Lenovo Tablet के ये मॉडल्स हैं प्रदर्शन और फीचर्स में सबसे आगे, देखें 5 बढ़िया ऑप्शन

अगर आप किफायती कीमत में एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और पावरफुल टैबलेट चाहते हैं, तो Lenovo का Tab एक समझदारी भरा चुनाव बन सकता है। यह न सिर्फ आपकी रोज दिन की जरूरतों जैसे पढ़ाई या ऑफिस के काम आदि को पूरा कर सकता है, बल्कि आपको एक शानदार डिजिटल अनुभव भी दे सकता है।

Lenovo Tablet के ये मॉडल्स हैं प्रदर्शन और फीचर्स में सबसे आगे, देखें 5 बढ़िया ऑप्शन
Lenovo के धांसू Tablets मिलेंगे यहां

चाहे ऑनलाइन पढ़ाई करनी हो, ऑफिस का काम निपटाना हो या फिर फ़िल्में और गेम्स का मजा लेना हो, आज के डिजिटल जमाने में एक अच्छा टैब हर काम को आसान बना सकता है। अगर आप भी एक भरोसेमंद और दमदार Lenovo Tablets की तलाश में हैं, तो लेनोवो ब्रांड के बेहतरीन मॉडल्स आपके लिए अच्छा चॉइस साबित हो सकता है। ये अपनी शानदार डिस्प्ले, तेज प्रदर्शन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इसकी बड़ी और साफ स्क्रीन वीडियो देखने या पढ़ने का अनुभव और भी बेहतर बना सकती है। साथ ही, दमदार प्रोसेसर और पर्याप्त रैम की वजह से मल्टीटास्किंग करना भी बेहद आसान हो सकता है। वहीं, बैटरी लाइफ की बात करें तो ये लंबे समय तक आपका साथ निभा सकते है। एक बार चार्ज करने पर आप घंटों तक बिना रुकावट काम कर सकते हैं या मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, इसमें मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स इसे बच्चों, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स सभी के लिए उपयोगी बना सकते हैं।

देखें 5 बढ़िया मॉडल्स नीचे -

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Lenovo Tab Plus with Octa JBL Hi-Fi Speakers

    आपको भी चाहिए लेनोवो का एक बढ़िया टैबलेट तो यह 11.5 इंच स्क्रीन साइज़ वाला टैब आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है जो 2K डिस्प्ले के साथ आता है जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ काम करता है और आपको स्मूथ प्रदर्शन दे सकता है। इसमें मौजूद ऑक्टा जेबीएल हाई-फाई स्पीकर, 4 ट्वीटर, डॉल्बी एटमॉस के साथ 4 फोर्स-बैलेंस्ड बास यूनिट आपको शानदार ऑडियो का अनुभव दे सकते हैं जिससे आप आराम से इसपर फिल्म देखने का और गेम खेलने का मजा भी ले सकते हैं। वहीं, यह 128 जीबी के साथ आपको अच्छा-खासा स्टोरेज दे सकता है जिससे आप अपने जरूरी फाइल्स इसमें संभाल कर रख सकते हैं। वहीं, इसमें दिए गए 8600 mAh बैटरी 45 W के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करते हैं जिससे यह एक बार चार्ज करने पर 11 घंटे तक आराम से चल सकता है और साथ ही, मात्र 1 किलो 120 ग्राम वजन के साथ यह हल्का भी है जिसे आप आराम से कहीं भी लेकर आ-जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - Tab Plus
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 128 GB
    • स्क्रीन साइज़ - 11.5 इंच 
    • अधिकतम डिस्प्ले रेसोल्यूशन - 2560x1440 पिक्सल 
    • रंग - लुना ग्रे 
    • प्रोसेसर ब्रांड - मीडिया टेक 
    • कनेक्टिविटी टाइप - वाईफाई 

    खासियत 

    • इसमें 8.0 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है जो फेस अनलॉक सिस्टम के साथ आता है और साथ ही, 8.0 MP का रियर कैमरा भी दिया गया है जो ऑटोफोकस के साथ आता है। 
    • इसमें कनेक्टिविटी के लिए 1 यूएसबी-सी पोर्ट, हेडफोन/माइक्रोफोन के लिए 1 3.5 मिमी पोर्ट और 1 माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। 
    • यह IP52 सर्टिफाइड है जो धूल और पानी से इसे बचा कर रखने में मदद कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।   

    हरजिंदगी योर पिक्स पर आपको इस प्रकार की अन्य जानकारी मिल जाएगी।

    01
  • Lenovo {Smartchoice} Idea Tab Pro with Pen Plus

    इस टैबलेट में दिया गया 12.7 इंच का 3K एलसीडी डिस्प्ले 2944 x 1840 रेजोल्यूशन और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूथ और शार्प विज़ुअल अनुभव दे सकता है। 400 निट्स ब्राइटनेस के कारण आउटडोर में भी स्क्रीन साफ और जीवंत दिख सकती है, जिससे मूवी देखना, गेम खेलना या ऑनलाइन क्लास लेना और भी मजेदार बन सकता है। इस मॉडल की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें लगा मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 4nm चिप डिज़ाइन के साथ तेज, ऊर्जा दक्ष और भरोसेमंद प्रदर्शन दे सकता है। 12GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ मल्टीटास्किंग बेहद आसान हो सकती है, वहीं माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही, पावर के मामले में भी यह टैबलेट निराश नहीं करेगा, क्योंकि इसमें मौजूद 10200mAh की बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगभग 11 घंटे तक यूट्यूब स्ट्रीमिंग का साथ दे सकती है। वहीं, 45W फास्ट चार्जर जल्दी चार्जिंग सुनिश्चित करता है। वाईफाई 6E सपोर्ट के साथ इंटरनेट स्पीड और कनेक्टिविटी भी बेहद शानदार मिल सकती है और आप आराम से अपने काम को कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - IdeaTab Pro
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 256 GB
    • स्क्रीन साइज़ - 12.7 इंच 
    • अधिकतम डिस्प्ले रेसोल्यूशन - 2944x1840 पिक्सल 
    • रंग - लुना ग्रे 
    • प्रोसेसर ब्रांड - मीडिया टेक 
    • कनेक्टिविटी टाइप - ब्लूटूथ, वाईफाई 

    खासियत 

    • इसके चार JBL स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस के साथ दमदार और क्लियर साउंड दे सकते हैं, जिससे गाना सुनने या फिल्म देखने का मजा बढ़ सकता है। वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी के लिए इसमें फ्रंट 8MP कैमरा और रियर 13MP कैमरा फ्लैशलाइट के साथ दिया गया है, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए सही हो सकता है। 
    • यह टैब पेन प्लस के साथ आता है जिससे आपके लिखने या चित्र बनाने या सर्च करने का काम आसान हो सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Lenovo Idea Tab Smartchoice with Pen

    लेनोवो आइडिया टैब स्मार्टचॉइस एक आधुनिक और पावरफुल टैबलेट माना गया है। इसमें 11 इंच का बड़ा 2.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो आपके देखने के अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही, इसके स्क्रीन की ब्राइटनेस 500 निट्स है, जिससे धूप की तेज रोशनी में भी आपको स्क्रीन साफ-साफ दिख सकता है। वहीं, इस Lenovo टैब में दिया गया TÜV लो ब्लू लाइट फीचर आंखों की सुरक्षा कर सकता है, जिससे लंबे समय तक भी इस टैब के इस्तेमाल पर आपकी आंखों में कोई समस्या नहीं होगी। आपको बता दे यह Tablet मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर चलता है, जो आपको स्मूथ पप्रदर्शन दे सकता है और साथ ही, इसका परफॉर्मेंस रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इसमें दिए गए चार स्पीकर Dolby Atmos के साथ शानदार साउंड दे सकते हैं जिससे इसपर गाने सुनने या फिल्म देखने का काम भी बढ़िया बन सकता है। आपको बता दें इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मौजूद है जिसके साथ यह काफी स्मूद अनुभव दे सकता है। वहीं, इसके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - IdeaTab 
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 256 GB
    • स्क्रीन साइज़ - 11 इंच 
    • अधिकतम डिस्प्ले रेसोल्यूशन - 2560x1600 पिक्सल 
    • रंग - लुना ग्रे 
    • प्रोसेसर ब्रांड - मीडिया टेक 
    • कनेक्टिविटी टाइप - ब्लूटूथ, वाईफाई, सेल्युलर 

    खासियत 

    • इसमें 5G और वाईफाई दोनों का सपोर्ट मिलता है, जिससे आपको स्थिर इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा मिल सकती है। 
    • यह एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है जिससे आपके काम आराम से हो सकते हैं और यह मल्टीटास्किंग सक्षम हो सकता है।  
    • इसका 7040mAh बैटरी पूरे दिन चलने में मदद कर सकती है और इसकी मदद से लगभग 12 घंटे तक यूट्यूब स्ट्रीमिंग की जा सकती है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को इसका फंक्शन पसंद नहीं आया। 
    03
  • Lenovo Tab M11

    लेनोवो ब्रांड का यह टैबलेट रोजाना के इस्तेमाल के साथ-साथ मनोरंजन और पढ़ाई को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस टैबलेट में 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे स्टोरेज की चिंता नहीं रहती। अमेजन पेज की जानकारी के अनुसार, यह एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और कंपनी की ओर से दो ओएस अपडेट तथा जनवरी 2028 तक सुरक्षा अपडेट मिलने की उम्मीद है, जिससे यह लंबे समय तक उपयोग के लिए उपयुक्त बन सकता है। 4जी एलटीई और वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा इसे हर जगह इंटरनेट से जोड़े रख सकती है। वहीं, इसमें 11 इंच की बड़ी और शानदार डिस्प्ले दी गई है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 72 प्रतिशत एनटीएससी कलर सपोर्ट और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे वीडियो देखना और गेम खेलना बेहद स्मूद और आरामदायक अनुभव दे सकता है। इसका डिज़ाइन स्लीक और मजबूत है तथा इसे आईपी52 सर्टिफिकेशन मिला हुआ है, जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रख सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - Lenovo Tab M 10
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 128 GB
    • स्क्रीन साइज़ - 11 इंच 
    • अधिकतम डिस्प्ले रेसोल्यूशन - 1920x1080 पिक्सल 
    • रंग - सीफॉर्म ग्रीन  
    • प्रोसेसर ब्रांड - मीडिया टेक 
    • कनेक्टिविटी टाइप - वाईफाई 

    खासियत

    • इसमें क्वाड स्पीकर दिए गए हैं, जो डॉल्बी एटमॉस तकनीक से ऑप्टिमाइज़्ड हैं और दमदार व साफ आवाज प्रदान कर सकते हैं। 
    • इसमें आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो फेस अनलॉक और फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकता है, जबकि पीछे 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। 
    • इसमें मौजूद टीयूवी राइनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी आंखों पर कम असर पड़ सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसे इस्तेमाल करते समय इसमें लैग की समस्या बहुत होती है। 

    टैबलेट के अलावा टीवी, साउंडबार, लैपटॉप, हेडफोन्स जैसे गैजेट के बारे में जानकारी के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर क्लिक कर सकते हैं।

    04
  • Lenovo Tab P12- ZACH0070IN

    इस टैब में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो आपके रोजाना के काम को आसान बना सकता है और साथ ही, मल्टीटास्किंग तक को आसानी से संभाल सकता है। यह एक बड़ा और दमदार टैबलेट है, जो खास तौर पर पढ़ाई, मनोरंजन और काम तीनों के लिए बनाया गया है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही, इसमें 12.7 इंच का शानदार 3k डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेज़ोल्यूशन 2944 × 1840 है और यह एक अरब रंगों को सपोर्ट करता है, जिससे तस्वीरें और वीडियो बेहद जीवंत दिख सकते हैं और आप फिल्म देखने या गेम खेलने का मजा भी ले सकते हैं। वहीं, इसमें क्वाड जेबीएल स्पीकर दिए गए हैं, जो डॉल्बी एटमॉस के साथ मिलकर बेहतरीन और दमदार साउंड अनुभव दे सकते हैं। साथ ही, यह 10200 एमएएच की बड़ी बैटरी लंबे समय तक चल सकती है, जिससे बार-बार चार्ज करने की चिंता नहीं रहती और आप बिना किसी रुकावट के 10 घंटे तक अपने काम को कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - Tab P12 
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 128 GB
    • स्क्रीन साइज़ - 12.7 इंच 
    • अधिकतम डिस्प्ले रेसोल्यूशन - 2944x1840 पिक्सल 
    • रंग - स्टॉर्म ग्रे 
    • प्रोसेसर ब्रांड - मीडिया टेक 
    • कनेक्टिविटी टाइप - वाईफाई 

    खासियत

    • यह टैबलेट वाई-फाई 6 सर्टिफाइड है और इसमें ब्लूटूथ 5.1 तथा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मौजूद है, जो इसे मल्टीपल कनेक्टिविटी प्रदान कर सकती है। 
    • इसमें दिया गया 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
    • एंड्रॉइड 13 पर चलने वाला यह टैबलेट एक स्मूद और आधुनिक यूजर अनुभव प्रदान कर सकता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।
    05

जानें आपके लिए कौन-सा लेनोवो टैबलेट है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया लेनोवो टैबलेट चुन सकते हैं- 

मॉडल 

स्क्रीन साइज़ 

औसत बैटरी लाइफ 

वजन 

Lenovo Tab Plus with Octa JBL Hi-Fi Speakers - ‎ZADX0098IN

11.5 इंच 

12 घंटा 

1 किलो 120 ग्राम 

Lenovo {Smartchoice} Idea Tab Pro with Pen Plus - ‎ZAE40195IN

12.7 इंच 

11 घंटा 

620 ग्राम 

Lenovo Idea Tab Smartchoice with Pen - ‎ZAFM0706IN

11 इंच 

9 घंटा 

480 ग्राम 

Lenovo Tab M11

11 इंच

760 ग्राम 

Lenovo Tab P12 - ZACH0070IN

12.7 इंच 

10 घंटा 

615 ग्राम 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • लेनोवो का कौन-सा टैबलेट अच्छा है?
    लेनोवो का बढ़िया टैबलेट आपकी जरूरत पर निर्भर करता है, लेकिन पढ़ाई, काम और मनोरंजन के लिए लेनोवो के लेटेस्ट और मिड-रेंज टैब सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
  • क्या लेनोवो टैब पढ़ाई के लिए अच्छा है?
    आमतौर पर, लेनोवो टैब पढ़ाई के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। इसकी बड़ी स्क्रीन, अच्छी बैटरी लाइफ और स्मूद परफॉर्मेंस ऑनलाइन क्लास और नोट्स बनाने में मदद कर सकती है।
  • क्या लेनोवो टैब में गेमिंग की जा सकती है?
    लेनोवो टैब पर सामान्य और मिड-लेवल गेम्स आसानी से खेले जा सकते हैं। अच्छे प्रोसेसर और ग्राफिक्स की वजह से गेमिंग का अनुभव स्मूद रह सकता है और आप इसका लुफ्त उठा सकते हैं।