Holi 2023: होलिका दहन के दिन करें ये 10 टोटके

Holi 2023: होलिका दहन के दिन करें ये 10 टोटके
Anuradha Gupta

साल भर के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर होली का त्यौहार जल्‍दी ही आने वाला है। इस वर्ष होली मार्च 8 को ही पड़ रही है, ऐसे में देखा जाए तो लगभग 1 महीने का ही समय बचा है। होली का उत्साह अभी से ही लोगों के मन में देखा जा सकता है। यह त्यौहार है ही ऐसा, जब लोग सारे दुख दर्द भूल कर अपने लिए खुशियां तलाशने लगते हैं। 

होली इसलिए भी महत्वपूर्ण त्यौहार है क्योंकि इसमें होलिका दहन होता है। इस दहन को हिंदू धर्म में सबसे बड़ा हवन पाना गया है। इस हवन में न लोग केवल अपने अंदर की बुराई का दहन करते हैं बल्कि जीवन में मौजूद नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए भी प्रयास करते हैं। 

इस दिन आप कुछ आसान टोटके करके अपनाकर जीवन में आ रही दिक्कतों को दूर कर सकती हैं। इस विषय में हमारी बात पंडित विनोद सोनी जी से हुई है। वह कहते हैं, 'यह दहन बुराई पर अच्छाई की जीत होता है। इस दहन को हिंदू धर्म का सबसे बड़ा हवन माना गया है। लोग इस हवन कुंड से कुछ अंश घर ले जाते हैं और घर की ऊर्जा को शुद्ध करते हैं।' पंडित जी कुछ आसान टोटके भी बताते हैं- 

इसे जरूर पढ़ें: Holi 2023: होली की तिथि, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व

1 होलिका की राख

होलिका की राख को घर लाएं और हर कोने में उसके अंश को रखें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है। 

10 नजर उतारने का टोटका

होलिका दहन से पूर्व सूत से अपने शरीर को नापें और फिर उसे 7 फोल्‍ड में करके दहन में फेंक दें। ऐसा करने से भी खराब नजर उतर जाती है। 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

2 होलिका की परिक्रमा

होलिका दहन के वक्त अगर आप 3 बार होलिका की परिक्रमा करते हैं, तो जीवन की सारी समस्याएं कम हो जाती हैं। महिलाओं को होलिका दहन से पूर्व ही यह परिक्रमा कर लेनी चाहिए। 

3 होलिका दहन के वक्त उपाय

होलिका दहन के दिन आपको 7 लौंग और 5 बताशों को सिर से 7 बार उतार कर अग्नि में फेंक देना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही सारी मुसीबतें कम हो जाती हैं। 

4 उबटन के उपाय

अगर आप पर किसी भी प्रकार की बला है, तो शरीर में उबटन लगाएं और उसे हटाने के बाद जो बचे उसकी पुड़िया बना कर दहन में डाल दें, बला उतर जाती है। 

इसे जरूर पढ़ें: इस वीडियो जरिए वृन्दावन और बरसाना की लट्ठमार होली का उठाएं मजा

5 नारियल का उपाय

होलिका दहन में यदि आप नारियल चढ़ाती हैं तो देवी लक्ष्‍मी आप से प्रसन्न होती हैं। 

6 गोमती चक्र का उपाय

पति-पत्‍नी के बीच अनबन है तो होलिका दहन के दिन गोमती चक्र धारण करें। इससे भी आपको फायदा मिलेगा। 

7 मरीजों के लिए उपाय

अगर होलिका दहन की राख को आप किसी मरीज के माथे पर लगाते हैं, रोग का असर कम होने लगता है। 

8 गोबर का उपाय

गोबर में भी देवी लक्ष्‍मी का वास होता है और अगर आप होलिका में गोबर के कंडे अर्पित करती हैं तो देवी लक्ष्‍मी आप से प्रसन्न होती हैं। 

9 गन्ने और हरे चने का उपाय

हरे चने और गन्ने को होलिका दहन में सेकने पर घन में कभी अनाज की कमी नहीं होती है। 

Holi 2023 Holi Festive Season Festivals of India