लोकप्रिय हिंदी उपन्यास पर आधारित इन फिल्मों के बारे में कितना जानते हैं आप

अगर आपको भी लोकप्रिय हिंदी उपन्यास पढ़ना अच्छा लगता है तो आप भी जानिए उपन्यास पर आधारित इन फिल्मों के बारे में।
Sahitya Maurya

कहा जाता है कि भारतीय हिंदी लेखन का इतिहास किसी सागर से कम नहीं है, जिसे चंद किताबों के जरिए बता पाना बहुत मुश्किल है। भारत इतिहास में हिंदी उपन्यास का बेहद ही महत्व माना जाता है। उपन्यास पर आधारित फिल्म देखना अगर आपको पसंद हैं या फिर आप कुछ अधिक ही फ़िल्मी हैं तो फिर आपको भी इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि आज इस लेख में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोकप्रिय हिंदी उपन्यास पर आधारित हैं। इन उपन्यास और हिंदी फिल्मों के बारे में जानने के बाद आप भी फिल्म देखना और हिंदी उपन्यास पढ़ना पसंद कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

1 गबन

हिन्दी उपन्यास के पाठक 'गबन' पुस्तक के बारे में नहीं जानते हो ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित 'गबन' साहित्य के सर्वाधिक लोकप्रिय उपन्यास में से एक है। आपको बता दें कि इस प्रसिद्ध उपन्यास पर साल 1966 में ऋषिकेश मुखर्जी ने इसी नाम से फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में सुनील दत्त के साथ साधना लीड रोल में थें। उस समय ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में गीत लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गए थे।

2 तमस

हिंदी के विख्यात लेखक भीष्म साहनी का 'तमस' उपन्यास बेहतरीन और प्रसिद्ध उपन्यास में से एक है। यह उपन्यास बंटवारे पर आधारित है। इस प्रसिद्ध पुस्तक पर गोविंद निहलानी ने चार घंटे से ज्यादा की फिल्म बनाई थी। ये फिल्म साल 1988 में आई थी। इस फिल्म में ओम पूरी, पंकज कपूर और अमरीश पुरी भी थे। आपको बता दें कि इसपर टीवी सीरियल भी बनाया गया था।

3 सूरज का सातवां घोड़ा

सूरज का सातवां घोड़ा धर्मवीर भारती द्वारा लिखित एक प्रसिद्ध और लघु उपन्यास है। साल 1992 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल ने इस पुस्तक पर आधारित फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में रजित कपूर, नीना गुप्ता और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। कहा जाता है कि यह फिल्म उपन्यास की तरह फिल्म भी लोकप्रिय रही थी।

इसे भी पढ़ें: सेलेब्रिटीज जिन्हें अपनी गलत टिप्पणी के लिए मांगनी पड़ी माफी

4 गोदान

मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित प्रसिद्ध गोदान उपन्यास के बारे में भला कौन नहीं जनता है। गोदान पर बनी फिल्म का मुरीद लेखक भी रहा है। आपको बता दें कि गोदान पर सबसे पहले 1963 में फिल्म बनी थी। आपको बता दें कि राजकुमार और महमूद मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद इस कहानी को 2004 में टीवी सीरियल के रूप में भी दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया था।    

5 तीसरी कसम

हिंदी उपन्यास में 'तीसरी कसम' का बड़े सम्मान के साथ नाम लिया जाता है। फणीश्वरनाथ रेणु द्वारा लिखित यह किताब लगभग हर हिंदी पाठक के लिए खास है। तीसरी कसम उपन्यास पर साल 1966 में फिल्म आई थी। इस फिल्म में राज कपूर और वहीदा रहमान एक साथ नज़र आए थे। इस फिल्म को शैलेंद्र ने प्रोड्यूस किया था और बासु भट्टाचार्य ने निर्देशित किया था। 

6 पति पत्नी और वो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पति पत्नी और वो हिंदी उपन्यास के लेखक कमलेश्वर है। इस प्रसिद्ध पुस्तक पर आधारित फिल्म बीआर चोपड़ा ने बनाई थी। आपको ये भी बता दें कि इस फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर मुख्य भूमिका में थे। 

इसे भी पढ़ें: निरमा के एड को करिश्मा ने लगाया तड़का, इससे पहले कैडबरी और लिरिल को मिल चुका है नया ट्विस्ट

7 शतरंज के खिलाड़ी

मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित इस उपन्यास पर सत्यजीत रे ने द चेस प्लेयर्स नाम से फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में संजीव कुमार और शबाना आजमी के साथ-साथ अमजद खान और सईद जाफरी भी मुख्य भूमिका में थे। आपकिया जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म 1977 में आई थी और इस फिल्म में कहानी ब्रिटिश भारत की पृष्ठभूमि पर थी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Filmmaker Hindi novels Best Hindi novels Women And Life