गेमिंग के दीवानों के लिए Asus ROG Laptops के बेहतरीन विकल्प, जिनके शानदार फीचर्स जीत लेंगे दिल
क्या आप दमदार फीचर्स और धांसू परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए आसुस ब्रांड का ROG लैपटॉप अच्छी पसंद हो सकता है। यहां पर इसके 5 बेहतरीन विकल्प दिए जा रहे हैं, जिनपर नजर डाल सकते हैं।
आसुस के ROG लैपटॉप खासतौर पर गेमिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। इनमें वो सभी खास फीचर्स मौजूद हैं, जो इन्हें गेमिंग और हाई-परफॉरमेंस के लिए बेहतरीन बनाते हैं। आसुस का रिपब्लिक ऑफ गेमर्स यानी ROG लैपटॉप गेमिंग की दुनिया में सबसे लोकप्रिय नामों में से एक है। ये लैपटॉप ज्यादा स्टोरेज के साथ आते हैं, जिस वजह से इनमें आप हैवी गेम भी आराम से डाउनलोड कर सकते हैं। इनमें लैपटॉप वैपर चेंबर और Tri-Fan जैसी तकनीक होती है, जो गेमिंग के दौरान लैपटॉप को ज़्यादा गरम होने से बचाती है। वहीं बिना रुकावट के लंबे समय तक गेम का आनंद लेने के लिए इनमें ज्यादा देर तक टिकने वाली बैटरी भी मिल जाती है। बेहतरीन रिजॉल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट वाले इन लैपटॉप पर आपको स्पष्ट विजुअल्स भी दिखाई देते हैं। यहां पर इसके 5 बेहतरीन मॉडल्स और उनकी खूबियों के बारे में बताया जा रहा है, जिनपर आप नजर डाल सकते हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए आप गैजेट गलीपर क्लिक कर सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
ASUS ROG Strix G16,Samrtchoice, AMD Ryzen 9 8940HX, Gaming Laptop
आसुस का यह ROG Strix G16 सीरीज वाला लैपटॉप है, जो कि 16 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के सात मिल रहा है। इस लैपटॉप का एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट और 300nits ब्राइटनेस के साथ मिल रहा है। साथ ही कम रोशनी में भी टाइपिंग के जुड़े काम आसानी से करने के लिए इसमें बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड भी दिया जा रहा है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 9 8940HX प्रोसेसर है, जिसकी स्पीड 2.4GHz तक रहने वाली है। मेमोरी की बात करें तो इस लैपटॉप में 16GB DDR5 RAM के साथ ही 1TB SSD स्टोरेज मिल रही है, जिससे गेमिंग या फिर किसी भी हैवी टास्क के दौरान स्मूद परफार्मेंस तो देता ही है, साथ ही इस पर आप आराम से भारी गेम्स भी डाउनलोड करके रख सकेंगे। टाइप- C रैपिड चार्जिंग के साथ ही इसमें 90Wh की बैटरी भी मिल रही है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए कई पोर्ट्स भी दिए जा रहे हैं।
स्पेसिफिकेशन
सीरीज़- ROG Strix G16
रंग- एक्लिप्स ग्रे
स्टैंडिंग स्क्रीन डिस्प्ले साइज़- 16 इंच
स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन- 1920 x 1200 पिक्सल
प्रोसेसर ब्रांड- AMD
प्रोसेसर प्रकार- Ryzen 9
प्रोसेसर गति- 2.4 GHz
मेमोरी तकनीक- DDR5
खूबियां
इसमें 1080P का FHD कैमरा लगा हुआ है।
स्मार्ट एम्पलीफायर तकनीक के साथ 2-स्पीकर सिस्टम।
1x 3.5mm कॉम्बो ऑडियो जैक लगे हुए हैं।
कमी
अमेजन यूजर्स द्वारा लैपटॉप के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
01
ASUS ROG Strix G16,Intel Core Ultra 9 275HX Gaming Laptop
यह लैपटॉप इंच के QHD डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और 2560 x 1600 रेजोल्यूशन के साथ मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 240Hz है ताकि गेमिंग में फ्लिक या ब्लर कम हो। वहीं इसकी स्क्रीन की ब्राइटनेस 500nits, जिससे आपको सूरज की तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर एकदम स्पष्ट विजुअल्स दिखाई देते हैं। प्रोसेसर की बात करें तो यह आसुस आरओजी लैपटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा 9 प्रोसेसर 275HX के साथ मिल रहा है, जिसकी स्पीड 2.7 GHz तक है। इसमें 32 जीबी रैम के साथ ही 1TB तक स्टोरेज भी मिल रही है। इसमें लैपटॉप में माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक, 1 वर्ष के लिए 100GB क्लाउड स्टोरेज और आजीवन वैधता के साथ ऑफिस होम 2024 सॉफ्टवेयर है। वहीं यह लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा आसुस ब्रांड के इस लैपटॉप में विंडोज हैलो के लिए 1080P FHD IR कैमरा और बिल्ट-इन ऐरे माइक्रोफ़ोन दिए जा रहे हैं। इसमें स्मार्ट एम्पलीफायर तकनीक के साथ 2-स्पीकर सिस्टम भी है।
स्पेसिफिकेशन
स्टैंडिंग स्क्रीन डिस्प्ले साइज़- 16 इंच
स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन- 2560 x 1600 पिक्सल
वजन- 2.65 किग्रा
आइटम मॉडल संख्या -G615LR-S5190WS
प्रोसेसर ब्रांड- इंटेल
प्रोसेसर प्रकार- इंटेल कोर अल्ट्रा 9
प्रोसेसर गति- 2.7 गीगाहर्ट्ज़
मेमोरी तकनीक- DDR5
कंप्यूटर मेमोरी प्रकार- DDR5 RAM
खूबियां
लैपटॉप को गर्म होने से बचाने के लिए वैपर चैंबर और ट्राई फैन टेक्नोलॉजी।
इसकी बैटरी मात्र 30 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो जाती है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी कीमत ज्यादा लगी।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
विंडोज होम 11 ऑपरेटिंग सिस्टम वाला यह आसुस ROG लैपटॉप 16 इंच की स्क्रीन साइज में मिल रहा है। 8GB स्टोरेज के साथ NVIDIA GeForce ग्राफिक्स लगा हुआ है, जो गेमिंग के अनुभव को और भी मजेदार बना सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इस लैपटॉप में माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक, 1 वर्ष के लिए 100GB क्लाउड स्टोरेज के साथ और लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ ऑफिस होम 2024 सॉफ्टवेयर है। इसमें 2.7 GHz तक की स्पीड वाला इंटेल कोर अल्ट्रा 9 प्रोसेसर लगा हुआ है। 16-इंच की स्क्रीन साइज वाले इस लैपटॉप का रिजॉल्यूशन 2.5K, आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है और रिफ्रेश रेट 240Hz है। इसका बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड कम रोशनी में भी आसानी से कुंजियों को चलाने की सुविधा देता है। यह लैपटॉप HDR और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रीन पर चित्र स्क्रीन पर उभर कर आते हैं और टेक्स्ट भी साफ दिखाई पड़ते हैं।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- ASUS
मॉडल का नाम- ROG Strix G16
स्क्रीन साइज- 16 इंच
रंग- एक्लिप्स ग्रे
हार्ड डिस्क साइज़ - 1 TB
सीपीयू मॉडल- Intel Core Ultra 9
रैम मेमोरी इंस्टॉल्ड साइज़- 16 GB
ऑपरेटिंग सिस्टम - Windows 11 Home
खूबियां
यह एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले के साथ आता है।
इसमें ROG इंटेलिजेंट कूलिंग सिस्टम है।
कमी
एक अमेजन यूजर को रैम की परफार्मेंस सही नहीं लगी।
03
ASUS ROG Strix G16, Smartchoice,Intel Core i5-13450HX, Gaming Laptop
यह आसुस लैपटॉ 13th जनरेशन के इंटेल कोर i5-13450HX प्रोसेसर के साथ मिल रहा है, जिसकी स्पीड 2.4 GHz तक है और यह 20M कैश, 4.6 GHz स्पीड, 10 कोर के साथ मिल कर शानदार परफार्मेंस देता है। फुल एचडी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ इस लैपटॉप में 16 इंच की स्क्रीन साइज दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 250nits ब्राइटनेस है। इसमें 6 जीबी स्टोरेज के साथ NVIDIA GeForce RTX 4050 ग्राफिक्स कार्ड भी लगा हुआ है। इस लैपटॉप में 720P का HD कैमरा लगा हुआ है, जिससे आप ऑफिस मिटिंग या फिर ऑनलाइन क्लास जॉइन कर सकते हैं। फ़ास्ट चार्जिंग के साथ इसमें 90WHrs की बैटरी भी दी जा रही है। साथ ही इस लैपटॉप में फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिल रही है। यानी इस लैपटॉप की बैटरी मात्र 30 मिनट में 0-50% तक चार्ज हो जाती है।
स्पेसिफिकेशन
स्क्रीन साइज- 16 इंच
सीपीयू मॉडल- Intel Core i5
रैम मेमोरी- 16 GB
ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
ग्राफ़िक्स कोप्रोसेसर- NVIDIA GeForce RTX 4050
खूबियां
इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिल रही है।
यह लैपटॉप मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट के साथ मिल रहा है।
अगर आप बजट की चिंता किए बिना शानदार परफार्मेंस वाला लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए आसुस ROG लैपटॉप अच्छी पसंद हो सकता है। यह लैपटॉप 18 इंच की स्क्रीन साइज में मिल रहा है, जिसका रिजॉल्यूशन 2.5K, आस्पेक्ट रेशियो 16:10 और रिफ्रेश रेट 240Hz है। वहीं इसके स्क्रीन की ब्राइटनेस 1200nits है, जिससे आपको तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर स्पष्ट विजुअल्स दिखाई देते हैं। यह लैपटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा 9 प्रोसेसर के साथ मिल रहा है, जिसकी स्पीड 2.7 GHz तक है। मेमोरी की बात करें तो इसमें 64GB रैम के साथ ही 2TB तक स्टोरेज दी गई है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और ब्लूटूथ 5.4 की सुविधा मिल रही है। इसके आलावा मल्टीपल पोर्ट्स भी इस लैपटॉप में लगे हुए हैं। रैपिड चार्जिंग के साथ आने वाला यह लैपटॉप मात्र 30 मीनट में 0-50% तक चार्ज हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
स्क्रीन साइज- 16 इंच
सीपीयू मॉडल- Intel Core i5
रैम मेमोरी- 16 GB
ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
ग्राफ़िक्स कोप्रोसेसर- NVIDIA GeForce RTX 4050
खूबियां
1080P FHD IR कैमरा इसमें लगा हुआ है।
आंखों के तनाव को कम करने के लिए एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले।
ROG इंटेलिजेंट कूलिंग सिस्टम लैपटॉप को ठंडा रखता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
आसुस ROG लैपटॉप किसके लिए सही है?
आसुस ROG लैपटॉप मुख्य रूप से गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और हाई-परफॉरमेंस यूज़र्स के लिए बनाए गए हैं।
क्या आसुस ROG लैपटॉप सिर्फ गेमिंग के लिए हैं?
नहीं, इन्हें वीडियो एडिटिंग, 3D रेंडरिंग, ग्राफिक डिजाइन, AI वर्क और प्रोग्रामिंग जैसे हेवी टास्क्स के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
आसुस ROG लैपटॉप की शुरुआती कीमत कितनी होती है।
आसुस ROG लैपटॉप की शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये से होती है। फीचर्स, परफार्मेंस और मॉडल के हिसाब से इनकी कीमत 5 लाख तक भी जा सकती है।