5.1 Surround Sound सिस्टम के साथ मिलेगा घर बैठे सिनेमा का अनुभव
दमदार 5.1 Surround Sound के साथ आपको भी चाहिए फिल्में देखने का मजा, गेमिंग और गाने सुनने का अनुभव तो घर ले आइए इन स्पीकर सिस्टम को। इनमें आपको दमदार साउंड के साथ ही मिलेगा शक्तिशाली बेस और संतुलित ध्वनि, जो आपके मनोरंजन को और भी मजेदार बना सकता है।
आपके मनोरंजन को शानदार बनाने और साथ ही आपको घर बैठे थिएटर जैसे साउंड का अनुभव देने के लिए हम आपके लिए कुछ ऐसे साउंड सिस्टम के विकल्प लेकर आए हैं, जो इस काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। जी हां, हम बता कर रहे हैं 5.1 सराउंड साउंड सिस्टम की। ये 5.1 ऑडियो चैनल के जरिए संतुलित ध्वनि, शक्तिशाली बेस और बेहतरीन साउंड देने में सक्षम होते हैं, जो आपके किसी भी प्रकार के मनोरंजन का मजा बढ़ा सकते हैं। इस सूची में आपको Sony, Samsung, Zebronics, boAt, और साथ ही Mivi के Surround Sound सिस्टम के विकल्प देखने को मिलेंगे। इन सभी सिस्टम को आप आसानी से अपनी टीवी, फोन, लैपटॉप और टैब जैसे अलग-अलग उपकरणों के साथ जोड़ सकते हैं। ऐसे में आपको चाहें फिल्में देखनी हों, गाने सुनने हों या फिर गेम खेलने हों आप हर एक मनोरंजन को शानदार साउंड के साथ मजेदार बना सकते हैं। आप इनके 5 बेहतरीन विकल्प नीचे देख सकते हैं-
अन्य उपकरणों की जानकारी पाने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Sony HT-S20R Real 5.1ch Dolby Digital Soundbar for TV with subwoofer
इस सोनी साउंडबार होम थिएटर सिस्टम में आप Dolby डिजिटल के साथ मिलने वाले 5.1 ऑडियो चैनल्स के जरिए एक शानदार व उच्च क्वालिटी वाले साउंड का मजा ले सकते हैं। इसका 5.1 चैनल सराउंड साउंड आपको संतुलित, तेज और बेस से भरपूर आवाज देता है। यह रियर स्पीकर और एक बाहरी सबवूफर के साथ काम करने वाले 3-चैनल वाले साउंडबार के जरिए गतिशील, इमर्सिव, सिनेमाई ध्वनि प्रदान करता है। इसमें आसान ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिस वजह से आप तारों के झंझट से भी मुक्त रहते हैं। इसके अलावा 5.1 Soundbar में यूएसबी प्लेबैक की सुविधा भी दी गई है, यानि आप USB स्टिक के जरिए भी इसमें म्यूजिक प्ले कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
स्पीकर साइज- 20 मिमी
वूफर डायमीटर- 12 इंच
कंट्रोल मेथड- रिमोट
माउंटिंग- फ्लोर स्टैंडिंग
अधिकतम रेंज- 10 मीटर
आउटपुट पावर- 400 वाट
मॉडल नं- HT-S20R
खूबियां
इस साउंडबार में अलग-अलग कंटेंट के लिए ऑटो, स्टैंडर्ड, सिनेमा और संगीत जैसे साउंड मोड्स मिलते हैं।
HDMI ARC केबल कनेक्शन के जरिए टीवी को साउंडबार से जोड़ना बेहद सरल रहता है।
इसका डॉल्बी डिजिटल फीचर बेहतरीन क्वालिटी वाला सराउंड साउंड उत्पन्न करता है।
वायरलेस कनेक्शन के साथ USB प्लेबैक की सुविधा उपकरणों को जोड़ने का काम आसान बनाती है।
कमी
अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से जुड़ी शिकायत की।
01
LG Soundbar S65TR, 600W, 5.1 Ch Home Theater Soundbar
5.1 चैनल सराउंड साउंड वाला यह एलजी होम थिएटर साउंडबार आपके घरेलू मनोरंजन का स्तर बढ़ा सकता है। इसके रियर स्पीकर और सबवूफर एकसाथ मिलकर 600 वाट का पावर आउटपुट उत्पन्न करते हुए शानदार साउंड देते हैं। यह बिल्ट-इन Wireless रिसीवर के साथ आता है, जिसकी वजह से आप इसके रियर स्पीकर को कमरे के किसी भी कोने में बिना किसी तार को जोड़े रख सकते हैं और म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। अगर आपके घर में LG का टीवी है, तो आप इसके WOW इंटरफेस का इस्तेमाल करके साउंडबार के कई फंक्शन (जैसे मोड्स और प्रोफाइल) को सीधा टीवी के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें वायरलेस ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही सभी उपकरणों को सहजता के साथ जोड़ने के लिए HDMI Arc, ऑप्टिकल और यूएसबी पोर्ट भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
माउंटिंग- वॉल माउंट
कंट्रोलर टाइप- रिमोट
स्पीकर साइज- 1 इंच
ऑडियो आउटपुट- सराउंड
आउटपुट पावर- 600 वाट
मॉडल नं- S65TR
कंपैटिबल डिवाइस- टेलीविजन
खूबियां
Dolby Digital 5.1 ऑडियो चैनल के साथ कमरे के हर कोने में एकसमान और शानदार साउंड मिलता है।
दो रियर स्पीकर और एक सबवूफर एकसाथ मिलकर स्पष्ट ऑडियो और बेसयुक्त साउंड देते हैं।
AI साउंड प्रो टेक्नोलॉजी कंटेंट का पता लगाकर उसी के अनुसार संतुलित साउंड देने का काम करती है।
इस साउंडबार को रिमोट के साथ-साथ एलजी टीवी के जरिए भी आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
कमी
अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने सबवूफर सही से काम ना करने की बात कही।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Mivi Superbars Nova 780 Watts Dolby Audio Home Theatre Speaker
अधिक स्पष्ट और शक्तिशाली साउंड देने के लिए यह Mivi होम थिएटर स्पीकर डॉल्बी ऑडियो के साथ आता है। यह यह शार्प एवं दमदार साउंड के लिए अनेक चैनलों पर ऑडियो सिग्नलों को प्रोसेस करता है। इसमें असली जैसे साउंड का मजा देने वाला 780 वाट का पावर आउटपुट मिलता है। इस Home Theatre System में 3 इन-बिल्ट फुल रेंज स्पीकर, 2 फुल रेंज सैटेलाइट स्पीकर और एक बाहरी Subwoofer मिलता है, जिनके साथ स्पष्ट और बेहतरीन ध्वनि वाला साउंड सुनने को मिलता है। इसके साउंड के साथ आप तेज स्पष्ट आवाज से लेकर बेहतरीन मीडियम और साथ ही तीव्र कम ध्वनि का भी आनंद ले सकते हैं। यह पतले क्रोम-फिनिश वाले डिजाइन में आता है, जिसके पिआनो-फिनिश वाले साइड पैनल्स इसे अधिक स्टाइलिश बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
इनक्लोजर मटेरियल- प्लास्टिक
माउंटिंग- टेबलटॉप माउंट
अधिकतम रेंज- 10 मीटर
कंट्रोल मेथड- रिमोट
ऑडियो आउटपुट- सराउंड
मॉडल नं- SBFTC34
कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, Coaxial, HDMI, ऑप्टिकल, USB
खूबियां
हर कंटेंट को अच्छे साउंड के साथ देखने के लिए मूवी, म्यूजिक, न्यूज और स्पोर्ट्स जैसे साउंड मोड्स मिलते हैं।
8 इंच का डेडिकेटेड सबवूफर साउंड में दमदार बेस जोड़ने का काम करता है।
3 इंटर्नल और 2 एक्सटर्नल स्पीकर्स के साथ आपको तेज और संतुलित आवाज वाला साउंड मिलता है।
डॉल्बी ऑडियो के साथ मल्टीपल चैनल्स के जरिए तीव्र, बेसयुक्त साउंड का मजा मिलता है।
कमी
अमेजन पर ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
03
ZEBRONICS Juke BAR 7600 Soundbar, 300 Watts, 5.1 Surround
इस जेब्रोनिक्स साउंडबार के जरिए कुल 300 वाट का पावर आउटपुट मिलता है, जिसमें सबवूफर और रियर सैटेलाइट स्पीकर्स शामिल हैं। यह 5 x 9 सेमी के ड्राइवर वाले स्पीकर के जरिए शक्तिशाली साउंड देता है। वहीं, इसमें मिलने वाला 6.5 इंच का सबवूफर गहरा और शानदार बेस डिलीवर करता है। इसके डुअल सैटेलाइट स्पीकर के जरिए संतुलित आवाज मिलती है। कुल मिलाकर, आपको इसके जरिए संतुलित, तीव्र और बेसफुल साउंड मिल सकता है। इस Sound Bar में 5.1 चैनल का सराउंड साउंड मिलता है, जो डायरेक्शनल ऑडियो के लिए एक सिम्युलेटेड मल्टी-चैनल वातावरण तैयार करता है जिससे एक खो जाने वाली और सिनेमाई ध्वनि अनुभव मिलता है। यह वायरलेस ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अलावा ARC, USB, ऑप्टिकल और AUX इनपुट के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
आउटपुट पावर- 300 वाट
फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
ऑडियो ड्राइवर साइज- 16.51 सेमी
मॉडल नं- Juke BAR 7600
माउंटिंग टाइप- फ्री स्टैंडिंग
स्पीकर टाइप- साउंडबार
खूबियां
साउंडबार वॉल्यूम, प्लेबैक और ऑडियो नियंत्रण के लिए रिमोट कंट्रोल के साथ आता है।
साउंडबार में सैटिंग्स और आसान मोड पहचान के लिए एक एलईडी डिस्प्ले दिया गया है।
तीन ड्राइवर वाला साउंडबार एक शानदार साउंड उत्पन्न करता है।
मल्टी-कनेक्टिविटी फंक्शन के जरिए इसमें उपकरणों को जोड़ना आसान रहता है।
कमी
अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने रिमोट सही से काम ना करने की बात कही।
इस boAt साउंडबार में 5.1 चैनल ऑडियो के साथ वायर्ड सबवूफर और वायरलेस रियर स्पीकर्स मिलते हैं, जिसमें वायर्ड सबवूफर जोरदार बास प्रदान करता है, जबकि वायरलेस रियर सैटेलाइट स्पीकर सिनेमाई गहराई जोड़ते हैं। यह Dolby ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसके जरिए साउंडबार घर में ही आपको थिएटर जैसे साउंड का मजा दे सकता है। इसमें 500 वाट के पावर आउटपुट के साथ बोट का सिग्नेचर साउंड मिलता है। वहीं, यह AUX, USB, ऑप्टिकल, और HDMI (ARC) जैसे अलग-अलग कनेक्टिविटी इनपुट के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ के जरिए उपकरणों को जोड़ने की भी सुविधा मिलती है। इस साउंड सिस्टम में म्यूजिक, मूवी, नाइट और न्यूज 4EQ मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने कंटेंट के अनुसार बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
माउंटिंग- टेबलटॉप माउंट
ऑडियो आउटपुट- सराउंड
कंट्रोल मेथड- रिमोट
आउटपुट पावर- 500 वाट
कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
ऑडियो ड्राइवर- डायनमिक
मॉडल नं- HA0176
खूबियां
साउंडबार की आवाज, मोड आदि को नियंत्रित करने क लिए मास्टर रिमोट कंट्रोल मिलता है।
वायर्ड सबवूफर आवाज में तेज बोस जोड़कर साउंड को मजेदार बनाता है।
सैटेलाइट स्पीकर वायरलेस होने के कारण इन्हें सेटअप करना आसान रहता है।
कमी
कुछ ग्राहकों ने वूफर सही से काम ना करने की शिकायत की।
05
5 विकल्पों में से आपके लिए कौन सा सही रहेगा?
ऊपर दिए गए पांचों विकल्पों में से कौन सा सही रहेगा, यह पूरी तरह से आपकी प्राथमिकताओं और बजट पर निर्भर करता है। ऐसे में हम इन पांचों साउंड सिस्टम की कुछ खास बिन्दुओं पर तुलना करेंगे, ताकि आप इनमें से सही विकल्प का चुनाव कर सकें-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
5.1 सराउंड साउंड सिस्टम क्या है?
5.1 सराउंड साउंड सिस्टम एक ऑडियो सिस्टम है जिसमें स्पीकर और एक सबवूफर होता है। यह एक इमर्सिव ऑडियो अनुभव बनाता है जो फिल्मों, संगीत और वीडियो गेम के लिए बहुत अच्छा है।
5.1 सराउंड साउंड सिस्टम के क्या फायदे हैं?
यह आपको एक इमर्सिव ऑडियो अनुभव देता है, जिससे फिल्में और गेम और भी रोमांचक लगते हैं।
किस ब्रांड के पास अच्छे 5.1 सराउंड साउंड सिस्टम मिल सकते हैं?
आपको LG, boAt, Zebronics, Mivi और Sony जैसे ब्रांड के पास शानदार 5.1 सराउंड साउंड सिस्टम मिल सकते हैं। ये अच्छी साउंड क्वालिटी और आसान कनेक्टिविटी सुनिश्चित करते हैं।