आजकल MSI ब्रांड के गेमिंग लैपटॉप गेमर्स के बीच काफी मशहूर हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए एक गेमिंग लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं, लेकिन इससे पहले यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर MSI लैपटॉप गेमर्स के लिए अच्छी पसंद क्यों है? तो यहां आपको इस सवाल का जवाब मिल सकता है वो भी कुछ मशहूर विकल्पों के साथ। दरअसल, यह कंपनी खासतौर पर गेमिंग उपकरण बनाने के लिए जानी जाती है और अपने दमदार प्रदर्शन व आधुनिक तकनीक के कारण अलग पहचान रखती है। इस ब्रांड के लैपटॉप गेम खेलने वालों के बीच एक भरोसेमंद और लोकप्रिय विकल्प माने जाते हैं। MSI Laptops में एडवांस कूलिंग सिस्टम के साथ मिलते हैं, जो लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान भी जल्दी गर्म नहीं होते हैं। इनमें तगड़ा प्रोसेसर और हाई एंड ग्राफिक्स कार्ड दिए जाते हैं, जो हैवी गेम्स को बिना लैग के चलाने में मदद करते हैं। यानी अगर आप ऐसा गेमिंग लैपटॉप चाहते हैं जो हाई स्पीड, शानदार प्रदर्शन और लंबे समय तक टिकाऊ हो तो आपके लिए MSI लैपटॉप अच्छा विकल्प हो सकते हैं। आइए नजर डालते हैं इस ब्रांड के गेमिंग लैपटॉप के 5 बेहतरीन विकल्पों पर-
गेमर्स के लिए MSI Laptops क्यों माने जाते हैं अच्छे? जानें कुछ बेहतरीन विकल्पों के साथ
अपने लिए MSI ब्रांड का गेमिंग लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं, लेकिन इससे पहले यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर इस कंपनी के लैपटॉप गेमर्स के लिए अच्छी पसंद क्यों है? तो यहां आपको इस सवाल का जवाब मिल सकता है वो भी कुछ मशहूर विकल्पों के साथ।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
MSI Thin 15, Intel 13th Gen. Core i5-13420H, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop
MSI ब्रांड के इस गेमिंग लैपटॉप में Intel Core i5-13420H प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी गति 4.6GHz तक हो सकती है। यह लैपटॉप 40 सेमी के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ मिल रहा है, जिसकी रेज़ोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। वहीं 144Hz रिफ्रेश रेट और 45% NTSC IPS-Level पैनल गेमिंद के दौरान आपको स्मूद विज़ुअल्स प्रदान करती है। इस गेमिंग लैपटॉप में लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पहले से इंस्टॉल मिलता है। इसके अला इसमें इसमें MSI सैंटर सॉफ्टवेयर भी पहले से इंस्टॉल है। Wi-Fi और ब्लूटूथ v5.3 के साथ इसमें तेज इंटरनेट और वायरलेस डिवाइस कनेक्शन की सुविधा मिलती है। एक टाइप-C, तीन टाइप-A USB3.2 Gen1 और एक HDMI पोर्ट की मदद से आप आसानी से बाहरी डिस्प्ले, पेन ड्राइव और अन्य उपकरण कनेक्ट कर सकते हैं। स्टोरेज की बात करें तो इस लैपटॉप में 16 GB RAM और 512GB SSD दी जा रही है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- MSI
- मॉडल- थिन 15
- स्क्रीन साइज- 40 सेंटीमीटर
- रंग- कॉसमॉस ग्रे
- हार्ड डिस्क- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
खूबियां
- बैकलिट कीबोर्ड की मदद से कम रोशनी में भी टाइपिंग आसान हो जाती है।
- इस लैपटॉप में एचडी क्वालिटी का कैमरा दिया गया है।
- कूलर बूस्ट तकनीक की वजह लैपटॉप जल्दी गर्म नहीं होता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स लैपटॉप की परफॉर्मेंस से नाखुश हैं।
01MSI Cyborg 15, Intel 12th Gen. i5-12450H, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop
यह लैपटॉप 40 सेमी के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ मिल रहा है, जिससे सभी डिटेल्स स्पष्ट दिखाई देते हैं। वहीं स्क्रीन की 144Hz रिफ्रेश रेट होने की वजह से तेज मूवमेंट और गेमिंग के लिए स्मूद विज़ुअल्स मिलते हैं। इस लैपटॉप में 12th जनरेशन का Intel Core i5-12450H प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी स्पीड 4.4GHz तक जा सकती है, जिस वजह से यह गेमिंग के दौरान यह शानदार परफॉर्मेंस देता है। इस लैपटॉप में 16GB RAM मिलती है। इसके अलावा इसमें 512GB SSD स्टोरेज भी दी गई है। इसमें आपको लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पहले से इंस्टॉल मिलता है। इसके अलावा MSI सेंटर और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस होम और स्टूडेंट 2021 सॉफ्टवेयर भी आपको इसमें इंस्टॉल मिलेंगे।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- MSI
- मॉडल का नाम- साइबोर्ग 15
- स्क्रीन का आकार- 40 सेंटीमीटर
- रंग- ट्रांसलूसेंट ब्लैक
- हार्ड डिस्क- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i5-12450H
- रैम- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
खूबियां
- वाईफाई और ब्लूटूथ के अलावा इसमें आपको मल्टीपल कनेक्टिविटी के पोर्ट्स मिल जाएंगे।
- इस गेमिंग लैपटॉप का वजन मात्र 1.9 किलोग्राम है, जिस वजह से इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है।
- इसमें हाई एंड गेमिंग के लिए NVIDIA GeForce RTX 3050, GDDR6 6GB ग्राफिक्स दिया गया है।
कमी
- अमेजन यूजर्स की तरफ से लैपटॉप के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
02MSI Thin A15, AMD 7th Gen. Ryzen 7 7735HS, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop
यह गेमिंग लैपटॉप 16GB DDR5 RAM और 1TB SSD स्टोरेज के साथ मिल रहा है, जिससे इसमें आपको पर्याप्त स्टोरेज मिल जाती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 40 सेमी का फुल एचडी डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और IPS-लेवल पैनल के साथ आता है। यानी यह गेमिंग के दौरान स्मूद विज़ुअल्स का अनुभव देता है। इस MSI Laptop में 7th जनरेशन का AMD Ryzen 7 7735HS प्रोसेसर है, जो कि 3.2GHz तक की स्पीड के साथ आता है। इस लैपटॉप में विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पहले से इंस्टॉल मिलता है, जिससे आपको अलग से OS लेने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा इसमें MSI Center सॉफ्टवेयर भी प्री-इंस्टॉल मिलता है। इस लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 3050, GDDR6 4GB कार्ड है, जो हाई-एंड गेमिंग के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- MSI
- स्क्रीन का आकार- 40 सेंटीमीटर
- हार्ड डिस्क- 1TB
- सीपीयू मॉडल- AMD Ryzen 7 7735HS
- रैम- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
खूबियां
- इस लैपटॉप में मल्टीपल कनेक्टिविटी के विकल्प दिए गए हैं।
- इसका स्मार्ट थर्मल मैनेजमेंट लैपटॉप को भारी गेमिंग के दौरान भी ठंडा रखता है।
- बैकलिट कीबोर्ड की मदद से कम रोशनी भी टाइपिंग आसान हो जाती है।
कमी
- अमेजन यूजर्स की तरफ से लैपटॉप के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
03MSI Crosshair 16, Intel Series 2 Core Ultra 7 255HX, 41cm QHD+ 240Hz Gaming Laptop
MSI का यह गेमिंग लैपटॉप 16GB स्टोरेज के साथ मिल रहा है, जिससे आप हैवी गेम्स और काफी सारी फाइल्स भी डाउनलोड करके रख सकते हैं। इसके अलावा लैपटॉप में आपको 16 GB रैम भी मिल जाएगी। यह लैपटॉप 2nd जनरेशन Intel Core Ultra 7 255HX प्रोसेसर से लैस है, जिसकी स्पीड 5.2GHz तक जा सकती है। यह प्रोसेसर भारी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है। इस लैपटॉप में आपको विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पहले से इंस्टॉल मिल जाएगा। इसके अलावा इसमें MSI Center सॉफ्टवेयर भी पहले से मौजूद है। डिस्प्ले की बात करें तो यह 41cm QHD+ डिस्प्ले के साथ मिल रहा है, जो 240Hz रिफ्रेश रेट और IPS-Level पैनल के साथ गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए स्मूद विज़ुअल्स प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- MSI
- मॉडल का नाम- Crosshair 16 HX AI D2XWFKG
- स्क्रीन का आकार- 41 सेंटीमीटर
- रंग- कॉसमॉस ग्रे
- हार्ड डिस्क- 1 TB
- सीपीयू मॉडल- इंटेल कोर अल्ट्रा 7
- स्थापित रैम- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
खूबियां
- इसमें ब्लूटूथ और वाईफाई की सुविधा मिल रही है।
- RGB लाइट्स के साथ इसमें गेमिंग कीबोर्ड मिल रहा है, जो गेमिंग अनुभव को शानदार बना सकता है।
कमी
- अमेजन यूजर्स की तरफ से लैपटॉप के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
04MSI Katana 15 HX, Intel 14th Gen. i5-14450HX, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop
यह MSI लैपटॉप 14th जनरेशन के Intel Core i5-14450HX प्रोसेसर से लैस है, जिसकी गति 4.8GHz तक जा सकती है। यह गेमिंग लैपटॉप में 40 सेमी के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ मिल रहा है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, IPS-Level पैनल और 45% NTSC रंग कवरेज के साथ आता है। एमएसआई के इस लैपटॉप में लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पहले से इंस्टॉल है। इसके अलावा आपको इसमें प्री-इंस्टॉल MSI Center सॉफ्टवेयर भी मिल जाएगा। मेमोरी और स्टोरेज के लिए इसमें 16GB RAM और 512GB SSD दी गई है। साथ ही इसमें NVIDIA GeForce RTX 5050 ग्राफिक्स कार्ड है, जो हाई-एंड गेमिंग के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- MSI
- मॉडल- Katana 15 HX B14WEK
- स्क्रीन साइज- 40 सेंटीमीटर
- रंग- काला
- सीपीयू मॉडल- कोर आई5
- रैम- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
- सीपीयू स्पीड- 2.4 GHz
- हार्ड डिस्क- एसएसडी
खूबियां
- 4-ज़ोन RGB बैकलिट कीबोर्ड से गेमिंग का अनुभव और बेहतर हो जाता है।
- इसमें 3डी साउंड और हाई-रेस ऑडियो का इस्तेमाल किया गया है, जिससे आपको गेमिंग या मल्टीमीडिया के दौरान खास साउंड का अनुभव मिलता है।
- इसमें कनेक्टिविटी के लिए आपको मल्टीपल पोर्ट्स भी मिल जाएंगे।
कमी
- एक अमेजन यूजर ने बैटरी ड्रेनिंग और लैग समेत कई समस्या को लेकर शिकायत की है।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
MSI गेमिंग लैपटॉप के प्रमुख फीचर्स
ऊपर बताए गए लैपटॉप के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
|
ब्रांड |
स्क्रीन साइज |
प्रोसेसर |
खासियत |
|
MSI Thin 15, Intel 13th Gen. Core i5-13420H, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop |
40 सेमी |
Intel Core i5-13420H |
पतला और हल्का |
|
MSI Cyborg 15, Intel 12th Gen. i5-12450H, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop |
40 सेमी |
Intel Core i5 12450H |
स्टैंडर्ड कीबोर्ड |
|
MSI Thin A15, AMD 7th Gen. Ryzen 7 7735HS, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop |
40 सेमी |
Ryzen 7 7735HS |
144Hz रिफ्रेश रेट, 1 TB स्टोरेज |
|
MSI Crosshair 16, Intel Series 2 Core Ultra 7 255HX Gaming Laptop |
41 सेमी |
Intel Core Ultra 7 255HX |
QHD+ डिस्प्ले |
|
MSI Katana 15 HX, Intel 14th Gen. i5-14450HX, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop |
40 सेमी |
Intel Core i5-14450HX |
4-जोन RGB गेमिंग कीबोर्ड |
निष्कर्ष
MSI लैपटॉप गेमिंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं, क्योंकि इनमें तेज परफॉर्मेंस, मजबूत ग्राफिक्स और एडवांस कूलिंग सिस्टम जैसी जरूरी खूबियां मिलती हैं। ये लैपटॉप लंबे समय तक बिना रुकावट के काम करते हैं और भारी गेम्स को भी आसानी से संभाल लेते हैं। कुल मिलाकर अगर आप ऐसा लैपटॉप चाहते हैं जो तेज, भरोसेमंद और खास तौर पर गेमिंग के लिए उपयुक्त हो, तो MSI लैपटॉप बढ़िया विकल्प हो सकता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- MSI गेमिंग लैपटॉप गेमर्स के लिए क्यों बेहतरीन विकल्प हैं?MSI गेमिंग लैपटॉप में पावरफुल प्रोसेसर, हाई-एंड ग्राफिक्स कार्ड, तेज RAM और पर्याप्त SSD स्टोरेज मिलता है। ये सभी फीचर्स गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए स्मूद और रेस्पॉन्सिव अनुभव सुनिश्चित करते हैं।
- MSI गेमिंग लैपटॉप की बैटरी लाइफ कितनी होती है?इनकी बैटरी लाइफ की बात करें तो सामान्य उपयोग में लगभग 4-6 घंटे रहती है। वहीं गेमिंग या हाई परफॉर्मेंस पर यह घटकर 1.5 से 3 घंटे हो सकती है।
- MSI गेमिंग लैपटॉप में कौन सा प्रोसेसर मिलता है?MSI गेमिंग लैपटॉप में Intel Core Ultra या AMD Ryzen 7/9 प्रोसेसर दिए जाते हैं। ये प्रोसेसर भारी गेम्स, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग के लिए सक्षम माने जाते हैं।