रोजमर्रा के इस्तेमाल की इन चीजों में होता है एनिमल फैट, क्या आपको है पता

एनिमल प्रोडक्ट्स ना इस्तेमाल करना एक बात है, लेकिन उन प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने के बारे में क्या कहेंगी जिनमें एनिमल फैट होता है?
Shruti Dixit

आजकल वीगन चीजों का जमाना है और खाने-पीने के कई वीगन ऑप्शन मार्केट में उपलब्ध हैं। लोग इस डाइट को सबसे बेस्ट मानते हैं। पर ये वीगन प्रोडक्ट्स का क्या चक्कर है? आपने देखा होगा कि परफ्यूम से लेकर टूथपेस्ट तक अब बड़ी-बड़ी कंपनियां वीगन प्रोडक्ट्स का एड कर रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रोजमर्रा के सामान में भी काफी हद तक एनिमल फैट मिला होता है। जी हां, पूरी तरह से वेजिटेरियन लोगों को भी इसके बारे में जानकारी नहीं होती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन चीजों में आमतौर पर एनिमल फैट मिला होता है। 

 

1 बियर

जी हां, सबसे पहले आपको बता दूं कि बियर में बहुत मात्रा में एनिमल फैट होता है। कई ब्रांड्स isinglass नामक एक कम्पाउंड का इस्तेमाल करते हैं जिससे बियर का फिल्टर प्रोसेस पूरा होता है। ये एक तरह का जिलेटिन है जो मछली के ब्लैडर से बनता है। वैसे अब मार्केट में वीगन बियर भी आने लगी हैं, लेकिन आपका फेवरेट ब्रांड उसमें है या नहीं ये तो आप एक बार चेक जरूर कर लें। 

 

2 साबुन

अधिकतर साबुन एनिमल फैट के कम्पाउंड्स से बने होते हैं। ग्लिसरीन और स्टेयरिक एसिड दोनों ही एनिमल फैट से मिलने वाले कम्पाउंड हैं। साबुन सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स में से एक है और इसलिए अगर आप वीगन हैं और एनिमल फैट से दूर रहती हैं तो वीगन साबुन ही चुनने की कोशिश करें। 

इसे जरूर पढ़ें- क्या है फैट? जानिए इससे जुड़े कुछ Interesting फैक्ट

 

 

3 मेकअप ब्रश

मेकअप ब्रश की बात क्या ही करें। इनके लिए जिन बालों का इस्तेमाल होता है वो खुद एनिमल हेयर होते हैं। वैसे अब सिलिकॉन ब्रश भी इस्तेमाल होने लगे हैं, लेकिन ज्यादातर अभी भी एनिमल हेयर से ही बनते हैं। उनकी क्वालिटी सिलिकॉन ब्रश से अच्छी होती है और वो ज्यादा दिनों तक टिकते भी हैं। 

4 टूथपेस्ट

ये तो हम पहले आपको बता ही चुके हैं कि टूथपेस्ट में ग्लिसरीन होता है और ग्लिसरीन में एनिमल फैट होता है। इसलिए टूथपेस्ट में भी ये होता है। हां, अगर आपको ऐसा नहीं चाहिए तो आप हमेशा टूथपेस्ट ऐसा चुनें जिसमें ग्रीन आइकन बना हो। वीगन टूथपेस्ट ही आपके लिए बेस्ट होंगे। 

5 परफ्यूम

अगर आपको परफ्यूम, सेंट, इत्र का बहुत शौक है तो मैं आपको बता दूं कि परफ्यूम खासतौर पर उन चीजों में से एक हैं जिनमें एनिमल फैट होता है। खासतौर पर वनीला फ्रेग्रेंस जिसमें castoreum होता है। ये बीवर नामक एक जानवर से मिलता है और इसलिए इसमें भरपूर मात्रा में एनिमल फैट होता है। 

6 कैंडी

वो गमी बियर कैंडी या रेड रंग वाली आर्टिफीशियल कैंडी कभी खाई है आपने? अगर हां खाई है तो मैं आपको बता दूं कि इसमें कार्माइन नामक एक सब्सटेंस होता है जो एनिमल फैट से बनता है। इसे अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है और कई बार तो रेड बीटल (एक तरह का कीड़ा) के शेल का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसके अलावा, जेली फ्लेवर में तो जिलेटिन होता ही है जो असल मायने में जानवरों की हड्डियों से बनता है। 

7 कैप्सूल

वैसे दवाओं में एनिमल फैट होता है इसकी जानकारी तो शायद आपको होगी ही। कैप्सूल वेज होते हैं या नॉन वेज इसके बारे में भी आपने सवाल किया ही होगा। कैप्सूल में भी जिलेटिन होता है जो जानवरों की हड्डियों से बनता है और इसलिए ये वेज नहीं होता है। 

इसे जरूर पढ़ें- क्या आपने कभी सोचा है कैप्सूल वेज है या नॉन वेज?

 

8 क्रेऑन्स

क्रेऑन्स एक तरह के वैक्स से बनते हैं जो स्टेयरिक एसिड कहलाता है। ये वैक्स मधुमक्खियों से आता है। इसलिए ये भी एनिमल प्रोडक्ट्स से भरपूर होता है। इतना ही नहीं क्रेऑन्स की स्मेल भी प्रोसेस्ड बीफ फैट से बनी होती है। इसलिए इसे पूरी तरह से एनिमल प्रोडक्ट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 

9 शैम्पू

कई चर्चित शैम्पू ब्रांड्स एनिमल फैट लिए होते हैं। मिल्क प्रोटीन शैम्पू, केराटिन प्रोटीन शैम्पू सब कुछ एनिमल फैट से ही बनाया जाता है। कंडीशनर और शैंपू में यूज होने वाला केराटिन जानवरों के सींग और उनके स्केल्स से आता है। 

इसी तरह से नाखून में लगाई जाने वाली नेल पॉलिश, दीवारों पर लगने वाला पेंट, फैब्रिक सॉफ्टनर, रेजर और बहुत कुछ एनिमल फैट के जरिए बनाया जाता है। पर शायद आपको ये ना पता हो कि इनके वीगन ऑप्शन भी मार्केट में उपलब्ध हैं। आप कौन-कौन से वीगन प्रोडक्ट्स यूज करती हैं? इसके बारे में आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Quick Facts Animal welfare Interesting facts Myths and facts Vegan Diet