टच स्क्रीन Laptop के साथ हर काम होगा स्मूद, देखें मशहूर ब्रांड के विकल्प
आजकल टच स्क्रीन लैपटॉप को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इस तरह के लैपटॉप से यूजर का काम भी काफी आसान और स्मूद हो गया है। आइए आज आपको मशहूर ब्रांड के टच स्क्रीन लैपटॉप के बारे में बताते हैं।
क्या आप अपने लिए एक टच स्क्रीन लैपटॉप की तलाश में हैं? तो यहां आप की तलाश पूरी हो सकती है। आज हम आपके लिए कुछ जाने-माने ब्रांड के टच स्क्रीन लैपटॉप के विकल्प लेकर आए हैं। इस तरह के लैपटॉप को आजकल काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इस तरह के लैपटॉप से यूजर का काम भी काफी आसान और स्मूद हो गया है। फिर चाहे ऑफिस का काम करना हो या फिर स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को प्रोजेक्ट बनाना हो, टच स्क्रीन लैपटॉप हर मायने में उपयोगकर्ता के लिए खास है। यहां आपको Lenovo, HP के साथ Dell और ASUS ब्रांड के लैपटॉप के विकल्प देखने को मिल जाएंगे। इन लैपटॉप में अच्छी-खासी स्टोरेज मिल जाती है, जिनपर आप काफी सारा डेटा या जरूरी फाइल भी आराम से सुरक्षित रख सकते हैं। इन लैपटॉप का बैटरी बैकअप भी अच्छा होता है। आइए देखते हैं इनके विकल्प-
ऐसी ही जानकारी के लिए आप गैजेट गलीपर क्लिक कर सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
यह Lenovo ब्रांड का लैपटॉप है। इस लैपटॉप के डिस्प्ले का आकार 14 इंच है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। टच स्क्रीन होने की वजह से यह स्मूद परफॉर्मेंस देता है और आपके काम को आसान बना सकता है। 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ आने वाली इसकी स्क्रीन पर आपको तेज रोशनी में भी स्पष्ट विजुअल्स दिखाई देते हैं। 13th जनरेशन वाले इस लैपटॉप में इंटेल कोर i5 13420H सीपीयू मॉडल दिया जा रहा है, जो कि बेहतर परफार्मेंस देता है। यह लैपटॉप 1.74 सेमी पतला और इसका वजन मात्र 1.6 किलोग्राम है, जिस वजह से इसे अपने साथ कही भी ले जाना आसान है। इसकी स्क्रीन को 360 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। यह लैपटॉप बैक लाइट कीबोर्ड के साथ मिलता है, जिससे आप कम रोशनी में आसानी से काम कर सकते हैं। टच स्क्रीन की सुविधा के अलावा इसके साथ लेनोवो डिजिटल पेन 2. भी दिया जा रहा है। इस लैपटॉप में 16GB रैम के साथ 512GB SSD स्टोरेज भी दी जा रही है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- लेनोवो
मॉडल का नाम- आइडियापैड
स्क्रीन का आकार- 14 इंच
सीपीयू मॉडल- कोर i5
रैम - 16 जीबी
ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
खूबियां
प्राइवेसी शटर के साथ फुल एचडी क्वालिटी का कैमरा।
फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है।
फास्ट चार्जिंग के साथ लंबे समय तक चलने वाली बैटरी।
कमी
एक अमेजन यूजर के अनुसार इसकी बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है।
01
HP Pavilion x360, 13th Gen Intel Core i5-1335U (16GB DDR4, 512GB SSD) Touchscreen
यह HP ब्रांड का लैपटॉप है, जो 13th जनरेशन के Intel Core i5-1335U प्रोसेसर के साथ मिल रहा है। इंटेल टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह इसका प्रोसेसर 4.6 GHz तक स्पीड, 12 MB L3 कैश, 10 कोर और 12 थ्रेड्स से लैस है। इसमें 16GB रैम और 512 GB स्टोरेज दी जा रही है। एचपी के इस लैपटॉप की स्क्रीन का आकार 14 इंच है। फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप की स्क्रीन मल्टी टच फंक्शनैलिटी के साथ मिल रही है। इस लैपटॉप में टेम्पोरल नॉइज़ रिडक्शन और इंटीग्रेटेड डुअल ऐरे डिजिटल माइक्रोफोन के साथ 5 एमपी का एचपी ट्रू विज़न कैमरा भी दिया जा रहा है। खास बात ये है कि इस लैपटॉप के साथ रिचार्जेबल पेन भी दिया जा रहा है। ऑपरेटिंग सिस्टम और प्री इंस्टॉल्ड सॉफ्टवेयर की बात करें तो इस लैपटॉप में विंडोज 11 होम प्लस 64 सिंगल लैंग्वेज के अलावा माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस होम और स्टूडेंट 2021 दिए जा रहे हैं।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- एचपी
हार्ड डिस्क का आकार- 512 GB
CPU मॉडल- कोर i5
रैम- 16 GB
सीपीयू स्पीड- 3.4 गीगाहर्ट्ज
खूबियां
कनेक्टिविटी के लिए अलग-अलग पोर्ट्स।
स्पष्ट आवाज के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर।
मल्टी-टच जेस्चर सपोर्ट के साथ HP इमेजपैड।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह जल्दी गर्म हो जाता है और इसकी ऑडियो की गुणवत्ता भी कम सही है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
ASUS Vivobook 15, Intel Core i3 13th Gen 1315U, 16GB RAM, 512GB SSD, FHD 15.6", Touchscreen
ASUS ब्रांड का विवोबुक सीरीज वाला यह टचस्क्रीन लैपटॉप 15.6 इंच की स्क्रीन साइज में मिल रहा है। इस लैपटॉप में 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज आपको मिल जाएगी। प्राइवेसी शटर के साथ इस लैपटॉप में 720p का HD कैमरा दिया जा रहा है, जिससे आप ऑफिस की मीटिंग जॉइन कर सकते हैं या फिर वीडियो कॉल पर स्पष्ट क्वालिटी के साथ बात कर सकते हैं। यह आसुस लैपटॉप 13th जनरेशन के इंटेल कोर i3-1315U प्रोसेसर के साथ मिल रहा है, जिसकी स्पीड 1.2 GHz रहने वाली है। फुल एचडी डिस्प्ले रिजॉल्यूशन के साथ इस लैपटॉप की स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 16:9 और रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह लैपटॉप बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड के साथ मिल रहा है, जिससे आप कम रोशनी में भी टाइपिंग से जुड़े काम आसानी से कर सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- ASUS
मॉडल का नाम- ASUS Vivobook 15
स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
सीपीयू मॉडल- Intel Core i3
रैम मेमोरी इंस्टॉल्ड साइज- 16 GB
ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
खूबियां
यह एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले के साथ मिल रहा है।
1.7 वजन वाला यह लैपटॉप काफी हल्का है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
अगर आप ज्यादा स्टोरेज वाला लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं, तो Dell ब्रांड का यह लैपटॉप उपयुक्त हो सकता है। यह आपको 1 TB तक स्टोरेज और 16 GB रैम के साथ मिल जाएगा। इस लैपटॉप में AMD R7-350 AI प्रोसेसर दिया गया है, जो कि 5.00GHz तक स्पीड और 8 कोर से लैस है। यह लैपटॉप काफी ज्यादा हल्का और पतला है, जिसका वजन मात्र 1.59 किलोग्राम है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड के साथ फिंगरप्रिंट रीडर भी दिया जा रहा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए मल्टीपल पोर्ट्स दिए गये हैं। वहीं सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें विंडोज होम 11 के अलावा Office H&S 2024 सॉफ्टवेयर भी है। कम्फर्ट व्यू के साथ इसका 300nits ब्राइटनेस वाला टच डिस्प्ले आपको बेहतर विजुअल एक्सपिरिएंस देता है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- Dell
स्क्रीन साइज- 14 सेंटीमीटर
रंग- आइस ब्लू
सीपीयू मॉडल- Ryzen 7
रैम मेमोरी: इंस्टॉल्ड साइज़- 16 जीबी
ग्राफिक्स कार्ड विवरण- इंटीग्रेटेड
ग्राफिक्स कोप्रोसेसर- AMD Radeon R7
सीपीयू स्पीड- 5 गीगाहर्ट्ज
खूबियां
इसके साथ डेल एक्टिव पेन दी जा रही है।
इसमें AI नॉइज कैंसिलेशन की सुविधा भी मिल रही है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
लेनोवो ब्रांड का यह Yoga Slim 9 मॉडल वाला लैपटॉप है। इसमें 1TB SSD स्टोरेज दी जा रही है, जिसमें आप भारी डेटा और फाइल्स भी आराम से डाउनलोड करके रख सकते हैं। 14 इंच की स्क्रीन साइज वाला यह लैपटॉप 4 साइड नैरो बेजल डिजाइन के साथ मिल रहा है। 1.45 सेमी अल्ट्रा थिन और 1.23 किलोग्राम वजन वाला यह लैपटॉप काफी ज्यादा पतला और हल्का है, जिस वजह से इसे आप साथ आराम से कहीं भी लेकर जा सकते हैं। इस लैपटॉप में इंटेल इवो कोर अल्ट्रा 7 258V प्रोसेसर है, जिसकी स्पीड 4.8GHz तक है। इस लैपटॉप में ऑफिस होम 2024, लेनोवो एआई नाउ और 3 महीने की सदस्यता के एक्सबॉक्स गेम पास अल्टीमेट सॉफ्टवेयर दिए जा रहे हैं। इस लैपटॉप की स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 3840 x 2400 पिक्सल है।
स्पेसिफिकेशन
सीरीज़- योगा स्लिम 9
रंग- टाइडल टील
आकार- पतला और हल्का
स्टैंडिंग स्क्रीन डिस्प्ले साइज़- 14 इंच
स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन- 3840 x 2400 पिक्सल
प्रोसेसर ब्रांड- इंटेल
प्रोसेसर प्रकार- इंटेल कोर अल्ट्रा 7
खूबियां
इसमें 4 स्टीरियो स्पीकर हैं।
स्मार्ट एम्पलीफायर भी इसमें दिया जा रहा है।
इसका वजन काफी हल्का है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
टच स्क्रीन लैपटॉप क्या होता है?
टच स्क्रीन लैपटॉप एक ऐसा लैपटॉप होता है जिसकी स्क्रीन को आप उंगली या स्टायलस पेन से टच करके ऑपरेट कर सकते हैं।
कौन-कौन से ब्रांड टच स्क्रीन लैपटॉप के लिए मशहूर हैं?
HP, Dell, Lenovo, ASUS, Acer, और Microsoft जैसे कई ब्रांड्स के टच स्क्रीन लैपटॉप लोकप्रिय हैं।
क्या टच स्क्रीन लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म होती है?
सामान्य लैपटॉप की तुलना में थोड़ी जल्दी खत्म हो सकती है, क्योंकि टच सेंसर और डिस्प्ले अधिक पावर लेते हैं।