Red velvet cake ice cream को बनाने की exclusive रेसिपी के बारे में हमें एक जाने माने आइसक्रीम रेस्टोरेंट के पार्टनर ने बताया। उन्होंने इसके स्वाद के पीछे के सारे सीक्रेट्स हमारे साथ शेयर किए। आइए आप खुद ही देख लीजिए।
Updated:- 2017-12-18, 16:33 IST
क्या आप जानती हैं कि red velvet cake ice cream जो आपको बाज़ार में इतनी मंहगी मिलती है वो कैसे बनती है और उसे इतना सुंदर बनाकर कैसे सर्व किया जाता है। इस वीडियो में आपको red velvet cake ice cream के बारे में ohsostoned.com के पार्टनर सिद्धांत अग्रवाल बहुत की exclusive जानकारी दे रहे हैं। अगर आपको भी ये आइसक्रीम बहुत पसंद है तो ये वीडियो आपको जरूर पसंद आएगा।
ये तो आप जानती ही हैं कि red velvet cake बहुत ही महंगा होता है। और उससे बनी आइसक्रीम में क्या वाकई में red velvet cake डाला जाता है या फिर वो सिर्फ flavour ही होता है अगर आप भी ये सोच रही हैं तो आपको ये वीडियो जरूर देखना चाहिए।
एक फूड फेस्टीवल में सिद्धांत अग्रवाल ने हमे अपनी इस खास red velvet cake ice cream के बारे में बहुत सारी exclusive बातें बतायी। सबसे पहले आपको बता दें कि जैसा आप वीडियो में देख पा रही हैं कि red velvet cake को ice cream के साथ मिक्स किया जा रहा है, यहां आपको ये बताना बहुत जरूरी है कि जिस जगह पर रखकर इसे मिक्स कर रहे हैं वो बर्फ है जिससे आइसक्रीम का temperature सही बना रहे और स्वाद कम ना हो।
अब आप देखिये कि किस तरह से इनके शेफ आइसक्रीम के साथ रेड वेलवेट केक को मिक्स कर रहे हैं। फिर इन्होंने इसे एक waffle cup में डाला। Red velvet cake ice cream को waffle में डाला फिर इसमें ऊपर से इन्होंने इसमें hot chocolate fudge sauce डाला और फिर इस पर vanilla strawberry stick लगाकर इसे सर्व किया।
Read more:घर पर 15 मिनट में bubble waffle बनाने की आसान रेसिपी जानिए
सिद्धांत अग्रवाल ने हमें ये भी बताया कि उन्होंने ये red velvet cake ice cream जो हमें बनाकर खिलायी है उसका सारा सामान स्पेशली हैदराबाद से आया है। इनके यहां fresh red velvet cake को आइसक्रीम में मिलाकर ही सर्व किया जाता है। इसका स्वाद बहुत ही delicious होता है। आप जब इसे खाते हैं तो आपको ऐसा लगता है कि आप फ्रिज में रखा red velvet cake केक खा रही हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत ही खास है। इनके यहां पर आइसक्रीम में बनाने के लिए जिस शेल्फ का इस्तेमाल किया जाता है वो भी ice की ही होती है। और जो सॉस आइसक्रीम पर डाली जाती है वो भी खासतौर पर हैदराबाद से ही आती है।
Credit
Producer: Prabhjot
Video Editor: Atul
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।