भारत की राजनीति की जब-जब बात हो तब-तब उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति की बात की जाती है। ऐसे में हम आज आपके लिए लेकर आए हैं बिहार की पहली महिला सीएम राबड़ी देवी की कहानी। राबड़ी देवी बिहार की सीएम बनी थी यह बात आप बेशक जानती हों लेकिन उसके पीछे की स्टोरी आपको शायद ही मालूम हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।
राबड़ी देवी का मुख्यमंत्री बनने का पूरा सफर महारानी फिल्म में दिखाया गया है। चारा घोटाले मामले में लालू प्रसाद के खिलाफ चार्जशीट दायर होने के बाद बिहार की राजनीति में यह साफ हो गया था कि अब उन्हें मुख्यमंत्री का पद नहीं मिलेगा। यहीं से मौका मिला राबड़ी देवा को और उन्होंने ली सीएम पद की शपथ। शुरुआती समय में वो ऐसा करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी लेकिन वह उठी, लड़ी और जीती भी।
इसे भी पढ़ेंःजानें कौन हैं सुष्मिता शुक्ला जो बनी हैं फेडरल रिजर्व ऑफ न्यूयॉर्क की फर्स्ट वाइस प्रेसिडेंट और सीईओ
शुरुआत में राबड़ी देवी को नई जिम्मेदारियों के बीच उठना आसान नहीं था। उन्हें क्या कार्य करना होता है, कैसे करना होता है, किसी भी बात का आइडिया नहीं था। इसी वजह से वो विधानसभा की कार्यवाही से भी बचती थीं। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने सारे गुर सीखे और विपक्षी को मुंहतोड़ जवाब दिया।
राबड़ी देवी के कहानी को दिखाते हुए एक फिल्म भी बन गई है जिसमें उनका पूरा सफरनामा दिखाया गया है। इस फिल्म में राबड़ी देवी का किरदार हुमा कुरैशी ने निभाया है।
राबड़ी की कहानी सुनने पर ऐसा लगता है कि हम किसी फिल्म की कहानी को सुन रहे हैं। उनका यह मुकाम हासिल करना सिखाता है कि महिलाएं भी हर एक मुकाम को हासिल करने की क्षमता रखती है। फिर फर्क नहीं पड़ता कि काम घर का करना हो या पूरा देश संभालना हो, महिलाएं हर एक पद पर काम करना जानती हैं।
इसे भी पढ़ेंःHz Exclusive: कैसे शीरोज कैफे से मिलती है एसिड अटैक सर्वाइवर्स के हौसलों को उड़ान
तो ये थी राबड़ी देवी की सीएम बनने की सारी जानकारी। आपको राबड़ी देवी की कहानी कितनी इंस्पायरिंग लगी यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Twitter
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।