अक्सर कॉलेज जाने वाली लड़कियों और कामकाजी महिलाओं को हर दिन आकर्षक दिखने के लिए थोड़ा-बहुत मेकअप करना पड़ता है। हालांकी, कुछ महिलाएं रोजाना में मेकअप नहीं भी करती हैं, तो वहीं कुछ बोल्ड मेकअप करना भी पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आपको भी रोज कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए थोड़ा-बहुत मेकअप करना पड़ता है, तो आप LAKMÉ कुछ खास प्रोडक्ट्स देख सकती हैं। आज इस सूची में हमने ऐसे ही 5 लैक्मे Makeup प्रोडक्ट्स शामिल किए हैं, जिन्हें आप रोजाना में इस्तेमाल कर सकती हैं। हल्के, नेचुरल और ग्लोइंग मेकअप करने के लिए ये आपके काम आ सकते हैं। इन्हें अपनी किट में शामिल करके आप ऑफिस या कॉलेज के अलावा किसी दिन की पार्टी लंच या फिर दोस्तों से मिलने जाने के लिए अपने ग्लैम एंड ग्लैमर को बढ़ा सकती हैं। ये उत्पाद आपके बजट में आ सकते हैं, और इनमें से कुछ को लगभग सभी प्रकार की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
लैक्मे डेली यूज मेकअप किट: क्या-क्या होना चाहिए?
रोजमर्रा में हल्का और प्राकृतिक दिखने वाला मेकअप करने के लिए आप लैक्मे के कुछ खास प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी किट में इन 5 प्रोडक्ट्स को शामिल कर सकती हैं-
- CC क्रीम- लैक्मे की सीसी क्रीम आप रोज में इस्तेमाल कर सकती हैं। CC Cream का मतलब है, कलर करेक्टिंग या कॉम्प्लेक्सन करेक्टिंग क्रीम। इसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे के लालिमा, पीलापन और असमान रंगत को सुधार सकती हैं, जिससे आपका चेहरा प्राकृतिक रूप से सुंदर और आकर्षक दिख सकता है।
- लूज़ पाउजर- अगर क्रीम या फाउंडेशन लगाने के बाद आपको थोड़ा मैट फिनिश चाहिए, तो इसके लिए लूज़ पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। लैक्मे के पास आपको अलग-अलग शेड में आने वाले विकल्प मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपनी स्किन टोन के अनुसार चुन सकती हैं।
- काजल- आंखों को आकर्षक और सुंदर बनाने के लिए अक्सर महिलाएं काजल लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में Lakme के पास आपको वॉटरप्रूफ, स्मजप्रूफ और गहरा काला रंग देने वाला Kajal मिल सकता है, जो आपके रोजाना मेकअप के लिए एक अच्छा विकल्प रहेगा।
- आईलाइनर- अगर आपको काजल या मस्कारा जैसी चीजें लगाना पसंद नहीं है, तो आप आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लगाने से आपकी आंखें बड़ी और आकर्षक दिखती हैं, वहीं इसे रोजमर्रा में भी आसानी से लगाया जा सकता है। इसके लिए आप लिक्विड या पेंसिल कोई भी आईलाइनर ले सकती हैं।
- लिपस्टिक- मेकअप चाहें हल्का हो या बोल्ड, लिपस्टिक लगभग सभी में काम आती हैं। ऐसे में आप भी अपने रोजाना के मेकअप के लिए लैक्मे Lipstick लगा सकती हैं। इसमें आपको सुंदर न्यूड और गहरे शेड्स मिल जाएंगें। वहीं, लैक्मे के पास ग्लॉसी और मैट दोनों तरह की लिपस्टिक की बड़ी रेंज उपलब्ध है।
Top Five Products
LAKM 9 To 5 Complexion Care Face Cc Cream
यह लैक्मे सीसी क्रीम लाइटवेट फॉर्मूला के साथ आती है, जिस वजह से आपको इसे लगाने के बाद त्वचा पर ज्यादा भारीपन नहीं महसूस होगा। इसमें मॉइश्चराइजर के साथ ही थोड़ी-सी फाउंडेशन की मात्रा भी मिलती है, जिसकी वजह से आपको चमकदार और एकसमान रंगत मिल सकती है। इस Lakme सीसी Cream में 3% निआसिनैमाइड भी मिलता है, जो कि पिग्मेंटेशन के साथ ही त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करते हुए समय के साथ स्किन टेक्सचर को भी सुधारता है। इसका इस्तेमाल प्राकृतिक जैसे दिखने वाले मेकअप के लिए किया जा सकता है। यह सीसी क्रीम कुल 6 शेड्स में उपलब्ध है, जिसका चुनाव आप अपनी स्किन टोन के अनुसार कर सकती हैं। इस क्रीम में SPF30 PA++ के गुण भी मिलते हैं, जो आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रख सकते हैं। ब्रांड के मुताबिक, यह लैक्मे सीसी क्रीम क्लीनिकली प्रूवेन और PETA सर्टिफाइड भी है।
01
Lakme Eyeconic Black Kajal
आप अपने रोजाना के मेकअप के लिए लैक्मे के इस काजल को इस्तेमाल कर सकती हैं। पेंसिल फॉर्म में आने वाले इस काजल को आसानी से लगाया जा सकता है और यह यात्रा पर ले जाने के लिए भी उपयुक्त है। इसे लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मूला के साथ तैयार किया गया है, जिस वजह से यह काजल करीब 24 घंटे तक टिका रह सकता है। वहीं, इस काजल का गहरा काला रंग आपकी आंखों को सुंदर और आकर्षक बना सकता है। इसमें आपको 8 वाइबरेंड शेड्स भी मिल जाएंगें। इसका स्मजप्रूफ फॉर्मूला काजल को आंखों के बाहर फैलने से रोकता है। बता दें कि, यह Lakme Kajal वॉटरप्रूफ भी है, जिस वजह से आंखों में आंसू आने या पानी पड़ने से जल्दी खराब नहीं होता है। इस काजल का ट्रान्सफरप्रूफ फॉर्मूला इसे आंखों से इधर-ऊधर फैलने या दूसरी सतहों पर लगने से बचाता है। आप इस काजल को लगाकर आकर्षक मैट फिनिश पा सकती हैं।
02
Lakme Eyeconic Liquid Eye Liner
लिक्विड फॉर्म में आने वाले इस लैक्मे आईलाइनर को आप बोल्ड और हल्के दोनों तरह के मेकअप के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। आकर्षक मैट फिनिश देने वाला यह आईलाइनर आपके रोजाना वाले मेकअप को बेहतर कर सकता है। इसमें मीडियम कवरेज के साथ ही लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मूला मिलता है, जो करीब 24 घंटों तक टिका रह सकता है। इस लैक्मे Eye Liner का गहरा काला रंग आपके क्लासिक और बोल्ड अवतार के लिए बेहतरीन है। इसका स्मजप्रूफ फॉर्मूला आईलाइनर को आंखों से बाहर फैलने से रोकता है। वहीं, यह आईलाइनर वॉटरप्रूफ भी है, जिस कारण से यह पानी की वजह से जल्दी निकलता नहीं है। यह लैक्मे आईलाइनर अनोखे डिजाइन वाले फ्लैक्सी टिप ब्रश के साथ आता है, जिसकी मदद से आप इसे आसानी से आंखों के ऊपर लगा सकती हैं। आपको इस आईलाइनर में 4 आईकॉनिक शेड्स भी मिल सकते हैं।
03
Lakm Absolute Matte Melt Mini Liquid Lip Colour
आपके रोजमर्रा के हल्के, नो-मेकअप मेकअप और बोल्ड अवतार को पूरा करने के लिए लैक्मे की यह लिपस्टिक उपयोगी हो सकती है। यह लिपस्टिक लिक्विड फॉर्म में आती है और होंठों पर मैट फिनिश देती है। इसमें लाइटवेट फॉर्मूला मिलता है, जिसकी वजह से यह आपके होंठों पर भारीपन नहीं महसूस कराती है। वहीं, इस लिपस्टिक का लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मूला इसे कई घंटों तक होंठों पर टिकाए रखने में मदद करता है। यह Lakme Lipstick आपको कई अलग-अलग शेड्स में मिल जाएगी, जिसे आप अपने मेकअप और पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। इसके जरिए आपको होंठों पर फुल कवरेज मिलती है, जिससे होंठों की रंगत एकसमान और आकर्षक लगती है। इस लिपस्टिक को लगभग सभी प्रकार की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है और साथ ही यह स्मजप्रूफ भी है। लिपस्टिक को होंठों से दूसरी सतहों पर लगने से बचाने के लिए इसमें ट्रान्सफरप्रूफ फॉर्मूला का इस्तेमाल किया गया है।
04
Lakme Rose Loose Face Powder with Sunscreen
यह लैक्मे ब्रांड का लूज़ पाउडर है, जिसे आप रोजाना के मेकअप के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इस लूज़ पाउडर में मिलने वाला सॉफ्ट पिंक रंग आपकी त्वचा पर एक प्राकृतिक रंगत दे सकता है। इसे असली गुलाबों के अर्क के साथ तैयार किया गया है, जो त्वचा को पोषण देते हुए प्राकृतिक चमक भी देता है। इसमें सन प्रोटक्शन फॉर्मूला भी दिया गया है, जिस वजह से इसे लगाने के बाद आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से भी सुरक्षा मिल सकती है। यह Lakme Powder लॉन्ग लास्टिंग ऑइल कंट्रोल फॉर्मूला के साथ आता है, जिस कारण से इसे लगाने के बाद त्वचा पर अतिरिक्त सीबम नहीं आता है। इसका मैट फिनिश आपके मेकअप को आकर्षक बना सकता है। इसके अलावा यह लूज़ पाउडर गुलाब की खुशबू के साथ आता है, जिस वजह से आपको एक ताजगी भरा एहसास मिल सकता है। इस लूज़ पाउजर को खासकर तैलीय त्वचा के लिए बनाया गया है और साथ ही यह उम्र से पहले होने वाले एजिंग के लक्षणों को भी कम कर सकता है।
05
डेली इस्तेमाल के लिए किस तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स लेने चाहिए?
अगर आपको रोज में इस्तेमाल के लिए मेकअप प्रोडक्ट्स लेने हैं, तो इसके लिए आप हल्के और त्वचा के अनुकूल विकल्पों को देख सकती हैं। ज्यादा भारी और त्वचा के विपरीत उत्पाद आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में आप कुछ ऐसे खास मेकअप उत्पादों का चुनाव कर सकती हैं, जिन्हें हल्के फार्मूला के साथ तैयार किया गया हो और साथ ही उनमें किसी प्रकार के कैमिकल्स का भी इस्तेमाल ना किया गया हो। इसके लिए आप प्रोडक्ट्स की सामग्री और निर्देशों पर गौर कर सकती हैं। अगर बात करें, त्वचा के अनुकूल मेकअप विकल्पों की तो, आप तैलीय त्वचा के लिए मैट फिनिश और सूखी त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग फॉर्मूला वाले Makeup Products चुन सकती हैं। आप चाहें तो, इसके लिए वॉटर और स्मजप्रूफ विकल्प भी देख सकती हैं, जो पानी से जल्दी खराब नहीं होते हैं और त्वचा पर इधर-ऊधर फैलते भी नहीं है। अगर आपको कई घंटों तक मेकअप लगाकर रहना पड़ता है और आप बार-बार टचअप नहीं करना चाहती हैं, तो आप लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मूला वाले प्रोडक्ट्स देख सकती हैं। रोजमर्रा के लिए आप कुछ ऐसे विकल्प भी चुन सकती हैं, जो कि 2-इन-1 फॉर्मूला के साथ आते हों; जैसे कि कुछ क्रीम सनस्क्रीन के गुणों के साथ आती हैं, जो लिपस्टिक में लिपबाम के गुण भी मिलते हैं, तो वहीं कुछ पाउडर में भी सनस्क्रीन फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।