भारत में ₹5,000 से कम में मिलेंगी धांसू Smartwatches! कॉलिंग से लेकर हेल्थ हर चीज का रखेंगी ध्यान
Noise, boAt, Redmi और कई अन्य बड़े ब्रांड्स की स्मार्टवॉच आपको मिल सकती हैं ₹5,000 से कम कीमत पर। कॉलिंग, हेल्थ से जुड़ी जानकारी, लंबी बैटरी लाइफ और स्टाइलिश लुक का है सही मेल। देखिए विकल्प और जानिए उनकी खासियतें।
चाहे युवा हो या बुजुर्ग एक बढ़िया क्वालिटी की स्मार्टवॉच आजकल हर किसी के काम आ सकती है। वहीं, जब बात आती है एक नई स्मार्टवॉच के लिए बजट का चुनाव करने की तो ₹5,000 एक ऐसी रेंज है जिसमें काफी बढ़िया क्वालिटी वाले विकल्प आपको मिल सकते हैं। भारत में ₹5,000 से कम कीमत वाली बेहतरीन Smartwatches में आपको चमकदार AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग और बढ़िया स्वास्थ्य निगरानी (SpO2, हृदय गति, नींद) जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिल सकती हैं। ये एक सीमित रेंज तक वॉटर रेजिजटेंट होती हैं, इनमें स्पोर्ट्स मोड, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और टिकाऊ बनावट भी आपको देखने मिल जाएगी। वहीं, इनकी खासियत है कि ये यूनीसेक्स डिजाइन वाली होती हैं; मतलब की इन्हें पुरुष व महिलाएं दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए नजर डालते हैं Noise, boAt, Redmi, Fastrack और CrossBeats जैसे ब्रांड्स की स्मार्टवॉच के विकल्पों पर जो आपको ₹5,000 से कम में मिल सकती हैं।
टेक्नोलॉजी से लेकर लाइफस्टाइल हर प्रोडक्ट को लेकर आपको रखेगा अपग्रेड योर पिक्स
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Noise Halo Plus Elite Edition Smartwatch
एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाली यह स्मार्टवॉच Noise ब्रांड की है। गोल डायल वील इस घड़ी में आपको 1.46 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसपर समय के साथ अन्य जानकारियों को भी आसानी से देखा जा सकता है। अगर बात की जाए सुविधाओं की तो इसमें आपको ऐक्टिविटी ट्रैकर, कैलोरी ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर और ऑक्सीमीटर जैसे फीचर्स मिलेंगे; जिनकी मदद से आप अपनी हेल्थ से जुड़ी जानकारियों पर आसानी से नजर रख सकेंगे। ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा आपको फोन पर आने वाले कॉल्स की नोटिफिकेशन देगी। अगर बात की जाए बैटरी की तो सिंगल चार्ज पर यह स्मार्टवॉच करीब 7 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है और इसमें दी गई फास्ट चार्जिंग की सुविधा यह 2 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो सकती है। यह स्मार्टवॉच आपको करीब 12 अलग-अलग रंगों व स्टाइल के विकल्पों में मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Noise
ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड
विशेषता- नोटिफिकेशन्स
बैटरी क्षमता- 300
कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
सीरीज- NoiseFit
कलर- Elite Blue
स्क्रीन- 1.46 इंच
खूबियां
रिमोट म्यूजिक कंट्रोल आपको अपने फोन पर बजने वाले संगीत को नियंत्रित करने की सुविधा देता है
आप संगीत सुनते समय और कॉल अटेंड करते समय दोनों ही स्थितियों में वॉल्यूम को कंट्रोल कर सकते हैं
इसका वजन मात्र 45 ग्राम है जिस वजह से आपकी कलाई पर ज्यादा ज़ोर नहीं पड़ेगा
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके स्पीकर की वॉल्यूम लो होने की शिकायत की है
01
Fastrack Astor FR2 Pro 1.43" AMOLED Stainless Steel Smart Watch
यह मशहूर ब्रांड फास्ट्रैक की स्मार्टवॉच है, जिसे हाई क्वलिटी स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बनाया गया है। यह एक यूनीसेक्स स्मार्टवॉच है जिसे महिलाएं व पुरुष दोनों ही पहन सकते हैं। 1.43 इंच के गोल डिस्प्ले वाली इस घड़ी में दी गई SingleSync ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ कॉल कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए एक अच्छी पसंद रहेगी जो एक ऐसी डिजिटल घड़ी की तलाश में हैं जो उन्हें फोन से कनेक्टेड रखे। Fastrack की इस वॉच का फंक्शनल क्राउन और ड्यूअल स्टाइल आसान कंट्रोल की सुविधा देते हैं। 100 से अधिक वॉचफेस के साथ, यह स्मार्टवॉच कस्टमाइज की जा सकती है। इस स्मार्ट वॉच से हार्ट रेट, SpO2, नींद और स्ट्रेस पर नजर रखी जा सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Fastrack
ऑपरेटिंग सिस्टम- android
विशेषता- मल्टी स्पोर्ट्स ट्रैकर
बैटरी क्षमता- 5
कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
मॉडल- 38156NM01 |38156NM01K
मॉडल नाम- Astor FR2 Pro
RAM- 128 MB
खूबियां
यह फिटनेस को प्राथमिकता देने वाले लोगों के लिए सही पसंद होगी
इसे सिंगल चार्ज पर आप 5 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है
इसमें आपको 4 अलग-अलग रंगों के विकल्प मिल जाएंगे
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
CrossBeats Everest 2.0 2025 Smart Watch
यह स्टाइलिश यूनीसेक्स स्मार्टवॉच CrossBeats ब्रांड की है। ब्लैक और ग्रीन दो रंगों के विकल्पों में आने वाली यह वॉच मजबूत बनावट से लैस है; जो धूल, नमी या झटके को झेल सकती है। 850 Nits की अधिकतम ब्राइटनेस वाले शानदार 1.43 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले पर आप हर जानकारी को आशानी से पढ़ सकेंगे। 466x466 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ, यह आपको धूम में भी बेहतरीन डिस्प्ले प्रदान कर सकती है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट मोड हैं जो आपको घर पर किए जाने वाले वर्कआउट से लेकर आउटडोर एडवेंचर तक सब कुछ ट्रैक करने की सुविधा देते हैं। इस Smartwatch के बायो सेंसर की मदद से अपने स्टेप्स, हार्ट रेट और अन्य सभी चीजों को ट्रैक कर सकते हैं जो आपको रियल टाइम में फीडबैक भी देगा। वहीं, क्विक अलर्ट के साथ नोटिफिकेशन, रिमाइंडर, अलार्म और अन्य अपडेट्स से मिल सकते हैं। इसको सिंगल चार्ज पर आसानी 15 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- CrossBeats
ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड
विशेषता- स्लीप मॉनिटर
बैटरी क्षमता- 320 Milliamp Hours
कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
सीरीज- Everest
डायमेंशन- 4.5 x 4.5 x 1.07 सेंटीमीटर
वजन- 200 ग्राम
खूबियां
यह 15 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो सकती है
नई 5.3 ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी के साथ आप अपनी कलाई पर चलते-फिरते कॉल भी कर सकते हैं
इसमें लगी टॉर्च के साथ आपको अंधेरे में चलने व ट्रैक करने की सुविधा मिल जाएगी
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं
ऐसे ही कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर
03
Redmi Watch 5 Lite
चौकोर आकार के डायल के साथ आने वाली यह स्मार्टवॉच Redmi ब्रांड की है। इसके 1.85 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ प्रीमियम स्टाइल और कार्यक्षमता का अनुभव आपको हो सकता है। यह 600 Nits की अधिकतम ब्राइटनेस और 410 x 502 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दे सकती है, जिससे धूप में भी साफ डिस्प्ले दिखाई दे सकता है। इसकी जबकि 18 दिनों की बैटरी लाइफ बिना किसी रुकावट इसे इस्तेमाल करने में मदद करेगी। इस Redmi वॉच की रिफ्रेश रेट 60Hz है, जो इसे बेहद स्मूथ और रिस्पॉन्सिव बनाती है। आउटडोर ऐक्टिविटी के दौरान सही लोकेशन ट्रैकिंग और भरोसेमंद रूट मैपिंग के लिए फाइव-सिस्टम जीपीएस टेक्नोलॉजी मिलती है। इसका शानदार जेस्चर कंट्रोल फीचर हर ऐक्टिविटी की सही निगरानी सुनिश्चित करता है। कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली स्मार्टवॉच है जो HyperOS द्वारा संचालित है। यह एक उपयोग में आसान अनुभव प्रदान करती है। अपने कस्टमाइजेबल वॉच फेस, नोट्स ऐप से टास्क सिंकिंग, कैलेंडर ऐप से इवेंट रिमाइंडर और मौसम अपडेट जैसी सुविधाओं के साथ, यह स्मार्टवॉच प्रीमियम पसंद हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Redmi
ऑपरेटिंग सिस्टम- xiaomi hyperos
मेमोरी- 24MB
विशेषता- GPS
बैटरी क्षमता- 470
कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
कलर- ब्लैक
वजन- 100 ग्राम
खूबियां
इसका ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले बिना रुकावट उपयोग सुनिश्चित करता है
इसमें आपको 150+ वर्कआउट मोड्स मिल जाएंगे
5ATM जल प्रतिरोध क्षमता 50 मीटर तक की गहराई वाले पानी में सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करती है
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी स्टेप काउंटिंग सटीक न होने की शिकायत की है
04
boAt Chrome Horizon, Premium Metal Body
कोको ब्राउन, मिडनाइट ब्लैक, रॉयल ब्लू और स्टील ब्लैक रंगों के विकल्पों में आने वाली यह वॉच भारतीय ब्रांड boAt की है। आप इस घड़ी को खास बनाने के लिए गैलरी से 3-5 सेकंड का वीडियो चुनें और उसे वॉच फेस के रूप में सेट करें। साथ ही, क्लाउड और कस्टम वॉच फेस स्टूडियो से वॉच फेस की बड़ी रेंज भी आपको मिलेगी। एचआरवी ट्रैकिंग के साथ हार्ट रेट में होने वाले उतार-चढ़ाव की जानकारी मिल सकती है। यह आपके रोज के स्ट्रेस लेवल के स्तर को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगी, जिससे आप अपने स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए रख सकते हैं। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ इसके 1.51 इंच AMOLED डिस्प्ले पर लाइव और साफ दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है। इसकी बिल्ट-इन ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ, आप सीधे कॉल का जवाब दे सकते हैं और कॉल कर भी सकते हैं। सिंगल चार्ज पर इसे करीब 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- boAt
ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड
विशेषता- स्लीक डिजाइन
कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
सीरीज- Chrome horizon
कलर- मिडनाइट ब्लैक
बैटरी- 300 Kilowatt Hours
वजन- 60 ग्राम
खूबियां
यह करीब 45 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो सकती है
फंक्शनल क्राउन की मदद से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है
इसमें मल्टी स्पोर्ट्स मोड कई सारी ऐक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने स्टेप ट्रैकिंग से निराशा व्यक्त की है
05
अब समझिए इन सभी स्मार्टवॉच के विकल्पों के बीच का अंतर
ब्रांड व मॉडल
स्क्रीन साइज
बैटरी लाइफ
खासियत
Noise Halo Plus Elite Edition Smartwatch
1.46 इंच
करीब 7 दिन
म्यूजिक प्लेबैक
Fastrack Astor FR2 Pro 1.43" AMOLED Stainless Steel Smart Watch
1.43 इंच
करीब 5 दिन
स्मार्ट कॉलिंग
CrossBeats Everest 2.0 2025 Smart Watch
1.43 इंच
करीब 15 दिन
100+ स्पोर्ट्स मोड
Redmi Watch 5 Lite
1.96 इंच
करीब 18 दिन
HyperOS द्वारा संचालित
boAt Chrome Horizon, Premium Metal Body Smartwatch
1.51 इंच
करीब 7 दिन
फास्ट चार्जिंग
नोट: यहां बताए गए स्मार्टवॉच की MRP ₹5,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान कीमत ₹5,000 से कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
क्या ₹5,000 से कम में बढ़िया स्मार्टवॉच मिल सकती हैं?
हां, ₹5,000 के बजट में आपको बेहतरीन फीचर्स वाली स्मार्टवॉच आसानी से मिल सकती हैं। आजकल इस रेंज में Noise, boAt, Redmi, Fastrack और CrossBeats जैसे ब्रांड्स जैसे ब्रांड्स लोकप्रिय हैं। इनमें आपको AMOLED डिस्प्ले, GPS, और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो शानदार अनुभव देते हैं।
क्या ₹5,000 से कम वाली स्मार्टवॉच यूनीसेक्स होती हैं?
हां, ₹5,000 से कम कीमत वाली अधिकांश स्मार्टवॉच यूनीसेक्स होती हैं। इनका डिज़ाइन और स्ट्रैप इस तरह बनाया जाता है कि वे महिला और पुरुष दोनों पर अच्छे लगें। हालांकि, कुछ मॉडल्स विशेष रूप से महिलाओं के लिए छोटे डायल और फेमिनिन रंगों में भी आते हैं।
क्या ₹5,000 से कम वाली स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ अच्छी होती है?
हां, ₹5,000 के बजट में आने वाली स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ काफी प्रभावशाली होती है। सामान्य उपयोग पर ये 7 से 10 दिन तक आराम से चलती हैं। हालांकि, अगर आप ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और लगातार ब्लूटूथ कॉलिंग का उपयोग करते हैं, तो बैटरी 2 से 3 दिन तक सिमट सकती है।