मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। इसके कई फायदे भी हैं। मेकअप से चेहरे के दाग-धब्बे और निशान छुपाने में मदद मिलती है। साथ ही चेहरा सुंदर दिखता है। यही वजह है कि हर उम्र की लड़की थोड़ा या ज्यादा मेकअप जरूर करती है। ऐसे में क्या आपको भी किसी अच्छे मेकअप की तलाश है, लेकिन ब्रांड को लेकर अक्सर कन्फ्यूज रहती हैं, तो आप लक्मे ब्रांड के बारे में विचार कर सकती हैं। लक्मे एक काफी पुराना और भरोसेमंद ब्रांड है। इस ब्रांड के पास आपको किफायती दाम में काफी सारे मेकअप के सामान मिल जाएंगे, जो आपकी त्वचा को किसी तरह का नुकसान पहुंचाए बिना आपको सुंदर सा लुक दे सकते हैं। साथ ही इस ब्रांड के प्रोडक्ट लंबे समय तक चलने वाले माने जाते हैं। यानी सुबह एक बार मेकअप करने के बाद आपको दिन में बार-बार टचअप करने की जरूरत नहीं होगी। ब्यूटी बास्केट के तहत यहां पर कुछ Lakme मेकअप प्रोडक्ट की लिस्ट दी जा रही है, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
रोजाना इस्तेमाल के लिए किन मेकअप प्रोडक्ट की पड़ती है जरूरत?
- फाउंडेशन, बीबी या सीसी क्रिम- मेकअप बेस के लिए फाउंडेशन बहुत जरूरी है। हालांकि अगर आप डेली हल्का मेकअप करना चाहती हैं तो फाउंडेशन की जगह बीबी या सीसी क्रिम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी त्वचा को एक समान रंग और कवरेज मिलती है।
- कंसीलर- कंसीलर आपके चेहरे के धब्बों और डार्क सर्कल को ढकने में मदद करता है।
- पाउडर- पाउडर आपकी त्वचा को मैट फिनिश देता है और चेहरे के ऑयली पन को कम करता है।
- ब्लश- ब्लश चेहरे को तुरंत चमकाने और आपको परफेक्ट दिखाने में मदद कर सकता है। इससे आपके गालों को गुलाबी रंग मिलता है। आप अपने लिए पाउडर या फिर क्रीमी ब्लश अपने लिए चुन सकती हैं।
- काजल, मस्कारा और आईशैडो- आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप काजल, मस्कारा और आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि रोजाना इस्तेमाल के लिए आप आईशैडो को स्किप भी कर सकती हैं।
- लिपस्टिक या लिप ग्लॉस- चाहे जितना भी मेकअप कर लिया जाए लेकिन लिपस्टिक के बिना लुक अधूरा रहता है। लिपस्टिक से आपके होंठ सुंदर दिखते हैं और मॉइस्चराइज भी रहते हैं।