सामंथा से लेकर धनुष तक साउथ फिल्म इंडस्ट्री के इन स्टार्स का हो चुका है तलाक

सामंथा और धनुष के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार्स का हो चुका है तलाक। चलिए जानते हैं इनके बारे में।
Hema Pant
  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 27 Jan 2022, 17:01 IST

बॉलीवुड की तरह ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनकी पर्सनल लाइफ ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सामंथा से लेकर नयनतारा तक साउथ की अन्य कई एक्ट्रेसेस अपनी लव लाइफ के चलते चर्चा का विषय रही हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स हैं, जिन्हें पहले प्यार हुआ और फिर वह एक दूसरे से अलग हो गए। एक साथ कई साल बिताने के बाद इन कपल्स ने तलाक ले लिया। इस लिस्ट में सिर्फ सामंथा और धनुष ही शामिल नहीं हैं। बल्कि इनसे पहले भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई फेमस स्टार्स का तलाक हो चुका है। तो चलिए जानते हैं कौन-से हैं ये स्टार्स।

1 सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य

करीब 8 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और फिर अक्टूबर, 2021 को यह कपल अलग हो गया था। इस बात की खबर सामंथा और नागा चैतन्य ने अपने-अपने आईजी हैंडल पर शेयर की थी। 

10 प्रभु देवा और रामलता

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस डांस कोरियोग्राफर प्रभु देवा भी लिस्ट में शामिल हैं। उन्होनें साल 1995 में अपनी गर्लफ्रेंड रामलता से शादी की थी। बता दें कि उनकी पत्नी मुस्लिम थी और उन्होनें शादी के बाद  हिंदू धर्म अपना लिया था। इस शादी से प्रभु देवा के तीन बेटे थे। लेकिन एक हादसे में उनके बेटे की मृत्यु हो गई।

इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभु देवा और नयनतारा एक दूसरे को डेट करने लगे थे। जिसकी वजह से उनके शादीशुदा जीवन में दरार आने लगी और फिर प्रभु देवा ने अपनी पहली पत्नी रामलता को 1 लाख रुपये उसके साथ 20 से 25 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी उनके नाम कर तलाक दिया था। 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

2 धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत

साउथ के सुपरस्टार धनुष ने अपनी गर्लफ्रेंड से साल 2004 में शादी में रचाई थी। 18 साल बाद एक रिश्ते में रहने के बाद 17 जनवरी 2022 को धनुष ने ऐश्वर्या से अपने अलग होने की घोषणा की थी। इस बात का ऐलान उन्होनें सोशल मीडिया हैंडल पर किया था।

3 अमला पॉल और एएल विजय

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेस अमला पॉल ने साल 2014 में फिल्म निर्माता एएल विजय से शादी की थी। हालांकि, इन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और शादी के दो साल बाद 2016 में इस कपल ने तलाक की घोषणा की। लेकिन आधिकारिक तौर पर साल 2017 में अमला और एएल विजय का तलाक हुआ था। बता दें कि इसके बाद अमला भावनिंदर सिंह को डेट करने लगी थी, वहीं एएल विजय ने दूसरी शादी कर ली थी। 

 

4 तृषा कृष्णन और वरुण मनियन

वरुण मनियन को कुछ महीनों तक डेट करने के बाद तृषा कृष्णन ने अपने इस रिश्ते को साल 2014 में शादी में तब्दील कर दिया था। हालांकि, यह शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई और साल 2016 में अलग हो गए थे। लेकिन आधिकारिक तौर पर साल 2017 में इस कपल ने तलाक ले लिया था।

 

5 सौंदर्या और अश्विन रामकुमार

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने साल 2010 में अश्विन रामकुमार से शादी रचाई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच में समस्याएं पैदा होने लगी और फिर साल 2016 में इस कपल ने तलाक ले लिया था। इस शादी से सौंदर्या और अश्विन रामकुमार का एक बेटा भी है। हालांकि, साल 2019 में  सौंदर्या ने विशगन वनंगमुडी से शादी रचाई थी। 

इसे भी पढ़ें: क्या सच में धनुष नहीं बनना चाहते थे एक्टर, जानें इनके बारे में

6 अरविंद स्वामी और गायत्री राममूर्ति

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरविंद स्वामी ने साल 1994 में गायत्री राममूर्ति से शादी रचाई थी। हालांकि, इस कपल ने कुछ समय बाद तलाक ले लिया था और इस शादी से उनके दो बच्चे हैं और तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी अरविंद को दे दी गई और फिर साल 2012 में अरविंद स्वामी ने अपर्णा मुखर्जी से दोबारा शादी की।

इसे भी पढ़ें: अफवाहों की वजह से एक-दूसरे के करीब आए थे धनुष और ऐश्वर्या, जल्दबाजी में की थी शादी

7 पवन कल्याण और रेणु देसाई

साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण ने एक नहीं बल्कि तीन बार शादी की थी। रेणु देसाई पवन कल्याण की दूसरी पत्नी थी और साल 2009 में इन दोनों ने अपने प्यार को शादी के रिश्ते में तब्दील कर दिया था। लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक चल नहीं पाया और फिर 2012 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से पवन कल्याण के दो बच्चे भी हैं। 

8 नागार्जुन और अमला

नागार्जुन को शिव फिल्म की शूटिंग के दौरान अमला से प्यार हुआ था और फिर 1992 में दोनों से शादी की थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और 1990 में दोनों अलग हो गए और तलाक ले लिया था। 

9 प्रकाश राज और ललिता कुमारी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस स्टार प्रकाश राज ने 1994 में ललिता कुमारी से शादी की थी। उनका एक बच्चा भी था। लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई और 2009 में बेटे की मौत के बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। 

Shocking Celebrity Divorces In South Film Industry Dhanush Samantha Akkineni Nagarjuna