घर के लिए बढ़िया Pedestal Fan, जो गर्मियों में दे सकते हैं झन्नाटेदार हवा

घर के लिए तलाश है किफायती, लेकिन तेज हवा देने वाले फैन की, तो Pedestal Fan हो सकते हैं अच्छी पसंद। ये आराम, सुविधा और किफायत का बेहतरीन संतुलन प्रदान करते हैं। यहां देखिए इनके कुछ मशहूर विकल्प-

घर के लिए बढ़िया Pedestal Fan, जो गर्मियों में दे सकते हैं झन्नाटेदार हवा
Pedestal Fan

अगर आप अपने घर के लिए एक ऐसा फैन ढूंढ रहे हैं जो किफायती होने के साथ-साथ तेज हवा दे और सुविधाजनक भी हो, तो पेडेस्टल फैन आपके लिए अच्छी पसंद हो सकता है। आज के समय में घरों के लिए एक यह बेहद उपयोगी और किफायती कूलिंग सॉल्यूशन बन चुका है। गर्मियों के मौसम में जब तापमान तेजी से बढ़ता है, तब Pedestal Fan न सिर्फ ठंडी हवा देता है बल्कि कमरे के हर कोने तक हवा को पहुंचाने में भी सक्षम होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी एडजस्टेबल हाइट और ऑसिलेशन फीचर है, जिससे आप इसे अपनी जरूरत के अनुसार ऊपर-नीचे कर सकते हैं और हवा की दिशा को नियंत्रित कर सकते हैं। आजकल मार्केट में Orient Electric, Atomberg, Havells, USHA और V-Guard जैसे कई ब्रांड के पेडस्टल फैन उपलब्ध हैं, जो बेहतर कूलिंग के लिए जाने जाते हैं। आइए नजर डालते हैं मशहूर ब्रांड के पेडस्टल फैन पर, जो आपके घर के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

घर में एक पेडेस्टल फैन होने के फायदे

  • छोटे और बड़े कमरों के लिए उपयुक्त- पेडेस्टल फैन पतले और लंबे होते हैं, जो ज्यादा जगह नहीं घेरते हैं। इन्हें आराम से कमरे के किसी भी कोने में रखा जा सकता है, इसलिए इनका इस्तेमाल छोटे और बड़े दोनों कमरों में किया जा सकता है। शक्तिशाली कूलिंग की मदद से ये दूर तक हवा फेंकते हैं, जिससे बड़े कमरे में भी दूर तक हवा पहुंचती है।
  • आसानी से इधर-उधर ले जाने योग्य- पेडेस्टल फैन हल्के और पोर्टेबल होते हैं, जिससे आप इन्हें जरूरत पड़ने पर आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जा सकते हैं।
  • एडजस्टेबल हाइट- पेस्टल फैन की हाइट एडजेस्टेबल होती है। यानी इनकी लंबाई को अपनी जरूरत के अनुसार ऊपर-नीचे किया जा सकता है, जिससे हवा सीधे आपकी ओर आती है और बेहतर कूलिंग मिलती है।
  • ऑसिलेशन फीचर-  पेस्टल फैन में ऑसिलेशन यानी घूमने की सुविधा होती है, जिससे ये दाएं-बाएं घूमकर पूरे कमरे में हवा फैलाते हैं। इससे कमरे में बैठे हर व्यक्ति को बराबर हवा मिलती है।
  • किफायती और ऊर्जा कुशल- अन्य कूलिंग उपकरण जैसे- कूलर और एसी की तुलना में पेडस्टल बजट फ्रेंडली होते हैं और कम कीमत में अच्छी कूलिंग प्रदान करते हैं। साथ ही ये कम बिजली खर्च करते हैं, जिस वजह से घर के लिए किफायती विकल्प माने जाते हैं।
  • इन्वर्टर कंपैटिबल- कुछ पेडस्टल फैन इनवर्टर पर भी आराम से चलते हैं, जिससे बिजली न होने पर भी लगातार कूलिंग जारी रहती है और आपको गर्मी से राहत मिलती है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • atomberg Renesa 400mm Pedestal Fan | 5-star rated | Ideal for Home & Office

    काले रंग का यह Atomberg ब्रांड का पेडस्टल फैन है। इस फैन में BLDC मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो पारंपरिक मोटर की तुलना में कम बिजली खपत के लिए जाना जाता है। ब्रांड के अनुसार यह फैन अधिकतम स्पीड पर सिर्फ 60W बिजली खपत करता है, जिससे सामान्य पंखों की तुलना में लगभग 45% तक बिजली की बचत होती है। इस फैन की एयर डिलीवरी 110 CMM है, जिससे यह पूरे कमरे में तेजी से और बराबर हवा फैलाता है। इसका नॉइज लेवल 57 dB से कम है, जिससे यह ज्यादा आवाज भी नहीं करता है। इसमें फेदर टच बटन भी दिए गए हैं, जो स्मूद और आसान कंट्रोल देते हैं। इसके अलावा इस बीएलडीसी फैन के साथ रिमोट भी दिया जा रहा है, जिससे दूर से भी फैन को कंट्रोल किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसका रिमोट एटमबर्ग के अन्य पंखों के साथ भी काम करता है, जिससे इसका इस्तेमाल और भी आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Atomberg
    • रंग- मिडनाइट ब्लैक
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- फ्लोर फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- Renesa Pedestal
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट

    खूबियां

    • यह फैन 90° तक ऑटोमैटिक स्विंग करता है, जिससे कमरे के ज्यादा हिस्से में हवा समान रूप से पहुंचती है।
    • इसे मैन्युअली 45° तक टिल्ट भी किया जा सकता है, जिससे आप हवा की दिशा को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं।
    • यह फैन हल्का और स्लिम डिजाइन में आता है, जिससे आप इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार एक महीने के बाद ही फैन ने काम करना बंद कर दिया।
    01
  • Orient Electric Stand 81 400 MM Pedestal Fans

    घर के लिए ओरिएंट ब्रांड का यह फैन भी अच्छी पसंद हो सकता है। यह पेडस्टल फैन 75 CMM एयर डिलीवरी और 1330 RPM की स्पीड के साथ आता है, जो गर्मियों तेज और लगातार ठंडी हवा देता है। इस Orient Electric फैन में 100% कॉपर वाइंडिंग मोटर है, जो एल्युमिनियम मोटर वाले पंखों की तुलना में अधिक टिकाऊ मानी जाती है। साथ ही जल्दी गर्म नहीं होती और लंबे समय तक बिना परेशानी के काम करती है। इस ओरिएंट फैन में कॉर्ड वाइंडर भी लगा है, जिससे फैन के इस्तेमाल न होने पर आप आसानी से इसके तार को मोड़ कर बेस में ही व्यवस्थित रख सकते हैं। इससे केबल इधर-उधर फैली नहीं रहती और आपका कमरा साफ-सुथरा दिखता है। यह फैन 55W पावर कंजप्शन के साथ आता है और तेज एयर फ्लो देता है, जिससे गर्मी में भी राहत मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Orient Electric
    • रंग- सफेद और नीला
    • इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन- फ्लोर फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
    • सामग्री- प्लास्टिक
    • वाट क्षमता- 55 वाट

    खूबियां

    • इसमें 3 स्पीड कंट्रोल के ऑप्शन मिल रहे हैं, जिससे आप जरूरत के हिसाब से गति को सेट कर सकते हैं।
    • इसकी हाईट को अपनी सुविधा के अनुसार सेट किया जा सकता है।
    • इसका 90 डिग्री ऑसिलेशन फीचर पूरे कमरे में हवा देता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • USHA Maxx Air Ultra Pedestal Fan | 400MM Sweep Size | 1350_RPM

    पावरफुल मोटर के साथ आने वाला यह USHA ब्रांड का पेडस्टल फैन है। इसके एयरोडायनामिक डिजाइन वाले ब्लेड तेज हवा देते हैं, जिससे कमरे के हर कोने में हवा पहुंचती है। इसमें कॉपर मोटर लगी है, जो गर्मी और वोल्टेज फ्लक्चुएशन के दौरान भी बेहतर परफॉर्मेंस देती है। इस पंखे की एयर डिलीवरी 70 CMM है और यह 1350 RPM स्पीड पर काम करता है, जो संतुलित और प्रभावी कूलिंग देता है। वहीं इसका 40 cm स्वीप साइज बेहतर एयर सर्कुलेशन और आरामदायक कूलिंग प्रदान करता है। इस ऊषा फैन में जर्क फ्री और ऑसिलेशन फीचर दिया गया है, जिससे फैन बिना झटके के स्मूद तरीके से घूमता है और पूरे कमरे में समान रूप से हवा फैलाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- USHA
    • रंग- सफेद
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- फ्लोर फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- मैक्स एयर अल्ट्रा
    • उपयोग- कूलिंग
    • माउंटिंग टाइप- फ्री स्टैंडिंग

    खूबियां

    • इसका ऑटो थर्मल प्रोटेक्टर फीचर मोटर को ओवरहीटिंग के दौरान सुरक्षित रखता है।
    • इस फैन में टिल्टिंग फीचर दिया गया है, जिससे आप जरूरत के हिसाब से इसे सेट कर सकते हैं।
    • इसका ऑसिलेशन फीचर घूम-घूम कर पूरे कमरे में ठंडी हवा देता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को पंखे की गति धीमी लगी।
    03
  • Havells Gatik Pro 400mm Pedestal Fan| 120 Ribs Guard for Safety| Smooth Oscillation

    हैवेल्स ब्रांड का यह फैन 400 mm स्वीप साइज के साथ आता है, जिससे यह ज्यादा एरिया को कवर करता है और कमरे में हवा को बेहतर तरीके से फैलाता है। साथ ही यह फैन 57W पावर पर काम करता है, जिससे यह कम बिजली में अच्छी परफॉर्मेंस देता है। फैन की 1350 RPM स्पीड इसे तेज और प्रभावी एयरफ्लो देने में सक्षम बनाती है। वहीं 6565 m³/min एयर डिलीवरी की मदद से यह फैन तेज और लगातार ठंडी हवा देता है। इस Havells Fan में दिया गया 120 रिब्स गार्ड इसे ज्यादा सुरक्षित बनाता है, क्योंकि इसकी ग्रिल में अधिक रिब्स होने की वजह से ब्लेड तक हाथ पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इसमें स्मूद ऑसिलेशन फीचर दिया गया है, जो फैन को बिना किसी झटके के घूमने में मदद करता है। इससे पूरे कमरे में आरामदायक हवा पहुंचती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Havells
    • रंग- सफ़ेद ग्रे
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- फ्लोर फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- गैटिक प्रो
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट

    खूबियां

    • मजबूत बेस के साथ आने वाला यह फैन तेज स्पीड पर भी हिलता-डुलता नहीं है।
    • इसकी हाईट को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
    • इसमें तीन स्पीड कंट्रोल का ऑप्शन दिया गया है, जिससे आप जरूरत के हिसाब से हवा की गति को समायोजित कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को क्वालिटी सही नहीं लगी।
    04
  • V-Guard Esfera STS Plus Neo 2-in-1 Pedestal & Table Fan 400mm

    V-Guard का यह पेडस्टल फैन 2 इन 1 कन्वर्टिबल डिजाइन में मिल रहा है, जिससे आप इसे जरूरत के हिसाब से पेडेस्टल फैन या टेबल फैन दोनों रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं इसमें दिया गया 1350 RPM हाई-स्पीड मोटर तेज और प्रभावी कूलिंग सुनिश्चित करता है, जिससे पूरे कमरे में आरामदायक हवा मिलती है। इसमें लगभग 65 m³/min की एयर डिलीवरी मिलती है, जो एयरोडायनामिक्स बैलेंस्ड ब्लेड्स और स्मूद ऑसिलेशन के साथ मिलकर पूरे कमरे में हवा को समान रूप से फैलाती है। जर्क-फ्री ऑसिलेशन की वजह से हवा का फ्लो लगातार और आरामदायक रहता है, जिससे गर्म दिनों में भी ठंडक का अच्छा अनुभव मिलता है। इसमें 3 स्पीड सेटिंग्स दी गई हैं, जिससे आप अपनी जरूरत और मौसम के अनुसार हवा की गति को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- V-Guard
    • रंग- पीला काला
    • इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन- फ्लोर फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- एस्फेरा एसटीएस प्लस नियो
    • माउंटिंग प्रकार- फ्लोर माउंट
    • कंट्रोलर प्रकार- बटन नियंत्रण

    खूबियां

    • इसमें बिल्ट-इन थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन दिया गया है, जो मोटर को ओवरहीटिंग के दौरान सुरक्षित रखता है।
    • इसमें दिया गया टेलिस्कोपिक स्टैंड आपको फैन की ऊंचाई को अपनी जरूरत के अनुसार सेट करने की सुविधा देता है।
    • टिकाऊ ABS बॉडी और जंग-रोधी फिनिश के साथ आने वाला यह फैन लंबे समय तक टिकाऊ हो सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी मोटर परफॉर्मेंस से नाखुश हैं।
    05

ऊपर बताए गए पेडस्टल फैन के फीचर्स को समझें- 

ऊपर बताए पेडस्टल फैन के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

स्वीप साइज

कंट्रोल टाइप

खास फीचर्स

atomberg Renesa 400mm Pedestal Fan

400mm

रिमोट कंट्रोल

इन्वर्टर कंपैटिबल, रिमोट कंट्रोल 

Orient Electric Stand 81 400 MM Pedestal Fans

400mm

बटन कंट्रोल

ऑसिलेशन फीचर

USHA Maxx Air Ultra Pedestal Fan

400mm

बटन कंट्रोल

एडजस्टेबल हाइट, एडजस्टेबल टिल्ट

Havells Gatik Pro 400mm Pedestal Fan

400mm

बटन कंट्रोल

एडजस्टेबल हाइट, ऑसिलेशन

V-Guard Esfera STS Plus Neo 2-in-1 Pedestal & Table Fan 400mm

400mm

बटन कंट्रोल

2-इन-1 कंवर्टिबल डिज़ाइन, जर्क फ्री ऑसिलेशन

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या पेडेस्टल फैन छोटे कमरे के लिए सही है?
    हां, यह छोटे और मध्यम दोनों साइज के कमरों के लिए उपयुक्त होता है। इसकी ऑसिलेशन और एडजस्टेबल हाइट की वजह से यह हर कोने तक हवा पहुंचाता है।
  • पेडेस्टल फैन कितनी बिजली खपत करता है?
    आमतौर पर पेडेस्टल फैन 50W से 70W के बीच बिजली खपत करता है, जबकि BLDC मॉडल इससे भी कम बिजली में काम करते हैं।
  • क्या पेडेस्टल फैन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है?
    हां, पेडेस्टल फैन हल्का और पोर्टेबल होता है, जिससे आप इसे आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जा सकते हैं।