामान को सजा कर रख सकते हैं। यह कैबिनेट हल्का होने के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन में बनाया गया है, जो किचन को modular kitchen में बदल सकता है। यह 11.26 किलो का है, जिस वजह से इसे घर में आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाया जा सकता है। इसमें आपको अलग-अलग रंग मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार से चुन सकते हैं।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
इंजीनियर्ड वुड से बना यह किचन कैबिनेट वॉल माउंटिंग डिजाइन के साथ आता है, जिसे आप इसे आसानी से दीवार पर टांग सकते हैं। इसमें 3 शेल्फ दिए गए हैं। यह काफी मजबूत क्वालिटी की लकड़ी से बना है, जिसे आप अलग-अलग प्रकार से इस्तेमाल में ले सकते हैं, साथ ही इसपर आप बर्तन या स्टोरेज बॉक्स को रख सकते हैं। आयताकार आकार में आने वाला यह किचन कैबिनेट फोल्डेबल डिज़ाइन में मिलता है जो पेंटेड फिनिश देता है। यह आपके किचन को मॉड्यूलर किचन में बदलने में मदद कर सकता है।
03
AMAZART FURNITURE Sheesham Wood Sideboard Cabinet
अगर आप अपने किचन को आकर्षक लुक देना चाहते हैं तो लकड़ी से बने इस साइडबोर्ड कैबिनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको 2 ग्लास के बने दरवाजे मिलते हैं, जिसमें आप क्रॉकरी का सामान रख सकते हैं। आयताकार आकार में आने वाले इस कैबिनेट को मल्टी-फंक्शनल स्टोरेज की तरह इस्तेमाल में ले सकते हैं, जिसमें आप चीजों को सुचारू रूप से रख सकते हैं। इसे आप रसोईघर के अलावा लिविंगरूम और भोजन कक्ष में भी लगा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे टर्माइट रेसिस्टेंट है, जिससे इसमें कीटाणु नहीं लगते हैं और यह लंबे समय तक चलता है।।
काफी हल्के वजन के साथ आने वाले इस किचन केबिनेट में आप अपने सामान को बेहतर तरीके से रख सकते हैं। इसे उच्च गुणवत्ता के प्लास्टिक से बनाया गया है जो काफी स्टाइलिश दिखता है। इसमें बेज रंग का इस्तेमाल किया गया है, जो कि हर रंग की दीवार के साथ चल सकता है। इसमें आपको 5 शेल्फ मिलते हैं, जिनमें आप अलग-अलग प्रकार से सामान को रख सकते हैं। इसमें फ़्लोर माउंट दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसे आसानी से रख सकते हैं।
05
Spyder Home Decore Engineered Wood Wall Mounted 3 Door Matte Finish
स्पाइडर होम डेकोर ब्रांड का यह किचन केबिनेट हरे रंग में मिलता है, जो आपके किचन को आकर्षक लुक दे सकता है। इंजीनियर्ड लकड़ी से बना यह किचन केबिनेट वॉल माउंटिंग डिजाइन में आता है, जिसकी मदद से आप इसे आसानी से दीवार पर टांग सकते हैं। यह 11 किलोग्राम का है, जो 50 किलोग्राम तक का वजन उठा सकता है। इस किचन केबिनेट में 4 दरवाजे मिलते हैं, जो मैट फिनिश के साथ आते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आसानी से साफ किया जा सकता है। इसमें एडजस्टेबल शेल्फ भी दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।
06
आपके मॉड्यूलर किचन के लिए क्यों जरूरी होते हैं कैबिनेट?
मॉड्यूलर किचन के लिए कैबिनेट काफी जरूरी होता है। यह आपके किचन को आकर्षक बनाता है साथ ही खाली जगह को आसानी से भर सकता है। इसे किचन में लगाने से सामान रखने के लिए ज्यादा जगह भी मिल जाता है, जिस वजह से आसानी से किसी भी सामान को सजाकर रखा जा सकता है। दरअसल, किचन में अलग-अलग प्रकार के बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है, और यह कैबिनेट इन सभी चीजों को रखने के लिए kitchen storage दे सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इन कैबिनेट को आप अपने पसंद के डिज़ाइन बनवा सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
किचन कैबिनेट लगाने से क्या फायदा है?
अगर आप अपने किचन में कैबिनेट लगाते हैं तो यह आपके किचन के लुक को बेहतर कर सकता है, इसके अलावा यह किचन में सामान फैलने से भी रोकता है।
मॉड्यूलर किचन बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत होती है?
अगर आप अपने किचन को मॉड्यूलर किचन में बदलना चाहते हैं तो आप इसमें किचन कैबिनेट, ग्राइंडर, फ्रिज आदि चीजों को इस्तेमाल कर सकते हैं।
किचन कैबिनेट किन मेटैरियल से बनता है?
किचन कैबिनेट अलग-अलग मेटैरियल से बनाए जाते हैं, जैसे कि लकड़ी, प्लास्टिक, स्टील आदि, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।
मॉड्यूलर किचन कैबिनेट को कैसे साफ कर सकते हैं?
अगर आप अपने मॉड्यूलर किचन कैबिनेट को साफ करना चाहते हैं तो आप क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसे आप गीले कपड़े से हल्के हाथ से भी पोछ सकते हैं, जिससे मॉड्यूलर किचन कैबिनेट आसानी से साफ हो सकता है।