7 लॉग लास्टिंग Red Lipsticks बढ़ाएंगी फेस्टिव सीजन की रौनक, Navratri से लेकर दुर्गा पूजा तक का मेक-अप करें पूरा

शारदीय Navratri का पर्व शुरू होते ही फेस्टिव सीजन का आरंभ हो जाता है। दशहरा, करवा चौथ, दिवाली आदि त्योहारों के दौरान हर महिला बढ़िया तरीके से मेक-अप करती हैं। ऐसे में यहां पर आपको 7 लाल लिपस्टिक के बारे में बताया गया है जो लंबे समय तक होठों पर टिकी रहती है। इनकी मदद से आप अपने मेक-अप को और भी बेहतर कर सकती हैं।

7 लॉग लास्टिंग Red Lipsticks बढ़ाएंगी फेस्टिव सीजन की रौनक, Navratri से लेकर दुर्गा पूजा तक का मेक-अप करें पूरा
त्योहारों के लिए Red Lipsticks

शारदीय Navratri का आगमन होते ही हिंदु धर्म में त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है। नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरे से लेकर करवा चौथ और दिवाली तक ये फेस्टिवल चलते ही रहते हैं। ये सीजन खासकर महिलाओं और लड़कियों के लिए सजने और संवरने का एक सुनहरा अवसर होता है। इस दौरान मेक-अप और बढ़िया कपड़े पहनकर हर कोई बाहर घूमने जाता है। अब जब बात मेक-अप की हो तो लिपस्टिक के बिना तो ये अधूरा ही रहता है। ऐसे में इस फेस्टिव सीजन आप अपने लुक को और निखार पाएं इसलिए हम लंबे समय तक टिकी रहने वाली 7 Red Lipsticks के विकल्प लेकर आए हैं जो आपके हर प्रकार के परिधान और मेक-अप के साथ बेहतरीन तरीके से जाएंगी। इनकी मदद से आपके लुक में चार चांद तो लगेंगे ही साथ ही हर कोई बस आपकी खूबसूरती की तारीफ ही करेगा। 

इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए आप ब्यूटी बास्केट पर जा सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Maybelline New York Color Sensational Creamy Matte Lipstick

    मैट फिनिश टाइप के साथ आने वाली इस लाल लिपस्टिक के साथ आप त्योहार पर अपना रूप और भी ज्यादा निखार सकती हैं। ये 12 घंटे तक आपके होठों पर टिकी हुई रहती है, जिसके चलते इसे बार-बार लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। Maybelline लिपस्टिक के इस शेड को हर प्रकार कि स्किन टोन के अनुसार तैयार किया गया है। लगाने में आसान रहने वाली यह लिपस्टिक आपको बोल्ड फिनिश देती है। इसको शिया बटर के साथ पेश किया गया है जो होठों की अच्छी तरह से देखभाल करता है और उन्हें सुखने नहीं देता है।

    01
  • INSIGHT Non Transfer Liquid Lipstick - Angel Red

    लंबे समय तक टिकी रहने वाली इस लिपस्टिक में मैट फिनिश दी गई है जो वॉटरप्रूफ है यानी ये पानी से भी फैलती नहीं है। इस शेड को गोरी त्वचा के लिए बनाया गया है। INSIGHT कंपनी की इस लिपस्टिक में आपको पिगमेंट रिच कलर मिलता है जो एक बार में ही बेहतर लुक देता है। स्मज प्रूफ होने के चलते ये फैलती भी नहीं है। इसे आप आने वाले त्योहारों के दौरान लगाकर अपने मेक-अप को और भी बेहतर कर सकती हैं।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Lakm Forever Matte Liquid Lip Colour, Red Revival

    लक्मे कंपनी की लिपस्टिक लगभग हर महिला को पसंद आती हैं। अब त्योहारों के दौरान मेक-अप को सबसे हटकर बनाने के लिए आप Lakme लिपस्टिक के इस शेड को ट्राई कर सकती हैं। मैट फिनिश आपको बेहतर लुक देगी तो वहीं लिक्विड फॉर्म इसे लगाने में आसान बनाती है। हर प्रकार की स्कीन टोन के साथ जाने के लिए उपयुक्त इस रेड लिपस्टिक में स्मज प्रूफ और ट्रांस्फर प्रूफ सुविधा मिल जाती है, जिस कारण से ये होठों पर फैलती नहीं है। यह एक लॉग लास्टिंग लिपस्टिक है जो 16 घंटे तक आपके होठों पर लगी रहेगी। यानी अब चाहें आपको Navratri के दौरान डांडिया खेलने जाना हो या किसी और त्योहार पर सजकर बाहर जाना हो, ये लिपस्टिक आपके लुक को खराब नहीं होने देगी।

    03
  • Swiss Beauty Pure Matte Creamy Lipstick

    किफायती कीमत में आने वाली स्विस ब्यूटी की इस लिपस्टिक में हॉट रेड शेड दिया गया है। सिर्फ त्योहारों के सीजन में ही नहीं बल्कि पार्टी तक में बोल्ड लुक लेने के लिए आप इसको ट्राई कर सकती हैं। मैट फिनिश के साथ ये आपको क्लासी लुक देने का काम करती है। यह अच्छी तरह से पिगमेंटेड लिपस्टिक है जो एक बार में ही होठों को बेहतर कवरेज देती है। इसको आप Karwa Chauth के त्योहार पर भी लगा सकती हैं और अपने रूप को निखार सकती हैं। क्रीम आइटम फॉर्म के साथ आने वाली यह लिपस्टिक आपके होठों की भी अच्छी तरह से देखभाल करती है।

    04
  • L'Oreal Paris Infallible Matte Resistance Liquid Lipstick

    16 घंटे तक होठों पर टिकी रहने वाली इस लाल लिपस्टिक में स्टिक फॉर्म दी गई है, जिसकी मदद से आप इसका प्रयोग आसानी से कर सकें। लिक्विड फॉर्म में आने वाली L’Oreal लिपस्टिक में मैट फिनिश टाइप दी गई है। हाइड्रेशन, आराम और सहज ग्लाइड के लिए हायलूरोनिक एसिड के साथ इस लिपस्टिक को तैयार किया गया है। यह बेहद ही हल्की लिपस्टिक है जिसके तहत इसे आप लंबे समय तक आराम के साथ अपने होठों पर लगाकर रख सकती हैं। इस लिपस्टिक में स्मजप्रूफ और ट्रांस्फरप्रूफ खासियत दी गई है।

    05
  • Biotique Natural Makeup Magicolor Lipstick, Red Velvet

    लंबे समय तक होठों पर टिकी रहने वाली इस लिपस्टिक में रेड वेल्वेट शेड दिया गया है। लाइटवेट फॉर्मूला इस लिपस्टिक को फेस्टिव सीजन के दौरान लगाने के लिए और भी बढ़िया बना देता है। क्रीम फिनिश टाइप होठों को ड्राई होने से बचाती है। हर स्किन टोन पर लगाने के लिए उपयुक्त इस लिपस्टिक में स्मज प्रूफ फॉर्मूला दिया गया है, जो होठों पर लगी लिपस्टिक को फैलने से बचाता है। 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक यह लाल लिपस्टिक सिलिकॉन मुक्त है।

    06
  • RENEE Prime Matte Lipstick - Rustic Red

    हर स्किन टोन के साथ खूबसूरत तरीके से पेयर हो जाने वाली इस लिपस्टिक में काफी अच्छी पिगमेंटेशन दी गई है, जिसके चलते ये लगाने के साथ ही आपके होठों को बेहतर कवरेज देती है। इस लिपस्टिक में क्रीम टेक्सचर दिया गय है, जिसकी मदद से आप एक ही बार में इसे आसानी से लगा पाएं। अगर आप शारदीय नवरात्रि के दौरान अपने रूप को और खास बनाना चाहती हैं, तो इस लिपस्टिक का चयन कर सकती हैं। लुक को बेहतर करने के साथ होठों की भी अच्छे से देखभाल करने के लिए इसे शिया बटर, बादाम तेल और जोजोबा तेल के साथ तैयार किया गया है।

    07

  

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • कौन सी रेड लिपस्टिक सबसे ज़्यादा लंबे समय तक टिकती है?
    लिक्विड की तुलना में मैट लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती हैं। इसके साथ ही आपको ऐसी रेड लिपस्टिक का चयन करना चाहिए जो 12 या 16 घंटे तक टिके रहने के फॉर्मूला के साथ आती हो।
  • क्या रेड लिपस्टिक को हर त्योहार पर लगाया जा सकता है?
    रेड लिपस्टिक को सही तरीके से स्टाइल करके आप इसे दिन या रात के किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। साथ ही ये एक ऐसा रंग है जो हर त्योहार से लेकर पार्टी तक के दौरान बोल्ड लुक पाने के लिए प्रयोग में लिया जाता है।
  • दुर्गा पूजा पर बंगाली साड़ी के साथ किस रंग की लिपस्टिक लगाएं?
    अगर आप दुर्गा पूजा के दौरान बंगाली साड़ी पहन रही हैं तो आपको रेड शेड की लिपस्टिक लगानी चाहिए।