क्या आपका बजट भी ₹30,000 के अंदर है और इस प्राइज रेंज में आप एक बढ़िया लैपटॉप लेना चाहते हैं जो स्मार्ट और बजट-फ्रेंडली दोनों हो, तो यहां आपको इस रेंज में कई अच्छे विकल्प मिल सकते हैं जो खासकर छात्रों, ऑनलाइन क्लास करने वालों या बेसिक ऑफिस के काम करने वाले लोगों के लिए बढ़िया चॉइस बन सकते हैं। पहले जहां कम कीमत में अच्छा लैपटॉप मिलना मुश्किल था, वहीं अब कंपनियां बजट यूजर्स के लिए भी बढ़िया फीचर्स के साथ डिवाइस लॉन्च कर रही हैं। आपको बता दें, Laptops Under 30000 रोज दिन के काम जैसे इंटरनेट ब्राउज़िंग, MS ऑफिस, ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए सही हो सकते हैं। इनमें आपको इंटेल सेलेरॉन, एएमडी एथलॉन या एंट्री-लेवल Ryzen प्रोसेसर मिल सकते हैं और साथ ही, 4GB से 8GB रैम और एसएसडी स्टोरेज जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जो स्मूद परफॉर्मेंस देने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप हेवी गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या हाई-एंड सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इस बजट के लैपटॉप आपके लिए सही नहीं होंगे। लेकिन पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम और बेसिक यूज के लिए ये एक बेहतरीन और किफायती विकल्प साबित हो सकते हैं। देखें 5 बढ़िया विकल्प नीचे जिसे आसानी से अमेजन की मदद से लिया जा सकता है -
डिसक्लेमर - यहां बताए गए लैपटॉप्स की कीमत लेख लिखते समय ₹30,000 के अंदर है लेकिन अमेजन की कीमत परिवर्तन के अधीन है। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम या ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
